Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: कांझिया बायपास पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

महिला की मौके पर मौत, चालक घायल; झपकी आने से दुर्घटना की आशंका भागलपुर ।नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांझिया बायपास के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार वेदव्यास अपनी भतीजी को इग्नू की परीक्षा दिलाने के लिए सासाराम गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वे अपने एक मित्र की बेटी को पटना में छोड़कर उसकी मां गीता शर्मा के साथ भागलपुर लौट रहे थे। मंगलवार देर रात पटना से रवाना होने के बाद बुधवार सुबह करीब चार बजे उनकी कार कांझिया बायपास के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से […]

KATIHAR : सिरनियां पुरब में नए पावर सब स्टेशन की स्थापना की कवायद तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रस्तावित भूमि का किया निरीक्षण, जर्जर ट्रांसफार्मर बदलने का दिया निर्देश कटिहार ।कटिहार प्रखंड के सिरनियां पुरब पंचायत में नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को प्रस्तावित पावर सब स्टेशन के लिए चिन्हित सरकारी भूखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार के कार्यपालक अभियंता, अंचल पदाधिकारी, सहायक अभियंता, राजस्व विभाग के कर्मी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रस्तावित परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिरनियां […]

Bhagalpur: महिला कर्मचारियों के लिए मालदा मंडल में हिंदी कार्यशाला आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग और कार्यालयी कार्यों में उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण भागलपुर ।राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मालदा मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा मंडल कार्यालय स्थित मंदार सभाकक्ष में महिला कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के व्यावहारिक उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा उनके कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को अधिक प्रभावी बनाना था। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को टिप्पणी एवं […]

Bhagalpur: मोदी ने रचा नया इतिहास, नेहरू का रिकॉर्ड किया पार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बिहपुर के ब्रजलेश्वरनाथ धाम में मंत्री शैलेंद्र ने की प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने का नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4399 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र बुधवार को बिहपुर प्रखंड के मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मंत्री शैलेंद्र ने […]

Bhagalpur: आंधी-बारिश से भागलपुर में नुकसान, समाहरणालय परिसर में वाहन पर गिरा पेड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कई जगह पेड़ और बिजली पोल गिरे, आवागमन व बिजली आपूर्ति प्रभावित भागलपुर। जिले में मंगलवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में पेड़ एवं बिजली के पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया, जबकि कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। सबसे बड़ी घटना समाहरणालय परिसर में हुई, जहां एक विशाल पेड़ चारपहिया वाहन पर गिर गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आंधी के कारण शहर के कई मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं बिजली के पोल […]

Bhagalpur: कैंसर से जूझ रहे शिक्षक के सामने जीवन का संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मायागंज अस्पताल में भर्ती, 13 वर्षीय बेटी ही एकमात्र सहारा भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में एक शिक्षक कैंसर से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उनका इलाज भी कठिन दौर से गुजर रहा है। जानकारी के अनुसार शिक्षक की पत्नी का चार वर्ष पूर्व हृदयाघात से निधन हो गया था। पिछले डेढ़ वर्ष से वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार में उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उनकी 13 वर्षीय बेटी श्वेता कुमारी ही उनका एकमात्र सहारा बनी हुई है। बताया जाता है कि शिक्षक की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और परिवार का गुजारा भी दूसरों की मदद पर निर्भर है। ऐसे में […]

Bhagalpur: ड्यूटी के बाद सोए डायल-112 जवान की संदिग्ध मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सुबह नहीं खुली आंखें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र में डायल-112 सेवा में तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान दरभंगा निवासी सिपाही आलोक रंजन के रूप में हुई है, जो सबौर में किराये के मकान में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार आलोक रंजन ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कमरे पर लौटे थे। भोजन करने के बाद वह सोने चले गए। बुधवार सुबह जब सहकर्मियों ने उन्हें ड्यूटी के लिए जगाने का प्रयास किया तो कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार आवाज लगाने और संपर्क करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर […]

Bhagalpur: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय परियोजना के लिए उचित मुआवजे की मांग भागलपुर। कहलगांव प्रखंड के अंतिचक पंचायत में प्रस्तावित विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं उससे जुड़ी परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का स्थानीय किसानों ने विरोध किया। किसानों ने अपनी जमीन के बदले उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि वर्तमान बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम है। उनका आरोप है कि कृषि भूमि ही उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है और कम मुआवजे पर जमीन देने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोधी […]

Bhagalpur: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, पेट दर्द के बाद रास्ते में तोड़ा दम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी भागलपुर। सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत अंतर्गत हसनपुर गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतका की पहचान हसनपुर निवासी मनोज बिंद की 17 वर्षीय पुत्री अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के अनुसार अंजनी पढ़ाई में मेधावी छात्रा थी और आगे स्नातक में नामांकन की तैयारी कर रही थी। मंगलवार रात उसने घर में भोजन बनाया और परिवार के सभी सदस्यों को खाना खिलाया। इसी दौरान अचानक उसके पेट में […]

Bhagalpur: महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सुल्तानगंज और शाहकुंड प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड मुख्यालय परिसर में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। सुल्तानगंज में धरना का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव तथा शाहकुंड में प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु एवं राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार से […]