Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमा शंकर आज़ाद का निधन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कहलगांव (भागलपुर)। नगर की सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शख्सियत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमा शंकर आज़ाद (84 वर्ष) का शनिवार, 11 जुलाई 2026 को प्रातः 11:15 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन को जनसेवा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत बताया।स्व उमा शंकर आज़ाद स्वतंत्रता सेनानी स्व आदित्य प्रसाद गुप्ता के बड़े सुपुत्र थे। उन्हें अपने पिता से राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की प्रेरणा विरासत में मिली थी। इसी भावना के साथ उन्होंने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर समाज की सेवा […]

Noimg

Bhagalpur: सीएम के प्रस्तावित दौरे से पहले भागलपुर अलर्ट मोड में, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद SP ने संभाली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गोराडीह थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को एसपी अतुलेश पांडे ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन से जुड़े इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास मार्ग, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में घर के अंदर चल रही थी ‘मिनी गन फैक्ट्री’, STF के छापे में बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ शाहकुंड के हरनाथ गांव में हथियार बनाने का अड्डा बेनकाब, बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और मशीनें बरामद; दो मुख्य आरोपी फरार। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। संयुक्त छापेमारी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि फैक्ट्री संचालक समेत दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरनाथ गांव निवासी मो. रिजवान अपने घर में अवैध हथियार बनाने का कारोबार चला रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी […]

Noimg

Bhagalpur: अब सूखे से नहीं हारेगा किसान! BAU का ‘सबौर आदित्य’ धान कम पानी में देगा 33% तक अधिक पैदावार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ जल संकट और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में ‘सबौर आदित्य’ जैसी धान की किस्में खेती का भविष्य बदल सकती हैं। कम पानी में अधिक उपज देने की इसकी क्षमता न केवल किसानों की लागत घटा सकती है, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा को भी नई मजबूती प्रदान कर सकती है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बदलते मौसम, घटते भूजल स्तर और सिंचाई की बढ़ती लागत के बीच बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर के वैज्ञानिकों ने धान की एक ऐसी नई किस्म विकसित की है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। ‘सबौर आदित्य’ नामक यह जलवायु-अनुकूल धान की किस्म कम पानी में भी बेहतर उत्पादन देने में सक्षम है। केंद्रीय प्रभेद चयन समिति ने इसे देश के 15 […]

Noimg

Bhagalpur: बाल विवाह रोकथाम को लेकर पीरपैंती में अहम बैठक, जनजागरूकता अभियान तेज करने पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने और जनजागरूकता अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार के निर्देश पर किया गया। इसमें प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ प्रमुख रश्मि कुमारी, पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, थाना प्रभारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. छोटे लाल, कल्याण पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक जाहिद इमाम, महिला पर्यवेक्षिका, विकास मित्र, जीविका सीएलएफ की दीदियां, काजी, पुजारी, डीजे संचालक एवं विवाह भवन संचालक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी […]

Noimg

Bhagalpur: सुल्तानगंज में महिला लिपिक पर फायरिंग, बाल-बाल बचीं; बाइक सवार दो बदमाश फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित साधु बाबा स्थान के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कटहरा हाई स्कूल की लिपिक रंजु कुमारी पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गईं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रंजु कुमारी नारायणपुर गांव से टोटो पर सवार होकर कटहरा हाई स्कूल जा रही थीं। जैसे ही टोटो साधु बाबा स्थान के समीप पहुंचा, दो बाइक सवार बदमाशों ने टोटो को रोक लिया और उन पर लगातार दो गोलियां चला दीं। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद रंजु कुमारी कटहरा हाई […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में दिनदहाड़े झपटमारी, बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीना; एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया पुल का है, जहां दिनदहाड़े झपटमारों ने एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। घटना के बाद लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी लॉकेट लेकर फरार हो गया। पीड़िता ब्यूटी कुमारी, निवासी मकरमडी, ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ डॉक्टर को दिखाने आई थीं। इसी दौरान लोहिया पुल पर भीड़ का फायदा उठाकर दो युवक उनके पास पहुंचे। एक बदमाश ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर अपने साथी को दे दिया। दूसरा आरोपी लॉकेट लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद ब्यूटी कुमारी ने साहस […]

Noimg

Bhagalpur: जगदीशपुर में 99 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार, बाइक जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग स्थित अस्पताल चौक के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 99 बोतल विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि, पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से एक तस्कर मोटरसाइकिल पर विदेशी शराब की खेप लेकर भागलपुर की ओर आ रहा था। अस्पताल चौक के पास पुलिस वाहन को देखकर वह घबरा गया। इसी दौरान उसकी बाइक पुलिस वाहन से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद तस्कर बाइक और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली, जिसमें करीब 19 लीटर (99 बोतल) विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब और बाइक […]

Noimg

Bhagalpur: 400 से 1100 रुपये हुई पेंशन, भागलपुर के 2.70 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खातों में पहुंचे 40.89 करोड़ रुपये- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बिहार सरकार के पेंशन उत्सव के मौके पर भागलपुर जिले के 2.70 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि भेजी गई। जून माह की पेंशन के रूप में कुल 40 करोड़ 89 लाख 38 हजार 400 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए गए।पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह किए जाने के बाद जिले में लाभार्थियों के बीच उत्साह देखने को मिला। वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों ने इसे अपने जीवन में राहत देने वाला फैसला बताया। उनका कहना था कि अब दवा, भोजन और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करना पहले की तुलना में आसान होगा।भागलपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी […]

Noimg

Bhagalpur: सिर्फ नालंदा नहीं, विक्रमशिला भी भारत की ज्ञान-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गाथा का स्वर्णिम अध्याय, रफ्तार अभी भी धीमी @ विश्व को ज्ञान देने वाला महाविहार आज भी पहचान की प्रतीक्षा में; केंद्रीय विश्वविद्यालय की निर्माण से बदलेगी तस्वीर? प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंग की ऐतिहासिक धरती पर गंगा किनारे बसे विक्रमशिला महाविहार की पहचान आज भी नालंदा की चमक के पीछे धुंधली दिखाई देती है। कभी तिब्बत, नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया तक भारतीय ज्ञान की ज्योति पहुंचाने वाला यह विश्वविख्यात विश्वविद्यालय आज अपने गौरव की पुनर्स्थापना की राह देख रहा है।जब देश अपनी प्राचीन शिक्षा परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विशेषज्ञों का मानना है कि केवल नालंदा को केंद्र में रखकर भारत के बौद्धिक इतिहास की पूरी तस्वीर नहीं देखी […]