Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: जनाजे के दौरान 11 हजार वोल्ट लाइन से छूई खाट, छह लोग झुलसे, बिजली विभाग की कथित लापरवाही पर फूटा गुस्सा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले के हबीबपुर स्थित कब्रिस्तान में रविवार को अंतिम संस्कार की रस्म के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जनाजे की खाट को कब्र तक ले जाने के दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करंट की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए।घटना के समय कब्रिस्तान में मिट्टी देने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हादसे में मोहम्मद अल्ताफ (22), मो उमोद (15), मो अफरोज (38), मो खुशहाल (25), मो जब्बार (40) और मो शाहबाज (12) घायल हो गए।स्थानीय लोगों और हबीबपुर पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया […]

Noimg

Bhagalpur: स्वदेशी जागरण मंच के दक्षिण बिहार प्रांतीय विचार वर्ग का भव्य शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित राष्ट्र निर्माण का आधार : अरुण ओझा भागलपुर। स्वदेशी जागरण मंच, दक्षिण बिहार प्रांत के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग का शुभारंभ शनिवार को डोकानिया स्मृति भवन, भागलपुर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अरुण ओझा, भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शरद शालारपुरिया, क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय, दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांतीय संयोजक यदुनंदन प्रसाद, भाजपा के नवगछिया प्रभारी पवन कुमार मिश्रा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह बालमुकुंद गुप्त ने भारत माता, पंडित दीनदयाल […]

Noimg

Bhagalpur: जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर के चुनाव परिणाम घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी गई बधाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना रविवार को संपन्न हुई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में बिरेश मिश्रा अध्यक्ष, अंजनी कुमार महासचिव तथा अंजनी सुमन कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर स्थापना संघर्ष समिति के महामंत्री मुकेश कुमार ठाकुर, अधिवक्ता ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिला विधिज्ञ संघ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा। DESK2026

Noimg

Bhagalpur: बाईपास थाना क्षेत्र में चोरों का बढ़ता दुस्साहस, टी स्टॉल के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले डीजल और सिंचाई मोटर की चोरी के बाद अब चोरों ने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात शेखर टी स्टॉल के बाहर खड़ी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले को लेकर बेलदौर थाना क्षेत्र निवासी कर्मवीर कुमार ने बाईपास थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने तथा चोरी में शामिल अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। आवेदन में कर्मवीर कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार शेखर कुमार के यहां रह रहे हैं। गुरुवार रात उन्होंने अपनी […]

Noimg

Bhagalpur: जनगणना-2027: सबौर में फील्ड ट्रेनरों एवं कार्यपालक सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जनगणना-2027 के सफल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सबौर प्रखंड के फील्ड ट्रेनरों एवं कार्यपालक सहायकों को शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए अधिकारियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है। इसकी सटीकता और सफलता फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे कर्मियों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सबौर प्रखंड के सभी फील्ड ट्रेनरों एवं कार्यपालक सहायकों ने पूरी जिम्मेदारी और टीम भावना के […]

Noimg

Bhagalpur: सबौर में ममता की अनोखी मिसाल: बच्चों की रक्षा के लिए सांप से भिड़ गई कौवे की मां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत चंधेरी मिर्जापुर गांव में प्रकृति का एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला। अपने घोंसले में मौजूद बच्चों को खतरे में देखकर एक कौवे की मां ने बिना अपनी जान की परवाह किए सांप से मुकाबला कर लिया। इस घटना को देखने वाले ग्रामीण भी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों के अनुसार, एक सांप बिजली के पोल पर बने कौवे के घोंसले की ओर बढ़ रहा था। जैसे ही कौवे की मां की नजर सांप पर पड़ी, उसने तत्काल अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उस पर हमला बोल दिया। कौवा लगातार चोंच और पंखों से सांप पर झपट्टा मारता रहा, ताकि वह घोंसले तक न पहुंच सके। कौवे की […]

Noimg

Bhagalpur: 20 दिनों में किताबों से निकलकर समाज तक पहुंचे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छात्र, पत्रकारिता इंटर्नशिप का हुआ अनोखा समापन भागलपुर। कक्षा की चारदीवारी से निकलकर समाज के बीच पत्रकारिता सीखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार का दिन यादगार बन गया। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था समवेत द्वारा गांधी शांति प्रतिष्ठान, काजवलीचक में आयोजित 20 दिवसीय पत्रकारिता इंटर्नशिप का समापन प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ। यह इंटर्नशिप 15 जून से 6 जुलाई 2026 तक तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर-5 के उर्दू एवं अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।इस प्रशिक्षण की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल पत्रकारिता के सिद्धांत ही नहीं पढ़े, बल्कि फील्ड में जाकर सामाजिक मुद्दों को समझा, लोगों से संवाद किया और रिपोर्ट तैयार कर व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव भी हासिल किया।20 दिनों के […]

Noimg

Bhagalpur: अब ‘राजकीय’ हुई बिहुला-विषहरी पूजा: 17 अगस्त को निकलेगी बाला लखेंद्र की बारात, CM सम्राट का न्योता—भागलपुर आइए, बाएं हाथ से दें अर्घ्य- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंग प्रदेश की सदियों पुरानी लोक आस्था, संस्कृति और मंजूषा कला से जुड़ा बिहुला-विषहरी पूजा महोत्सव अब नई पहचान के साथ सामने आएगा। बिहार सरकार ने इस ऐतिहासिक पर्व को राजकीय दर्जा देते हुए अपने सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही हर वर्ष अगस्त में जिला प्रशासन की देखरेख में ‘बिहुला महोत्सव’ आयोजित होगा।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों और देशभर के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भागलपुर आकर इस अनूठी लोक परंपरा का हिस्सा बनें और मां मनसा को बाएं हाथ से अर्घ्य अर्पित करने की सदियों पुरानी परंपरा का सम्मान करें। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि जिला प्रशासन के प्रस्ताव को विभाग ने स्वीकृति दे दी […]

Noimg

Bhagalpur: मंजूषा कला के रंगों के साथ नीतीश कुमार से मिले जदयू जिलाध्यक्ष, संगठन और भागलपुर के विकास पर हुई चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राजनीतिक संवाद से जोड़ते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भागलपुर की विश्वप्रसिद्ध लोक कला मंजूषा पेंटिंग भेंट कर उनका अभिनंदन किया।मुलाकात के समय बिहार विधान परिषद में उपनेता सत्तारूढ़ दल एवं जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, भागलपुर जिले के विकास और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से संगठनात्मक मार्गदर्शन और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन सुझावों से पार्टी संगठन को और […]

Noimg

Bhagalpur: दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में गूंजे शोध, समाधान और समाज के सरोकार; स्थानीय समस्याओं पर भी हुआ मंथन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव के आईक्यूएसी (IQAC) विभाग एवं एग्रो रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में बिहार एंड झारखंड तथा इंडियन केमिकल सोसायटी, भागलपुर चैप्टर के अकादमिक सहयोग से आयोजित दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय सेमिनार का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस सेमिनार ने न केवल देशभर के शोधार्थियों और शिक्षकों को एक साझा मंच दिया, बल्कि शोध, समाज और स्थानीय विकास के मुद्दों पर भी गंभीर विमर्श का अवसर प्रदान किया।सेमिनार के दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे समानांतर रूप से तकनीकी सत्र-3 एवं तकनीकी सत्र-4 का आयोजन किया गया। तकनीकी सत्र-3 में सामाजिक विज्ञान, जबकि तकनीकी सत्र-4 में मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन विषयों के शोधार्थियों और शिक्षकों ने ऑनलाइन […]