Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: 14 और 17 जून को होगी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, भागलपुर में व्यापक तैयारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

25 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन के लिए प्रशासन अलर्ट भागलपुर। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा विज्ञापित 4236 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी संबंध में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी वरीय पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल के सदस्य, पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 जून एवं 17 जून […]

Noimg

Bhagalpur: 10 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर एमबीए विभाग के कर्मियों का फूटा दर्द- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ आर्थिक संकट में, परिवार चलाना हुआ मुश्किल भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के एमबीए विभाग में कार्यरत टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग कर्मी पिछले 10 महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों का कहना है कि नियमित आय बंद होने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो रही है। विभाग के फैकल्टी सदस्य डॉ. पंकज कुमार, डॉ. हारिश कुमार, ब्यूटी कुमारी, डॉ. काजी कमरान तथा कर्मचारी डॉ. आशीष कुमार झा और पंकज चौधरी ने बताया कि मानदेय भुगतान को लेकर कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन और विभागीय स्तर पर गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस […]

Noimg

Bhagalpur: देश के स्टार निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर बिहपुर में श्रद्धांजलि सभा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

खिलाड़ियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया भागलपुर ।देश के प्रसिद्ध निशानेबाज एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रशिक्षक जसपाल राणा के निधन पर शुक्रवार को बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षक घनश्याम कुमार ने किया। उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने दिवंगत जसपाल राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। […]

Noimg

Bhagalpur: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण और जागरूकता अभियान के जरिए बाल श्रम उन्मूलन का दिया गया संदेश भागलपुर ।विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना तथा बच्चों के शिक्षा और सुरक्षित बचपन के अधिकारों को लेकर समाज को संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल प्रभात फेरी से हुई, जिसे श्रम अधीक्षक, भागलपुर एवं जिला कल्याण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के शिक्षा के अधिकार और बाल संरक्षण से जुड़े नारों […]

Bhagalpur: ईंट भट्ठे में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन और भट्ठा मालिक से उचित मुआवजा देने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र निवासी जनार्दन मंडल के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास कुमार ईंट भट्ठे पर मशीन में बुरादा और सीमेंट की बोरी डालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका शरीर मशीन की चपेट में आ गया और मशीन उन्हें अंदर की ओर खींच ले गई। हादसा इतना […]

Noimg

Bhagalpur: एक पेड़ पर 52 किस्म के आम उगाकर मैंगो मैन अशोक चौधरी ने रचा नया कीर्तिमान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर के प्रसिद्ध “मैंगो मैन” अशोक चौधरी ने आम की खेती और संरक्षण के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ऐसा आम का पेड़ विकसित किया है, जिसमें एक साथ 52 विभिन्न किस्मों के आम फल रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि की कृषि जगत में व्यापक सराहना हो रही है। अशोक चौधरी वर्षों से आम की दुर्लभ और पारंपरिक किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी नर्सरी में हजारों आम के पेड़ मौजूद हैं, जिनमें 300 से अधिक किस्मों के आम संरक्षित किए गए हैं। अपनी मेहनत और नवाचार के कारण ही उन्हें “मैंगो मैन” के नाम से पहचान मिली है। अशोक चौधरी ने बताया कि उनकी कोशिश केवल नई उपलब्धियां […]

Noimg

Bhagalpur: कारगिल दियारा का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, किसानों की सुरक्षा पर उठे सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कारगिल दियारा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद किसानों की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ लोग खेतों से फसल लेकर लौट रहे किसानों को रास्ते में रोकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए किसानों को डराने-धमकाने की भी बात सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि दियारा क्षेत्र में किसानों से रंगदारी वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र […]

Noimg

Bhagalpur: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित कोढ़ा गेट के पास मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक से चोरी हुए मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज स्थित एक सैलून से मोबाइल चोरी हो गया था। सैलून संचालक को एक युवक पर चोरी का संदेह था। इसी बीच सूचना मिली कि संदिग्ध युवक कोढ़ा गेट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही सैलून संचालक और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक से चोरी हुए मोबाइल के बारे में […]

Bhagalpur: प्लास्टिक मुक्त धरती के लिए बीएयू का अभियान, एक सप्ताह की कार्यशाला संपन्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर ।बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के नेचर क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक सप्ताह की कार्यशाला “प्लास्टिक का ज़हर : धरती पर कहर” का समापन गुरुवार को हुआ। समापन सत्र में लगभग 80 शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नेचर क्लब के सचिव डॉ. अवधेश पाल ने सप्ताहभर चली गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। इसके तहत विश्वविद्यालय परिसर, सबौर तथा भागलपुर शहर में सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि 5 जून को कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह द्वारा गंधराज पौधे का रोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद 6 एवं 7 जून […]

Bhagalpur: खरीफ महाभियान 2026 किसानों को प्राकृतिक खेती और नई तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

  भागलपुर ।शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत जिलास्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक (शष्य) श्याम बिहारी सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, आत्मा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, नाबार्ड, बैंकिंग संस्थानों तथा कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, मोटे अनाज, शारदीय मक्का, बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न, दलहन, प्याज उत्पादन, जीरो टिलेज तकनीक, उद्यानिकी, कृषि यंत्रीकरण तथा ड्रोन तकनीक के उपयोग संबंधी जानकारी दी गई। प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों को देखते हुए […]