Tag Archives: naugachi news

Noimg

Bhagalpur: श्रावण मास को लेकर बाबा बुढ़ानाथ मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में, चारों सोमवारी पर होगा भव्य शृंगार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व श्रावण मास को लेकर भागलपुर के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध बाबा बुढ़ानाथ मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष श्रावण मास में पड़ने वाली चारों सोमवारी को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों को भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से महंत श्री शिव नारायण गिरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन प्रातः 4 बजे सरकारी पूजा एवं मंगला आरती के उपरांत मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। पूरे माह बाबा बुढ़ानाथ का विशेष […]

Noimg

Naugachia: आवारा कुत्ते के हमले में 6 वर्षीय मासूम का अंगूठा कटा, मायागंज अस्पताल रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक गांव में शनिवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में 6 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे के दाहिने हाथ का अंगूठा काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया। घायल बच्चे की पहचान हरनाथचक निवासी सुग्रीव सिंह (6 वर्ष), पिता कृष्णा सिंह के रूप में हुई है। बच्चे की मां सरस्वती कुमारी ने बताया कि उनका पुत्र घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और दाहिने हाथ का अंगूठा काटकर अलग कर दिया। […]

Noimg

Naugachia: रंगरा थाना पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर अपनी मानसिक रूप से बीमार पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री रंगरा चौक के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। मामले में रंगरा थाना कांड संख्या 126/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। लगातार तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर 31 जुलाई को पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। DESK2026

Noimg

Naugachia: परीक्षा देने जा रही चार छात्राएं सड़क हादसे में घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में मदन अहिल्या महिला कॉलेज की चार छात्राएं घायल हो गईं। सभी छात्राएं बड़ी मकंदपुर से टोटो पर सवार होकर कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो पर सवार चारों छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। घायलों में मुकेश भगत की पुत्री प्रतिज्ञा कुमारी, मनोज साह की पुत्री लवली कुमारी, जयप्रकाश साह […]

Noimg

Naugachia: आईजी ने किया नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश नवगछिया। भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के समय एसपी, एसडीपीओ, अनुमंडल पदाधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान आईजी ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, पंजियों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के संधारण एवं अद्यतन स्थिति का अवलोकन करते हुए लंबित कांडों, गंभीर आपराधिक मामलों तथा अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आईजी ने अधिकारियों को […]

Noimg

Naugachia: निलेश भगत को पत्रकारिता का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार, छोटे शहरों के पत्रकारों को समर्पित किया अवार्ड- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

—————— नवगछिया : नवगछिया के निलेश कुमार भगत को देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकारिता का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। एक्सचेंज 4 मीडिया और समाचार 4 मीडिया की ओर से देशभर के उन 40 युवा पत्रकारों को ये सम्मान दिया जाता है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हाथों निलेश को ये सम्मान मिला। निलेश नवगछिया के दुर्गा मंदिर रोड के रहने वाले हैं और वो सरिता देवी-संजय प्रसाद भगत के छोटे बेटे हैं। इस समय वे दिग्गज मीडिया संस्थान NDTV इंडिया में बिजनेस, यूटिलिटी, ऑटो और टेक डिजिटल डेस्क लीड करते हैं। उन्हें मीडिया में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। […]

Noimg

Naugachia: छत से गिरकर सड़क निर्माण ठेकेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सड़क निर्माण ठेकेदार संजय कुमार सुमन उर्फ संजय सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के बड़े भाई सुनील सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात संजय सिंह परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने मकान की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सोने चले गए थे। देर रात वह थूकने के लिए कमरे से बाहर रेलिंग की ओर निकले। इसी दौरान छत पर काई जमी होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी […]

Noimg

Naugachia: देवशयनी एकादशी आज, चातुर्मास का होगा शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया :आषाढ़ शुक्ल एकादशी के अवसर पर शनिवार से चातुर्मास का शुभारंभ होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और अगले चार माह तक चातुर्मास की अवधि रहती है। इसका समापन कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवोत्थान एकादशी) पर नवंबर माह में होगा। चातुर्मास के दौरान विवाह, गृहप्रवेश एवं अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। वहीं जप, तप, दान, व्रत, सत्संग तथा भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। श्रद्धालु इस अवधि में धार्मिक अनुष्ठानों एवं आध्यात्मिक साधना में विशेष रूप से भाग लेते हैं। पंडित अमरनाथ झा ने बताया कि देवशयनी एकादशी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, व्रत, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

Naugachia: अभिषेक हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने लगाया जुर्माना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, नवगछिया की अदालत ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। दोषी ठहराये गये पकरा निवासी अटला उर्फ अटल कुमार राय और सुशील कुमार पर जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 5 जून 2023 का है। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी अभिषेक कुमार की अपराधियों ने एक बगीचे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के भाई अंकित कुमार के आवेदन पर नवगछिया थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी के अनुसार, अंकित कुमार को कन्हैया शर्मा ने फोन कर बताया कि उनके भाई को गोली लगी है। घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने […]

Noimg

Naugachia: ऑपरेशन ‘विधि पालक युवक’ के तहत छात्राओं में कानूनी जागरूकता, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन “विधि पालक युवक” अभियान के तहत महिला थाना की टीम ने गुरुवार को रुंगटा गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून के प्रति सम्मान रखने की जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों […]