Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: वीरो सिंह की वीरता ने बचाई थी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बिहपुर सत्याग्रह के अग्रणी सेनानी का 61वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया भागलपुर । बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद में स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह का 61वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह संघर्ष मंच के संयोजक सुजीत कुमार सुमन के नेतृत्व में किया गया। वीरो सिंह के पुत्र हरेराम सिंह ने बताया कि 9 जून 1965 को बिहपुर सत्याग्रह की 35वीं वर्षगांठ पर स्वराज आश्रम में दिए गए अपने अंतिम ओजस्वी संबोधन के बाद उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली थी। आजादी के बाद भी उनका अधिकांश समय स्वराज आश्रम में ही बीता और उनकी इच्छा थी कि अंतिम समय इसी ऐतिहासिक स्थल पर बीते। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में वीरो सिंह के योगदान को […]

Bhagalpur: जाह्न्वी चौक से अगुवानी सेतू तक बनेगा 50 किमी लंबा गंगा बांध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

डीपीआर तैयार करने के निर्देश, बाढ़-कटाव से सुरक्षा के साथ मिलेगा वैकल्पिक मार्ग भागलपुर । विक्रमशिला सेतू के पास जाह्न्वी चौक/राघोपुर से सीधे अगुवानी सेतू तक लगभग 50 किलोमीटर लंबे गंगा बांध निर्माण की योजना पर काम तेज हो गया है। इस संबंध में सोमवार देर शाम पटना में पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र और परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रस्तावित परियोजना को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सर्वे कराने और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को एक अतिरिक्त एवं बायपास सड़क का विकल्प […]

Noimg

Bhagalpur: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

घर में बिजली मरम्मत के दौरान हादसा, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम भागलपुर। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत परघड़ी गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय राधे मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार राधे मंडल अपने घर में खराब बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल रजौन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय […]

Noimg

Bhagalpur: बच्चे का लॉकेट काटते उचक्का पकड़ा गया – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएन सिंह रोड में सोमवार को एक उचक्का बच्चे के गले से लॉकेट काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार नाथनगर निवासी रीना देवी अपने बच्चे के साथ खरीदारी करने डीएन सिंह रोड पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक युवक बच्चे के गले से लॉकेट काटकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। उचक्का के पकड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली […]

Noimg

Bhagalpur: डेढ़ किलो गांजा बरामद, आरोपी पुलिस हिरासत से फरार GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कार्रवाई के दौरान परिजनों पर आरोपी को छुड़ाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर कला पासवान टोला में पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो 532 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों के विरोध के बीच वह पुलिस की पकड़ से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पासवान टोला निवासी राजू पासवान के पुत्र सौरभ कुमार के घर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 1 किलो 532 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से सौरभ कुमार को हिरासत में भी लिया था। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिजन और अन्य […]

Noimg

Bhagalpur: आरपीएफ की सतर्कता से महिला यात्री की बची जान GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुआ हादसा, जवान ने दिखाई फुर्ती भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसल रही एक महिला यात्री को आरपीएफ के उप निरीक्षक ने समय रहते बचा लिया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13072 डाउन जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। उतरते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा रेलवे ट्रैक के बीच के गैप की ओर फिसलने लगी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उप निरीक्षक संतोष कुमार […]

Noimg

Bhagalpur: सांसद कार्यालय में चोरी, डीवीआर और दस्तावेज गायब GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

ताला तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। चोर कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और सीसीटीवी डीवीआर, कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार होने के कारण सांसद कार्यालय बंद था। सोमवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर सांसद के सचिव गौरव कुमार ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर कार्यालय में रखी आलमारी खुली मिली तथा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब पाए गए। घटना की सूचना मिलते […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला पुल पर वन-वे व्यवस्था की मांग GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जाम और दुर्घटना की आशंका को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष ने प्रशासन को सौंपा आवेदन भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर लगातार लग रहे जाम और बढ़ती यातायात समस्याओं को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) एवं जिलाधिकारी भागलपुर को आवेदन सौंपकर पुल पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि विक्रमशिला पुल पर बने बेली ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण वर्तमान में केवल एक तरफ से वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद पुल पर बाइक और चारपहिया वाहनों की अधिक आवाजाही तथा ओवरटेकिंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। […]

Noimg

Bhagalpur: जांच के बाद सन्हौला पुल पर आवागमन बंद – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग, नए पुल की खामियां एक सप्ताह में होंगी दूर भागलपुर। सन्हौला स्थित पुल की स्थिति को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुल की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया। निरीक्षण के बाद सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित पुल पर तत्काल प्रभाव से बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुल की संरचनात्मक स्थिति को देखते हुए यह निर्णय आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। वहीं नव-निर्मित पुल पर आवागमन के दौरान झटके महसूस होने संबंधी शिकायतों को भी गंभीरता से लिया गया। जांच के उपरांत संबंधित विभाग को […]

Noimg

Bhagalpur : गंगा पार सफर पूरी तरह निःशुल्क, किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बरारी-महादेवपुर घाट के बीच जिला प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी, अफवाहों से बचने की अपील भागलपुर । मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा बरारी घाट से महादेवपुर घाट तथा महादेवपुर घाट से बरारी घाट के बीच यात्रियों और दोपहिया वाहनों के लिए निःशुल्क नाव सेवा संचालित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाव से यात्रा करने वाले किसी भी यात्री या मोटरसाइकिल चालक से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार नाव परिचालन में लगे पंजीकृत नाविकों को प्रति यात्री एवं दोपहिया वाहन के लिए निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में यात्रियों से किसी भी प्रकार की वसूली पूरी […]