Tag Archives: Purnia news

PURNIA : सदर पूर्णिया में देर रात सघन वाहन चेकिंग, 2.05 लाख जुर्माना व दो वाहन जब्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर सदर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्री श्वेताम दीक्षित एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित थानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के तहत सुदीन चौक, फोर्ड कंपनी चौक (गुलाबबाग), पूर्णिया सिटी सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों एवं यातायात नियमों के अनुपालन की सख्ती से जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तथा आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। ऐसे मामलों में संबंधित वाहनों से कुल 2 लाख 5 […]

PURNIA : एआईसीटीई से मिली मंजूरी, मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुरू होगा एम.टेक कार्यक्रम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया स्थित मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रामबाग के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने संस्थान को एम.टेक पाठ्यक्रम संचालित करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के साथ ही संस्थान में अब सिविल इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखाओं में एम.टेक की पढ़ाई शुरू होगी। खास बात यह है कि मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिहार का पहला निजी कॉलेज बन गया है, जिसे एम.टेक कोर्स के संचालन की यह महत्वपूर्ण अनुमति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान की शैक्षणिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता भी कम होगी। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. असद […]

Noimg

ARARIA : अररिया में LPG का पर्याप्त स्टॉक, 6 एजेंसियों पर छापेमारी; 11,658 सिलेंडर उपलब्ध || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में 11,658 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को 6 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई गैस वितरण में गड़बड़ी रोकने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। हर पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवन में ये कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों […]

Noimg

PURNIA : अंबेडकर जयंती पर पूर्णिया में विविध कार्यक्रम, आवासीय विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया के निर्देश पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिले में 3 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अंशुल कुमार (जिला पदाधिकारी) के निर्देश के आलोक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा इस अवधि में जागरूकता और प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जानकीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके आदर्शों से प्रेरित करना है। आने वाले दिनों में भी जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक एवं […]

Noimg

PURNIA : VVIT को AICTE से मिली स्वीकृति, पूर्णिया में शुरू होंगे AI व डेटा साइंस के आधुनिक कोर्स || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक्सटेंशन ऑफ अप्रूवल (EoA) प्राप्त हो गया है। इस उपलब्धि के साथ अब पूर्णिया में कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और कंप्यूटर साइंस (डेटा साइंस) जैसे आधुनिक कोर्स की पढ़ाई VVIT में उपलब्ध होगी। संस्थान के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्र, सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्र एवं कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, डीन डॉ. हेमंत कुमार, रजिस्ट्रार सौरभ कुमार सहित संस्थान के सभी फैकल्टी और कर्मचारियों को बधाई दी। प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता पूरे VVIT परिवार की मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। इस प्रक्रिया में रजिस्ट्रार सौरभ कुमार के […]

PURNIA : मिलिया महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भव्य ओरिएंटेशन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

250 प्रशिक्षुओं का हुआ स्वागत पूर्णिया : रामबाग स्थित मिलिया कनीज फातमा महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डी.एल.एड. सत्र 2025–27 के नव नामांकित प्रशिक्षुओं के स्वागत के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 प्रशिक्षुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मिलिया तराना और स्वागत गान की प्रस्तुति ने वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मधुर संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच नवप्रवेशित छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर डी.एल.एड. सत्र 2024–26 के 100 प्रशिक्षुओं में से 50 से अधिक के CTET उत्तीर्ण होने की उपलब्धि को सराहा गया। इसे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और […]

Noimg

PURNIA : भाजपा नेताओं पर अहंकार का आरोप, आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: भाजपा नेताओं पर अहंकार में डूबकर बयान देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने कहा कि मौजूदा हालात चिंताजनक हैं और विभाजनकारी बयानबाजी के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बयान जारी कर कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दिया गया आपत्तिजनक और विभाजनकारी बयान न केवल व्यक्तिगत हमला है, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक सम्मानित नेता हैं, जो वंचित, दलित और शोषित वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं। बिजेंद्र यादव ने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का […]

Noimg

PURNIA : एडमिट कार्ड में त्रुटि से छात्रों का हंगामा, ‘सामर्थ पोर्टल अभिशाप’ करार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहे सैकड़ों छात्रों ने एडमिट कार्ड में लगातार हो रही त्रुटियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव कर कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि एडमिट कार्ड में बार-बार बदलाव किया जा रहा है, जिससे उन्हें परीक्षा तिथि और केंद्र को लेकर भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र निर्धारित तिथि पर परीक्षा केंद्र पहुंचे तो पता चला कि उनकी परीक्षा या तो पहले ही हो चुकी है या उस दिन निर्धारित ही नहीं है। इसके बाद उन्हें दोबारा एडमिट कार्ड निकालने को कहा जाता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती […]

Noimg

PURNIA : बसगढा चौक सड़क हादसा: पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जताया शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

घायलों के बेहतर इलाज का दिया निर्देश कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत बसगढा चौक (एनएच-31) पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों के प्रति पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कई लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर से वे मर्माहत हैं। श्री प्रसाद ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “कोढ़ा के बसगढा चौक पर हुई यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।” पूर्व उप मुख्यमंत्री ने […]

Noimg

PURNIA : योग से स्वास्थ्य और मानसिक शांति का संदेश: पूर्णिया में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को पूर्णिया के स्थानीय रणभूमि मैदान में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री मधुकर अमिताभ, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं बलकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रंजीत फिजिकल अकादमी के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट श्री शंभु नाथ बर्मन द्वारा की गई, जिन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्रदान करता […]