Tag Archives: bhagalpur news

BHAGALPUR : तिलकामांझी में भीषण आग, तीन दुकानें व दो घर जलकर राख || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित गंजी मिल के सामने शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन दुकानें और दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में आरती देवी, मुर्शीद के बेटे राजा (पंचर दुकान), अर्जुन चौधरी और गीता देवी की संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम तीन बड़ी और एक छोटी गाड़ी के साथ पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। पीड़ितों ने स्थानीय शरारती तत्वों पर जानबूझकर आग […]

BHAGALPUR : भागलपुर में शीतल जल सेवा शुरू, राहगीरों को मिलेगी गर्मी से राहत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भीषण गर्मी के मद्देनजर कशोधन वैश्य महिला समिति द्वारा शुक्रवार को शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति ने राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस सेवा की शुरुआत की है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कर सेवा आरंभ की गई। समिति की सदस्य रत्ना गुप्ता ने बताया कि शीतल जल वितरण कार्यक्रम लगभग दो महीने तक लगातार चलेगा, जिससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से समिति इस प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय है और आगे भी समाज सेवा के […]

BHAGALPUR : बीएयू सबौर का 9वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल बोले—कृषि से बनेगा विकसित भारत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर का 9वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने की। कार्यक्रम कर्पूरी सभागार में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान कुल 443 छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि 13 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री दी गई। साथ ही 6 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की स्मारिका एवं वार्षिक प्रतिवेदन 2025-26 का विमोचन किया गया तथा विभिन्न विकास योजनाओं—जैसे पेयजल संयंत्र, नीरा पाउच (अनार एवं ऑरेंज […]

BHAGALPUR : सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत हुई 35 लोगों की सुनवाई || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । 7 निश्चय 3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत लगभग 35 आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई अपर समाहर्ता दिनेश राम द्वारा समीक्षा भवन में की गई। जिनमें लंबित पेंशन और जमीन विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। सभी जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल एवं थानों में एवं अन्य सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में  सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत अपने विभाग से संबंधित विषय पर आम जनों के शिकायतों की सुनवाई की। इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा शौचालय की सुविधा भी सभी कार्यालय के समीप उपलब्ध कराई गई। DESK 111

BHAGALPUR : भागलपुर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह, वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में किया माल्यार्पण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह शहर पहुंचे। आगमन पर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। बाबू वीर कुंवर सिंह सामाजिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद जीरो माइल चौक स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर दोनों नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शौर्य व बलिदान को नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात दोनों नेता टाउन हॉल पहुंचे, जहां आयोजित सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने वीर कुंवर सिंह के […]

BHAGALPUR : रिक्शाडीह बस स्टैंड में अव्यवस्था, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा कुछ माह पूर्व शहर से बाहर रिक्शाडीह में बस स्टैंड की शुरुआत की गई थी। पहले कोयला डिपो से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाली बसों का संचालन होता था, जिससे शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। हालांकि रिक्शाडीह बस स्टैंड शुरू होने के बाद भी यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिल रहा है। बस स्टैंड परिसर में न तो शौचालय की समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। गर्मी के इस मौसम में पूरा परिसर धूल से अटा पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। […]

BHAGALPUR : सड़क हादसे में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के हरकट्टा निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश तांती (पिता स्व. कैलाश पासवान) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 तारीख को मुकेश अपने दोस्त कुंदन के साथ घूमने निकले थे। घर लौटने के दौरान गांधीग्राम चौक के आगे एक अज्ञात और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मुकेश का इलाज लगातार चल रहा था, लेकिन देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, घटना के […]

BHAGALPUR : भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में उदय पासवान (पिता स्वर्गीय बेचू पासवान) समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है और वर्ष 2009 से न्यायालय में टाइटल सूट लंबित है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर कब्जे की कोशिश लगातार की जा रही थी। घटना के दिन कुछ लोग जबरन उदय पासवान की पैतृक जमीन पर पहुंचे और खंभा-खूंटी गाड़कर काम शुरू कर दिया। जब उदय पासवान ने इसका विरोध किया, तो लगभग 6 से 7 लोगों ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों […]

BHAGALPUR : भागलपुर में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, आजादी और संविधान पर छिड़ी बहस || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आजादी की लड़ाई और भारतीय संविधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिससे नई बहस छिड़ गई है। अपने संबोधन में उन्होंने प्रसिद्ध गीत “साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल” का जिक्र करते हुए कहा कि केवल महात्मा गांधी को आजादी का पूरा श्रेय देना उन हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान के साथ न्याय नहीं है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, वीर कुंवर सिंह, बिरसा मुंडा और देवी बख्श सिंह जैसे वीरों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान हस्तियों को इतिहास में उनका उचित स्थान नहीं मिल पाया है। […]

BHAGALPUR : भागलपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। वीरता और देशभक्ति के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भागलपुर शहर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीरोमाइल चौक पर वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही और ‘जय भवानी’ तथा देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। माल्यार्पण के उपरांत जीरोमाइल चौक से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा जीरोमाइल चौक से प्रारंभ होकर तिलकामांझी, मनाली चौक, आदमपुर चौक होते हुए टाउन हॉल तक पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। […]