April 9, 2026
PURNIA : पूर्णिया में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जिलाधिकारी ने दिए कई अहम निर्देश || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया: जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णिया शहर की यातायात व्यवस्था, जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामलों, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट तथा सुरक्षित वाहन संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने शहर में सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था सुधार के लिए निर्देशजिलाधिकारी ने नगर निगम, पथ निर्माण विभाग, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर में वन-वे व्यवस्था लागू करने, समुचित पार्किंग सुविधा विकसित करने, प्रमुख स्थानों […]