Tag Archives: Purnia news

Purnia: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त, बायसी में होटल व मिठाई दुकानों पर चला औचक जांच अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बायसी अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं खाद्य संरक्षण पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों एवं होटलों में तैयार और बिक्री के लिए रखे गए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रखरखाव, भंडारण व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया। जांच के क्रम में विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं मिठाइयों के नमूने (सैंपल) एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए, ताकि उनकी गुणवत्ता […]

Purnia: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई को छह नए डिग्री कॉलेजों का होगा उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की विभागवार समीक्षा की गई। इसके अलावा न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस), लोक शिकायत निवारण, सीपी ग्राम, नीलाम पत्र वाद, कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग, योजना विभाग तथा जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। खगड़िया–पूर्णिया फोरलेन निर्माण कार्य एवं डिग्री कॉलेजों के संचालन की प्रगति संतोषजनक […]

Purnia: सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 21 आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे। डीएम ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला मुख्यालय के अलावा कार्यक्रम के तहत अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारियों ने […]

Purnia: शिक्षा व्यवस्था को ज्ञान और रोजगार से जोड़ना समय की आवश्यकता : डॉ. अजय कुमार सिंह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षाविद डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि देश में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और रोजगार से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा जनहित में निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं करेगी, तब तक इसका वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का अत्यधिक व्यवसायीकरण हो गया है। अधिकांश विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की गतिविधियां नामांकन, परीक्षा और परिणाम तक ही सीमित होकर रह गई हैं, जबकि शोध और नवाचार की संस्कृति लगातार कमजोर होती जा रही है। विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया […]

Purnia: जिला विद्युत समिति की बैठक में तारकिशोर प्रसाद ने बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जिला विद्युत समिति की बैठक में कटिहार जिले की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाना आवश्यक है। बैठक में उन्होंने कटिहार विधानसभा क्षेत्र के सिरनिया, दलन एवं महानंदा कॉलोनी के निकट निर्माणाधीन पावर सब-स्टेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने से कटिहार विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु एवं बेहतर होगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कटिहार जिले में ग्रिड स्टेशन के निर्माण में अनावश्यक विलंब हो रहा […]

Purnia: जगन्नाथ लीलामृत कथा का महापौर विभा कुमारी ने किया उद्घाटन, नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। सिटी कालीबाड़ी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित 15 दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव–2026 के अंतर्गत सोमवार को तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ लीलामृत कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा का श्रवण किया तथा कथा व्यास आदित्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर महापौर का स्वागत किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पूर्णिया के लिए यह अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है कि पहली बार भगवान जगन्नाथ की लीलाओं पर आधारित इस दिव्य कथा का आयोजन हो रहा है। उन्होंने मंदिर समिति एवं आयोजन समिति को इस धार्मिक […]

Purnia: कटिहार में छात्रा की पिटाई शिक्षिका को पड़ी भारी: पंचायत ने लगाया ₹45 हजार का जुर्माना, जांच जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार जिले में एक छात्रा की कथित पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि स्कूल की एक शिक्षिका ने छात्रा के साथ मारपीट की, जिसके बाद मामला पंचायत तक पहुंच गया। पंचायत ने सुनवाई के दौरान शिक्षिका पर ₹45 हजार का जुर्माना लगाने का फैसला किया। हालांकि, इस पूरे प्रकरण की प्रशासनिक स्तर पर जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है […]

Purnia: समस्तीपुर में आधी रात घर में घुसने का आरोप, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर खंभे से बांधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समस्तीपुर जिले में आधी रात एक युवक पर घर में घुसने का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के एक घर में घुसने की बात सामने आई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग जाग गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसे खंभे से बांधकर रखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पूरे […]

Purnia: बिहार के 10 मिनट वाले ‘अरबपति’: खाते में आए 7.5 अरब रुपये, गिनते-गिनते हो गए शून्य- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहार के कटिहार जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते में अचानक करीब 7.5 अरब रुपये (750 करोड़ रुपये) जमा होने का संदेश मिला। खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर वह कुछ मिनटों के लिए खुद को अरबपति समझ बैठा। परिवार और परिचितों में भी इस खबर की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। करीब 10 मिनट बाद बैंक ने तकनीकी त्रुटि का पता लगाते हुए पूरी राशि वापस समायोजित कर दी। देखते ही देखते खाते का बैलेंस फिर सामान्य हो गया और करोड़ों-अरबों रुपये का आंकड़ा शून्य हो गया। बैंक अधिकारियों के अनुसार, यह मामला तकनीकी गड़बड़ी या सिस्टम एरर के कारण हुआ था। […]

Purnia: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया।जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शनिवार को शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की जानकारी पहले से सार्वजनिक नहीं की गई थी। जैसे ही सम्मान समारोह की घोषणा हुई, पूरे सभागार में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, एडमिनिस्ट्रेटर प्रीतम दास, उप-प्रधानाचार्य राज कुमार दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक त्रिबेणी पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, समन्वयक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान […]