Tag Archives: naugachi news

Noimg

NAUGACHIA :लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल बने अध्यक्ष, डॉ अनंत विक्रम सचिव एवं मनोज कुमार सर्राफ कोषाध्यक्ष निर्वाचित नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के वर्ष 2026-27 सत्र हेतु नए पदाधिकारियों का निर्वाचन बुधवार को हरि कुंज, स्टेशन रोड स्थित परिसर में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत लायन्स विश्व प्रार्थना के साथ हुई। निर्वाचन प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल की देखरेख में संपन्न कराई गई। बैठक में क्लब के डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा ने अध्यक्ष पद के लिए लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल, सचिव पद के लिए लायन डॉ. अनंत विक्रम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन मनोज कुमार सर्राफ के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव […]

Noimg

दहेज हत्या मामले में इंसाफ की गुहार, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की आस-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना कांड संख्या 110/26 में मृतका सपना कुमारी के पिता पूरण भगत ने बुधवार को एसपी वैभव शर्मा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेटी की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी पूरण भगत ने बताया कि करीब 11 महीने पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री सपना कुमारी की शादी बिहपुर थाना क्षेत्र के नुरुउद्दीनपुर दुधैला निवासी दीपक भगत के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में अपनी सामर्थ्य से बढ़कर दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पांच लाख रुपये नकद और […]