Tag Archives: Purnia news

Noimg

Purnia: संगठनात्मक तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक, स्व. प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी गई श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिला कांग्रेस कमिटी भागलपुर की ओर से बुधवार को कांग्रेस भवन, दीपनगर में आगामी प्रदेश निर्देशित कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान ने किया।बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रखंड स्तर पर कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों ने कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारियों और रणनीति पर विचार-विमर्श किया।बैठक से पूर्व भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों […]

Noimg

Purnia: आम्रपाली प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन सोहर लोकगीत एवं पामरिया नृत्य का दिया गया प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के तत्वावधान में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, पूर्णिया में आयोजित 15 दिवसीय विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को बिहार की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी सोहर लोकगीत एवं पामरिया लोकनृत्य की विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान लोकगीत की प्रशिक्षिका चांदनी शुक्ला ने प्रतिभागियों को सोहर लोकगीत की पारंपरिक गायन शैली, प्रस्तुति एवं लोकजीवन में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, लोकनृत्य के प्रशिक्षक एवं आम्रपाली पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ कलाकार अमित कुमार ने प्रशिक्षुओं को पामरिया नृत्य की विभिन्न मुद्राओं, ताल-लय, पद संचालन एवं प्रस्तुति की बारीकियों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर जिला […]

Noimg

Purnia: ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल हुए जितेंद्र यादव, सेवा स्टॉल लगाकर अकीदतमंदों की सेवा की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को सीरत-उन-नबी कमेटी के बैनर तले जुलूस निकाला गया। जुलूस में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव भी शामिल हुए। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों की सेवा के लिए महापौर विभा कुमारी एवं जितेंद्र यादव की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाइन बाजार में सेवा स्टॉल लगाया गया था। जितेंद्र यादव सुबह से अपने समर्थकों के साथ सेवा स्टॉल पर मौजूद रहे और जुलूस में शामिल लोगों को पानी, शरबत एवं जूस पिलाकर सेवा की। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। जुलूस की अगुवाई कर रहे मुफ्ती मो. जुबैर आलम सिद्दीकी, मौलाना कुतुबुद्दीन अशरफी, हाजी अहसान, कमेटी के सचिव मो. सोहेल जावेद उर्फ राजू […]

Noimg

Purnia: रामबाग शक्ति केंद्र पर भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वा पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मध्य भाग के अंतर्गत रामबाग शक्ति केंद्र पर मंगलवार को मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका शामिल हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीज सिंह ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विजय खेमका ने प्रमुख कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ को […]

Noimg

Purnia: KYP केंद्र संचालकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पटना के कंकड़बाग में जुटे बिहार के 1700 केंद्र संचालक, 9 महीने से नामांकन बंद रहने और मानदेय नहीं मिलने का लगाया आरोप पटना। बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कुशल युवा प्रोग्राम (KYP) के केंद्र संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से पटना के कंकड़बाग स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। बिहार के करीब 1700 KYP केंद्र संचालकों ने सरकार से अपने केंद्रों में जल्द से जल्द नए नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने तथा लंबित भुगतान सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्र संचालकों ने कहा कि पिछले करीब 9 महीनों से उनके केंद्रों में नामांकन की प्रक्रिया बंद है। संचालकों का आरोप है […]

Noimg

Purnia: क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों में बढ़ा असंतोष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कुलपति को आवेदन सौंपकर पाठ्यक्रम पुनः शुरू करने की मांग, छात्र नेता पीयूष पुजारा ने कहा—मामला सीधे छात्रों के भविष्य से जुड़ा पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। पाठ्यक्रम से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखित आवेदन सौंपकर इसे पुनः शुरू करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यह पाठ्यक्रम उनके करियर, रोजगार और भविष्य से सीधे जुड़ा है। ऐसे में इसे बंद करना अथवा अनिश्चित स्थिति में रखना उनके हितों के खिलाफ है। छात्रों ने आवेदन में बताया कि क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स एक व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रम है, जिसका संबंध स्वास्थ्य सेवाओं से है। वर्तमान समय में इस क्षेत्र की उपयोगिता […]

Noimg

Purnia: दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति पर मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ब्रह्माकुमारीज़ पूर्णिया शाखा में आयोजित कार्यक्रम में दादी जी के जीवन, आध्यात्मिक सेवा और विश्व शांति के संदेश को किया गया याद पूर्णिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पूर्णिया शाखा के सभागार में संचालिका बी.के. मुकुटमणि जी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति को ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दादी प्रकाशमणि जी के जीवन, आध्यात्मिक योगदान और विश्व शांति के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में बी.के. मुकुट दीदी ने दादी प्रकाशमणि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादी प्रकाशमणि जी का जन्म 2 सितंबर 1922 को हैदराबाद, सिंध (अब पाकिस्तान) में हुआ था। […]

Noimg

Bhagalpur: मंदार: जहां शिव-विष्णु आस्था का होता है अद्भुत संगम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ त्रिलिंग क्षेत्र की मान्यता से लेकर समुद्र मंथन की पौराणिक गाथा तक, मंदार पर्वत समेटे है सनातन आस्था की अनूठी विरासत।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार के बांका जिले में स्थित मंदार पर्वत सिर्फ समुद्र मंथन की पौराणिक कथा और ऐतिहासिक विरासत का साक्षी नहीं है, बल्कि यह शिव और विष्णु उपासना के अद्भुत संगम का भी प्रमुख केंद्र है। पर्वत शिखर पर विराजमान काशी विश्वनाथ शिवलिंग मंदार की धार्मिक महत्ता को और विशिष्ट बनाता है। धार्मिक मान्यता है कि काशी विश्वनाथ के यहां विराजमान होने के कारण मंदार सहित आसपास का भूभाग त्रिलिंग क्षेत्र कहलाता है।तीन शिवलिंगों से जुड़ी है त्रिलिंग क्षेत्र की मान्यता सनातन परंपरा के अनुसार मंदार क्षेत्र के दक्षिण में स्थित रावणेश्वर वैद्यनाथ, बासुकीनाथ धाम के नागेश्वर और […]

Noimg

Purnia: किलकारी पूर्णिया में सावन महोत्सव का आयोजन, नन्हे कलाकारों ने लोककला और संस्कृति की दी मनमोहक प्रस्तुति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में 23 अगस्त 2026 को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के माध्यम से स्थानीय कला, लोक-संस्कृति, पारंपरिक सजावट, मेहंदी, नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं महिला अभिभावकों के लिए सामूहिक खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राधा-कृष्ण को झूला झुलाकर की गई। सावन की उमंग और उत्साह के बीच बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सावन महोत्सव के अवसर पर किलकारी पूर्णिया में पांच दिवसीय मेहंदी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था। कार्यशाला में वर्षा कुमारी ने बच्चों को मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों को बनाने का […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया गुलाबबाग जीरो माइल पर मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल सोमवार, 24 अगस्त 2026 को पूर्णिया जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। पूर्णिया के गुलाबबाग जीरो माइल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उत्साहपूर्वक नारे लगाकर मंत्री का अभिनंदन किया। गुलाबबाग जीरो माइल पहुंचने पर भाजपा पूर्णिया जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा […]