Tag Archives: naugachi news

Naugachia: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, दो युवक देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वायरल वीडियो के आधार पर नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत दोनों पर प्राथमिकी दर्ज नवगछिया । सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी। पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रंगरा क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान […]

Naugachia: सड़क हादसे में कटाव पीड़ित महिला की मौत, टोटो की चपेट में आने से गई जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बुद्धूचक निवासी ब्रह्मदेव सिंह की पत्नी फगुनी देवी के रूप में हुई है। वह गंगा कटाव से विस्थापित परिवार से थीं। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करने के दौरान फगुनी देवी एक टोटो की चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गंगा कटाव में उनका घर-द्वार बह गया था। इसके बाद कुछ माह पूर्व उन्होंने गोपालपुर के मुस्लिम टोला के निकट नया टोला बुद्धूचक […]

Naugachia: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की आशंका, युवक के पेट में लगी गोली, पटना रेफर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अनिल सिंह के पुत्र सुधांशु सिंह के रूप में हुई है। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान कुछ लोग कट्टा में गोली लोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो पास में खड़े सुधांशु सिंह के पेट में जा लगी। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पहले भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया। वहां से स्थिति गंभीर […]

Naugachia: डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से डिग्री कॉलेज को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों एवं ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कॉलेज को पुनः रंगरा में संचालित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अनशन पर बैठे आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया एवं मृदुल शर्मा की तबीयत लगातार बिगड़ने की बात कही गई। आंदोलनकारियों के अनुसार भूख हड़ताल के कारण उनका रक्तचाप कम हो रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नियमित स्वास्थ्य जांच की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। शनिवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम, रंगरा प्रखंड विकास […]

Noimg

Naugachia: जर्मनी में नवगछिया की नतिनी ख्वाहिश शर्मा ने बढ़ाया भारत का मान, वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया की नतिनी एवं दिनेश शर्मा की पुत्री ख्वाहिश शर्मा ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्व स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ख्वाहिश ने एलिमिनेशन राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल की तीन प्रतिभागियों में अपने इवेंट में प्रथम स्थान हासिल किया। हालांकि इस बार ख्वाहिश भारत के लिए पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और पूरे नवगछिया […]

Noimg

Naugachia: डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में रंगरा में मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने निर्णय वापस लेने की उठाई मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के रंगरा प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को तेजनारायण उच्च विद्यालय से स्थानांतरित किए जाने के विरोध में रविवार शाम ग्रामीणों ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। काली मंदिर परिसर से शुरू हुए इस शांतिपूर्ण जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा सभी समुदायों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि डिग्री कॉलेज का संचालन पूर्व निर्धारित स्थल तेजनारायण उच्च विद्यालय, रंगरा में ही किया जाए, ताकि प्रखंड के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख न करना पड़े। उनका कहना था कि रंगरा में कॉलेज संचालित होने से हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। […]

Naugachia: गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी गुरुपर्व आज, गुरुद्वारा परिसर में होगा विशेष कार्यक्रम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । सिख धर्म के पांचवें गुरु एवं प्रथम शहीद गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी गुरुपर्व गुरुवार, 18 जून 2026 को गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ लंगर एवं कच्ची लस्सी वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। गुरु अर्जन देव जी महाराज ने मानवता, सत्य, प्रेम और सेवा का संदेश दिया था। उन्होंने सिखों के पवित्र धर्मग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संकलन किया तथा अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अनेक यातनाएं सहन कीं, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वर्ष 1606 में […]

Naugachia: शादी से चार दिन पहले उजड़ गई खुशियां: गंगा स्नान के दौरान डूबी युवती की मौत, उसी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बरुण बाबुल, जीएस न्यूज़ नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित महादेवपुर गंगा घाट पर रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दीं। 19 जून को विवाह बंधन में बंधने वाली 26 वर्षीय युवती की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सोमवार को शव बरामद होने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका की पहचान सुपौल जिले के पिपरा बाजार अंतर्गत बेलही टोल ब्राह्मण टोला निवासी अनिता कुमारी,उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अनिता की शादी 19 जून को सुपौल जिले के मुरली गांव में तय हुई […]

Noimg

Naugachia: विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का हुआ सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा की ओर से 26 जनवरी 2026 को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक प्रसूता महिला के ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता होने पर शाखा की “ब्लड ऑन डिमांड” सेवा के तहत सदस्य दीपक शर्मा एवं रोशन यादुका ने भागलपुर […]

Noimg

Naugachia: संदिग्ध अवस्था में युवक अनुमंडल अस्पताल पहुंचा, परिजनों को दी गई सूचना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक युवक संदिग्ध अवस्था में पहुंचा, जिससे कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में हलचल मच गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक को दो अज्ञात युवक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उसे भर्ती कराने के बाद दोनों वहां से चले गए। बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था और ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं था। वह लगातार लड़खड़ा रहा था तथा स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं रख पा रहा था। पूछताछ के दौरान उसने टूटे-फूटे शब्दों में अपना नाम धीरज कुमार, पिता अर्जुन सिंह, निवासी संडा, थाना टिकारी, जिला गया बताया। अस्पताल कर्मियों ने युवक के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर […]