Tag Archives: naugachi news

Noimg

Naugachia: सेवा श्री के महाप्रसाद वितरण में उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से प्रत्येक शनिवार को संचालित सेवा श्री की ओर से शनिवार को महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के पार्षद मनीष सिंह मौजूद रहे। सेवा श्री की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को कन्हैया बम का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बताया गया कि सावन के दौरान कन्हैया बम प्रत्येक सप्ताह तीन दिन सुल्तानगंज से देवघर तक डाक बम के रूप में […]

Noimg

Naugachia: बैंक अधिकारी बनकर ठगी, खाते से एक लाख रुपये उड़ाए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

यूको बैंक मैनेजर बनकर ठग ने केवाईसी कराने का दिया झांसा, पीड़ित ने साइबर थाना में दर्ज कराई शिकायत नवगछिया। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को फोन किया और उसके खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामला रंगरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित रुदल मंडल ने साइबर थाना नवगछिया में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच करने, ठग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 16 अगस्त को करीब 11 बजे रुदल मंडल के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति […]

Noimg

Naugachia: काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी जीआरपी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को डाउन रेलवे लाइन से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना रेलकर्मियों द्वारा जीआरपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद नवगछिया जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। जीआरपी थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों एवं रेलवे कर्मियों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है। पुलिस […]

Noimg

Naugachia: बाल भारती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बाल भारती,पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर तिरंगे झंडे और देशभक्ति के रंग नजर आ रहे थे। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति के […]

Noimg

Naugachia: प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद युवक ने दे दी जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रंगरा के सहोरा गांव की घटना नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के सहोरा गांव में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलने पर रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान सहोरा गांव निवासी प्रमोद पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सोहित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सोहित कुमार ने कुछ दिन पहले एक विवाहिता महिला से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से वह पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव में रह रहा था। […]

Noimg

Naugachia: 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर प्राथमिकी, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। तेतरी गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। किशोरी के मामा बड़ी मकंदपुर निवासी विजय कुमार चौधरी ने पुलिस को आवेदन देकर गौरीपुर निवासी मनोहर झा और उसके परिजनों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, किशोरी पांच जुलाई की दोपहर घर से तेतरी दुर्गा मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजनों ने मंदिर सहित रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में […]

Noimg

Naugachia: घर में घुसकर महिला से मारपीट और जबरदस्ती के प्रयास का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, जबरदस्ती का प्रयास और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता प्रतिभा कुमारी ने नवगछिया थाने में रंजन कुमार केडिया और रूपा केडिया के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार घटना के समय प्रतिभा कुमारी अपने बेटे के साथ घर में मौजूद थीं, जबकि उनके पति घरेलू सामान खरीदने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपित रंजन कुमार केडिया और रूपा केडिया जो उनके जेठ जेठानी है उनके घर कमरें और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। महिला द्वारा विरोध किए जाने के बाद […]

Noimg

Naugachia: हरियाली तीज पर सजा मारवाड़ी विवाह भवन, महिलाओं और बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया जागृति शाखा की ओर से मारवाड़ी विवाह भवन में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष वर्मा, प्रांतीय मंत्री निखिल चिरानिया, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष चेतन मुनका, जागृति शाखा की अध्यक्ष श्वेता बुबना, सचिव रिंपा केडिया, संयोजक सपना शर्मा एवं नीतू चिरानिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शानवी चिरानिया, शनाया चिरानिया, विवान चौधरी एवं कार्तिक चिरानिया ने हिस्सा […]

Noimg

Naugachia: गले में गोली लगने से घायल मोमोज विक्रेता सौरव की इलाज के दौरान मौत, तीन माह बाद टूटी जिंदगी की डोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र स्थित गरैया चौक पर 12 मई 2026 को दिनदहाड़े गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए 19 वर्षीय मोमोज विक्रेता सौरव कुमार की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब तीन महीने तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे उसने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि 12 मई को गरैया […]

Noimg

Naugachia: 36वीं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भागलपुर जिला टीम मोतिहारी रवाना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मोतिहारी में आयोजित होने वाली 36वीं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की टीम नवगछिया से मोतिहारी के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्यभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर जिले की टीम पूरी तैयारी के साथ रवाना हुई है। वहीं, संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में देवा श्री, आराध्या सिंह, राजवीर सिंह, कुमार अभिनव, अभिषेक कुमार भगत, आदित्य कुमार, यीशु कुमार तथा रवि रंजन शामिल हैं। उन्होंने बताया […]