Tag Archives: bhagalpur

Noimg

BHAGALPUR: नाथनगर में ज्वेलरी दुकान में चोरी, 30 हजार के आभूषण ले उड़े चोर ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 25 से 30 हजार रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जुट गई। दुकानदार जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि रोज की तरह वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह चोरी की सूचना मिलने पर जब वे दुकान पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दुकान से […]

Noimg

BHAGALPUR: घर में किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिवार खेत से लौटकर रह गया स्तब्ध ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर कमर टोली गांव में रविवार को एक किशोर का शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान बादल कुमार पासवान (13 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सच्चिदानंद पासवान का पुत्र बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। कुछ देर बाद किशोर अकेले घर लौट आया। परिवार के लोग जब खेत से वापस घर पहुंचे और उसे खोजने लगे तो कमरे के अंदर उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग […]

Noimg

BHAGALPUR: लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सदर अस्पताल में 8 बेड का विशेष वार्ड तैयार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर में बढ़ती गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत मॉडल सदर अस्पताल भागलपुर में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए 8 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। मॉडल सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि विशेष लू वार्ड में 24 घंटे डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि वार्ड में आवश्यक दवाइयों, सलाइन, ऑक्सीजन एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि तेज धूप एवं लू से […]

Noimg

BHAGALPUR : खेत में गाड़ा मिला किशोरी का शव, जेसीबी से खुदाई कर पुलिस ने किया बरामद ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । भागलपुर जिले के बाखरपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोनू टोला गांव से लगभग 500 मीटर उत्तर स्थित खेत में गाड़ा हुआ किशोरी का शव पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से बरामद किया। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अरुण कुमार और थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार राम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से खुदाई कर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक किसी महिला या किशोरी की बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रही। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं एवं अभिनंदन के साथ उनका सम्मान किया। मुख्य अतिथि श्रेयसी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी और मजबूत राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य नेताओं ने संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों पर विचार साझा किए। […]

Noimg

BHAGALPUR: भागलपुर में बढ़ता ‘सूखा नशा’ का खतरा, मासूमों तक पहुंची लत ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। स्मार्ट सिटी भागलपुर में इन दिनों ‘सूखा नशा’ यानी ब्राउन शुगर का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जो अब गंभीर सामाजिक समस्या का रूप लेता जा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस नशे की चपेट में अब किशोरों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी आने लगे हैं। जानकारों के अनुसार यह नशा बेहद खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इसके सेवन से बाहरी तौर पर तुरंत पहचान करना कठिन होता है। यही कारण है कि युवा वर्ग इसे आसानी से छिपाकर अपनाने लगता है। लगातार सेवन करने पर व्यक्ति मानसिक रूप से निर्भर हो जाता है, जिससे उसके व्यवहार, सोच और जीवनशैली में नकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। कई मामलों में नशे की लत के कारण युवा […]

Noimg

BHAGALPUR: भागलपुर में फास्टैग प्रशिक्षण टीम पर हमला, पंजीकरण राशि छीने जाने का आरोप ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । भागलपुर में एक एनजीओ की फास्टैग प्रशिक्षण टीम पर हमला और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। KVGVM नामक संस्था द्वारा जीरोमाइल स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घटना की जानकारी दी गई। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी टीम कहलगांव के एकचारी थाना क्षेत्र में फास्टैग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों का पंजीकरण कार्य कर रही थी। एनजीओ का दावा है कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन की अनुमति से वैध रूप से संचालित किया जा रहा था। संस्था के अनुसार 24 फरवरी को जीरोमाइल स्थित एक विवाह भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था और टीम के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। […]

Noimg

BHAGALPUR :बाबूपुर घाट सबौर में जीवन जागृति सोसाइटी ने किया बैरिकेडिंग, डूबने से बचाव की पहल ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के सबौर स्थित बाबूपुर घाट पर सामाजिक संगठन जीवन जागृति सोसाइटी द्वारा डूबने की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से बांस का बैरिकेडिंग लगाया गया। बैरिकेडिंग को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आम लोगों को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि गंगा स्नान के दौरान होने वाली दुर्घटनाएं कई परिवारों को जीवनभर का दुख दे जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति पुण्य अर्जित करने के लिए गंगा स्नान को जाता है और उसके स्थान पर शव घर लौटता है, तो उस पीड़ा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसी दर्द को कम करने और अकाल मृत्यु रोकने के उद्देश्य से संस्था लगातार […]

Noimg

भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन एवं वाहन पासिंग कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस गश्ती दल की लोकेशन साझा कर अवैध खनन में लगे वाहनों को सुरक्षित पास कराने का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर 3 अप्रैल 2026 की रात पुलिस गश्ती दल ने साहू मंडी–कहलगांव रोड के पास संदिग्ध वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपने गिरोह से जुड़े कई […]

Noimg

BHAGALPUR: गैस संकट ने रोकी परदेस की रोज़ी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

दिल्ली–चंडीगढ़–कोलकाता से मजदूरों की भागलपुर में घर वापसी भागलपुर। देश के बड़े शहरों दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और उड़ीसा में काम करने वाले मजदूर रसोई गैस की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों से परेशान होकर अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बाहर से लौट रहे मजदूरों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। नई दिल्ली के आनंद विहार से गोड्डा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस से भागलपुर पहुंचे कई मजदूरों ने बताया कि जिन क्षेत्रों में वे काम कर रहे थे, वहां रसोई गैस की कीमत 400 से 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। सीमित आमदनी में इतनी महंगी गैस खरीद पाना संभव नहीं था, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो गया। […]