Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : गोपालपुर में प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक, बाढ़ तैयारी को लेकर हुई चर्चा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की, जबकि संचालन अंचलाधिकारी रोशन कुमार द्वारा किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व तैयारी, तटबंधों की स्थिति, राहत सामग्री की उपलब्धता तथा आपदा के समय त्वरित कार्रवाई को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। प्रमुख […]

NAUGACHIA: कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के परिचालन को मंजूरी, नवगछिया यात्रियों को बड़ी राहत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। रेल मंत्रालय ने कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। जानकारी के अनुसार कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शनिवार से 6 जून तक किया जाएगा। ट्रेन सुबह 7 बजे भागलपुर से खुलेगी और करीब 11:06 बजे नवगछिया पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन कटिहार की ओर रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन दोपहर 2:10 बजे कटिहार से खुलेगी और लगभग 3:23 बजे नवगछिया पहुंचेगी, जिसके बाद भागलपुर जाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से दैनिक यात्रियों, छात्रों, व्यवसायियों और मरीजों को […]

NAUGACHIA : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक राजेश कुमार कानोड़िया एवं अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद विभिन्न जीव-जंतु, वनस्पतियां और प्राकृतिक संसाधन जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनका संरक्षण मानव जीवन और पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के […]

NAUGACHIA : भवानीपुर में शिक्षक पवन कुमार की पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच बांटी गई शैक्षणिक सामग्री || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। भवानीपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय भवानीपुर में गुरुवार को शिक्षक स्वर्गीय पवन कुमार उर्फ पप्पू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिक्षा और समाजसेवा के योगदान को याद किया। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पवन कुमार शिक्षा के प्रति बेहद समर्पित व्यक्ति थे। वे विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे और शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते थे। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण को लोगों ने भावुक होकर याद किया। पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार की ओर से करीब […]

NAUGACHIA : दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमले का आरोपपीड़िता ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से दहेज प्रताड़ना एवं हत्या के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी एवं अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता बेबी देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में रंजीत कुमार रविदास से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा एक लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप […]

NAUGACHIA : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कमरे से नशे की सुई और टैबलेट बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

दर्जनों चोरी के मामलों का आरोपित था मृतक, ओवरडोज से मौत की आशंका नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय ईश्वर रजक के पुत्र चंदन रजक के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार चंदन रजक पर नवगछिया, गोपालपुर एवं रंगरा थाना क्षेत्रों में चोरी के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह लंबे समय से नशे का आदी था और नशे की सुई एवं टैबलेट का सेवन करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 […]

NAUGACHIA : समर कैंप में बच्चों का उत्साह, जूस रेस और एरोबिक्स बना आकर्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बाल भारती विद्यालय के समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा का दिखा रंग, जूस रेस और एरोबिक्स डांस ने मोहा मनरचनात्मक गतिविधियों के बीच बच्चों ने सीखा अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का पाठ नवगछिया। बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन गुरुवार को बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हंसी, ऊर्जा और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। कैंप के दौरान जूस रेस, एरोबिक्स डांस, योग, प्रार्थना, टीम एक्टिविटी एवं कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को मंच देना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा […]

NAUGACHIA : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने दे दी जान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पांच माह पूर्व हुई थी शादी, घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार नवगछिया के  खरीक थाना क्षेत्र के छोटी अठगामा गांव में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता द्वारा फंदे से झूलकर जान दे दिए  जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति एवं ससुराल वालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान छोटी अठगामा निवासी ज्योति कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब पांच माह पूर्व गांव के ही मनीष कुमार से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]

NAUGACHIA : ठनका गिरने से शॉर्ट सर्किट, हार्डवेयर एवं ऑटो पार्ट्स की आधा दर्जन दुकानों में भीषण आग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

लाखों की संपत्ति जलकर राख, दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौसा रोड स्थित हार्डवेयर, ऑटो पार्ट्स एवं अन्य दुकानों में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से बिजली में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आधा दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आगलगी की इस घटना में दुकानों में रखा नकद, मशीनरी, हार्डवेयर सामान, ऑटो पार्ट्स, फर्नीचर एवं अन्य जरूरी सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात […]

Noimg

नवगछिया में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी- ध्रुवगंज के बीच 14 नंबर सड़क पर भगवती मंदिर के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है । शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल खरीक पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही […]