Tag Archives: bhagalpur news

BHAGALPUR : भीषण गर्मी का कहर: बच्चों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए डॉ. अजय कुमार सिंह की अहम सलाह || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर समेत पूरे बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिले में तापमान लगातार बढ़ते हुए 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव की आशंका जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे हालात में बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। भागलपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस भीषण गर्मी में बच्चों का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने बताया कि अचानक बढ़ते तापमान का सबसे अधिक असर नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों पर पड़ता है। गर्मी के कारण उनका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी […]

BHAGALPUR : सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत, बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना नाव घाट इलाके की बताई जा रही है, जहां काम पर जा रहे राजमिस्त्री को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भतोरिया निवासी मनोहर यादव (56) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दरियापुर की ओर से पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज गति में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें पहले एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के […]

BHAGALPUR : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर रेलवे लाइन के पोल संख्या 313/20 और 313/22 के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह इधर-उधर भटकता रहता था। घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानगंज कंट्रोल आरपीएफ ने नाथनगर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। […]

BHAGALPUR : 10 दिन बाद भी नहीं मिला 16 वर्षीय केशव, परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय केशव कुमार का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस जांच में ठोस प्रगति नहीं होने से चिंतित परिजन अब न्याय की उम्मीद में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार का पुत्र केशव 15 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए घर से निकला था। उसने परिजनों से बायपास की ओर जाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पीड़ित पिता मुकेश कुमार ने बताया […]

BHAGALPUR : इंस्टाग्राम पर पनपे प्यार का अंजाम: मंडप पर दूल्हे ने शादी से किया इनकार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत भागलपुर में नाटकीय मोड़ पर हुआ, जब मंडप तक पहुंचने के बाद दूल्हे ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा और लड़की पक्ष ने इसे धोखा बताते हुए न्याय की मांग की है। मामला जोगसर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ानाथ मंदिर का है। जानकारी के अनुसार बाथ थाना क्षेत्र निवासी शिवम कुमार और भीखनपुर की रहने वाली तुलसी कुमारी की पहचान अगस्त माह में इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुआ और युवक ने युवती से शादी का वादा किया। बताया जाता है कि शिवम कुमार कोलकाता में ड्राइवर […]

BHAGALPUR : भागलपुर में होटल संचालक की संदिग्ध मौत, गले पर निशान मिलने से उठे सवाल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर में एक युवा होटल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के पिपरपांती निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजा कुमार बायपास स्थित अपने ढाबे में भाइयों के साथ काम करता था। हाल ही में उसने प्रेम विवाह किया था और पत्नी के साथ वारसलीगंज मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब राजा ढाबे पर नहीं पहुंचा और लगातार फोन करने के बावजूद उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद बड़े भाई […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में अवैध होर्डिंग-पोस्टर पर सख्ती, नगर निगम की बड़ी तैयारी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में भागलपुर नगर निगम ने अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा, जदयू, बसपा, हम और लोजपा सहित कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शामिल हुए। शहर के विभिन्न इलाकों में बिना अनुमति लगाए जा रहे होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी दलों से सुझाव और फीडबैक लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार की गई। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति लगाए गए किसी भी प्रकार […]

Noimg

BHAGALPUR : रुक्मणी विवाह की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर, जगदीशपुर महायज्ञ का सातवां दिन सम्पन्न || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।जगदीशपुर में व्यास पीठाधिपति परम पूज्य बालक स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के सातवें दिन भक्तिमय माहौल अपने चरम पर पहुंच गया। कथा के दौरान रुक्मणी विवाह प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या की गई, जिसे प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकी ने और भी जीवंत बना दिया। मुरादाबाद से आए राहुल एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुत भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति और कला के अद्भुत संगम का श्रद्धालुओं ने देर तक आनंद लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञशाला में आचार्य बीरबल मंडल, नीरज पंजियारा, अशोक साह, चंदन कुमार, रतन कुमार और गोपाल साह ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण करते […]

BHAGALPUR : भाकपा (माले) का जिला सम्मेलन 26 अप्रैल से, तैयारी पूरी ||  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) का 9वां भागलपुर जिला सम्मेलन 26 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी के नगर प्रभारी मुकेश मुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन “एकजुट रहें, न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करें” के आह्वान के साथ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला सम्मेलन के माध्यम से बेघर गरीबों के आवास, दलितों के अधिकार, सम्मानजनक रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य की व्यवस्था तथा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही बुलडोजर कार्रवाई और वर्तमान भाजपा-जदयू सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी तथा आम मेहनतकश लोगों से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी। […]

BHAGALPUR : दिव्यांग छात्र का कमाल: 14 हजार में बनाई सोलर ट्राइसाइकिल, बना प्रेरणा स्रोत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। बिहार के एक दिव्यांग छात्र एमडी कुदरतुल्ला ने अपनी तकनीकी समझ और जज़्बे से अनोखा नवाचार कर मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल को सोलर ऊर्जा से जोड़कर आत्मनिर्भरता की नई दिशा दिखाई है। करीब एक वर्ष पहले मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल में बैटरी बैकअप की समस्या उनके लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। बार-बार चार्जिंग, रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर और मरम्मत का खर्च उन्हें परेशान कर रहा था। इसी समस्या का समाधान खोजते हुए कुदरतुल्ला ने ट्राइसाइकिल के ऊपर सोलर पैनल लगाकर इसे सोलर ट्राइसाइकिल में बदल दिया। इस सोलर पैनल से जहां बैटरी चार्ज होती है, वहीं यह धूप और बारिश से बचाव के लिए छत का भी काम करता है। पूरे बदलाव […]