July 13, 2026
Bhagalpur: सबौर महाविद्यालय में विकास की नई पटकथा लिखेगा ‘विकास संवाद’, पूर्व छात्र से लेकर शिक्षाविद एक मंच पर जुटेंगे- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सबौर महाविद्यालय अपने भविष्य की नई दिशा तय करने की तैयारी में है। 14 जुलाई को आयोजित होने वाला ‘विकास संवाद’ केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महाविद्यालय के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास का रोडमैप तैयार करने की पहल माना जा रहा है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, समाज और जनप्रतिनिधित्व से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित चेहरे एक मंच पर जुटेंगे।कार्यक्रम को लेकर पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। पूर्व प्राचार्यों, पूर्व विभागाध्यक्षों, पूर्व अधिष्ठाताओं, पूर्व छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बड़ी संख्या में अतिथियों ने अपनी उपस्थिति की सहमति भी दे दी है।इसी कड़ी में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार […]