Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: कहलगांव से उठा हरित विकास का नया विमर्श: एसएसवी कॉलेज की राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘सर्कुलर और हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था’ पर मंथन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और संसाधनों के बढ़ते दोहन के बीच बिहार के कहलगांव से सतत विकास का एक महत्वपूर्ण संदेश सामने आया। शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय (एस.एस.वी. कॉलेज), कहलगांव में शुक्रवार को “Advancing Sustainability Through Circular and Hydrogen Economy: Challenges and Innovative Solutions” विषय पर दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन ने न केवल शिक्षा और शोध जगत के विशेषज्ञों को एक मंच पर एकत्र किया, बल्कि भविष्य की हरित अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गंभीर विमर्श की दिशा भी तय की।महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा इंडियन केमिकल सोसाइटी (भागलपुर चैप्टर) एवं एग्रो-इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर, भागलपुर (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह संगोष्ठी 10 एवं […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर का ‘कैंसर गांव’! बढ़ते मरीजों ने बढ़ाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

चिंता, अब हर घर के पानी की जांच की उठी मांग @ भागलपुर स्थित सबौर के सुल्तानपुर भिट्ठी गांव में कैंसर के बढ़ते मामलों से दहशत। दूषित पानी और पर्यावरण पर उठ रहे सवाल, इलाज की कमी ने संकट को और गहरा किया। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले का कहलगांव कभी तपोभूमि और तापभूमि के नाम से जाना जाता था, लेकिन समय के साथ इसे ‘कैंसरभूमि’ के रूप में भी पहचान मिलने लगी। यहां ब्लड कैंसर, मसूड़े का कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से कई लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का यह सिलसिला आज भी जारी है। वजहें ढूंढने का सरकारी प्रयास शून्य है। फिलहाल, जिले का सबौर प्रखंड भी ऐसे ही गंभीर स्वास्थ्य […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में दिनदहाड़े लूट, महिला और बेटी को बंधक बनाकर जेवर व नकदी लेकर फरार हुए बदमाश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नूरपुर गांव की घटना से इलाके में दहशत, एसएसपी ने विशेष टीम गठित कर शीघ्र खुलासे का दिया भरोसा भागलपुर। भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी को बंधक बना लिया तथा सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी रविशंकर कुमार की पत्नी नीतू देवी घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान तीन से चार युवक किसी बहाने से उन्हें घर के भीतर ले गए। घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी […]

Noimg

Bhagalpur: सुलतानगंज महिला हत्याकांड का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मिली सफलता, हत्या में प्रयुक्त टोटो व अन्य सामान बरामद भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र में हुए चर्चित महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टोटो रिक्शा, शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की बोरी तथा पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। सिटी एसपी अतुल कुमार झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 22 जून 2026 को सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मीरहट्टी के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान मृतका की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र निवासी बंटी तांती की पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुई। इसके […]

Noimg

Bhagalpur: टेक्नो मिशन के निदेशक अंशु कुमार सिंह ने आईआईटी पटना से एमबीए कर रचा नया कीर्तिमान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरी की पढ़ाई, बोले— शिक्षा स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने की सतत प्रक्रिया है भागलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अंशु कुमार सिंह ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संचालित एमबीए कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पूरे पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9.00 सीजीपीए तथा अंतिम सेमेस्टर में 9.16 एसजीपीए प्राप्त किया। आईआईटी पटना द्वारा जारी आधिकारिक ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार अंशु कुमार सिंह ने फाइनेंशियल एनालिसिस एंड रिपोर्टिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, स्ट्रेटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट, फाइनेंशियल इंजीनियरिंग तथा प्रोजेक्ट वर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ए और बी ग्रेड प्राप्त किए। इस उपलब्धि […]

Noimg

Bhagalpur: टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, बीपीएससी और जेईई में सफलता पर बढ़ाया उत्साह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहार वित्त सेवा के लिए चयनित पूर्व छात्र रवि भारद्वाज सहित कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित भागलपुर। टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को मेधावी एवं सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वर्तमान एवं पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र रवि भारद्वाज को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बिहार वित्त सेवा के लिए चयनित होने पर विद्यालय के निदेशक इं. अंशु सिंह ने स्मृति चिह्न एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले रवि भारद्वाज ने अपनी सफलता का […]

Bhagalpur: भागलपुर के रेशम उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! एनएच किनारे तसर के पौधों से तैयार होगा ‘ग्रीन सिल्क कॉरिडोर’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रेशमनगरी भागलपुर में तसर रेशम उद्योग को नई पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वाकांक्षी पहल की है। प्रस्ताव है कि मुंगेर से मिर्जाचौकी तक बनने वाले लगभग 50 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर तसर कीट पालन के लिए उपयुक्त पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण किया जाए। यदि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस योजना को मंजूरी देता है, तो यह सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं रहेगी, बल्कि रेशम उत्पादन, ग्रामीण रोजगार और हरित विकास का नया केंद्र बन सकती है।जिला प्रशासन ने इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) एनएचएआई को भेजते हुए प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। यह परियोजना सेंट्रल सिल्क बोर्ड, रांची द्वारा तैयार […]

Noimg

Bhagalpur: खेती को बनाया ‘स्मार्ट बिजनेस’, मशीन बैंक से बदल दी गांव की तस्वीर; सीमांत किसान की सालाना आय में ₹3 लाख का इजाफा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सीमित जमीन और संसाधनों के बावजूद यदि सोच नई हो तो खेती भी रोजगार और प्रेरणा का बड़ा माध्यम बन सकती है। इसका जीवंत उदाहरण भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत बड़हरी गांव के सीमांत किसान रंजन कुमार सुमन हैं, जिन्होंने आधुनिक कृषि यंत्रीकरण को अपनाकर न सिर्फ अपनी खेती को लाभकारी बनाया, बल्कि पूरे इलाके में तकनीक आधारित खेती की नई पहचान स्थापित की है।कृषि विज्ञान केन्द्र, सबौर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रंजन कुमार सुमन ने फार्म मशीन बैंक की स्थापना की। आज उनके पास 60 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर, लेजर लैंड लेवलर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, रेज्ड बेड प्लांटर, मल्टीक्रॉप जीरो टिलेज मशीन, ड्रम सीडर सहित कई आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। इन मशीनों के […]

Noimg

Bhagalpur: जब पहियों ने लिखी पहचान: भागलपुर के- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘आद्यांश’ ने रजत जीतकर रचा नया इतिहास प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। उम्र महज 10 साल के आसपास, लेकिन हौसले किसी चैंपियन से कम नहीं। जिस उम्र में बच्चे खेल को सिर्फ मनोरंजन मानते हैं, उसी उम्र में भागलपुर के होनहार स्केटर आद्यांश अंश ने अपने पैरों में पहिए बांधकर ऐसा कमाल किया कि पूरा बिहार उन पर गर्व कर रहा है। राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर आद्यांश भागलपुर के पहले स्केटर बन गए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक हासिल किया।यह उपलब्धि सिर्फ एक मेडल की नहीं, बल्कि उस शहर के सपनों की है, जहां स्केटिंग अभी भी क्रिकेट और फुटबॉल जितनी लोकप्रिय नहीं है। ऐसे माहौल में आद्यांश ने यह साबित कर दिया कि जुनून और […]

Noimg

Bhagalpur: 30 दिनों का सावन, चार सोमवारी का दुर्लभ संयोग; श्रावणी मेले की तैयारियां तेज, शिवभक्ति में डूबेगा अंग प्रदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन महीना सावन इस बार विशेष संयोग लेकर आ रहा है। इस वर्ष सावन पूरे 30 दिनों का होगा और श्रद्धालुओं को चार सोमवारी का पुण्य प्राप्त होगा। इसे लेकर सुल्तानगंज से लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन और मंदिर समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम में जुट गई हैं।हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 30 जुलाई (गुरुवार) से सावन मास का शुभारंभ होगा, जबकि 28 अगस्त (शुक्रवार) को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ इसका समापन होगा। पूरे महीने शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला चलेगा। सावन के चारों सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इस […]