Tag Archives: Purnia news

Noimg

Purnia: एसएसबी जवानों के साथ बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, 6 फीट की हस्तनिर्मित राखी भेंट कर लिया सुरक्षा का वचन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर किड्जी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा जी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एसएसबी जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा एसएसबी के हेड सर के लिए तैयार की गई लगभग छह फीट लंबी हस्तनिर्मित राखी रही। बच्चों ने यह विशाल राखी भेंट करते हुए जवानों से देश एवं समाज की सुरक्षा का वचन भी लिया। बच्चों ने जवानों को अपना भाई मानते हुए कहा कि देश की सीमाओं एवं आम नागरिकों की […]

Noimg

Purnia: इंटेक पूर्णिया चैप्टर ने आयोजित किया नेशनल हेरिटेज क्विज, 17 स्कूलों की 118 टीमों ने लिया भाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। इंटेक पूर्णिया चैप्टर की ओर से “इंटेक नेशनल हेरिटेज क्विज 2026” के पूर्णिया सिटी लेवल राउंड का आयोजन विद्या विहार आवासीय विद्यालय (वी. वी. आर. एस.), परोरा के प्रांगण स्थित रविवंश नारायण स्मारक सभागार में किया गया। यह आयोजन देश के सबसे बड़े स्कूल हेरिटेज क्विज एक्सरसाइज का हिस्सा रहा। प्रतियोगिता की फेसबुक, यूट्यूब सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। कार्यक्रम में इंटेक पूर्णिया चैप्टर के संरक्षक स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्र को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया की असिस्टेंट कलेक्टर एवं असिस्टेंट मजिस्ट्रेट श्रीमती कुमुद मिश्रा (आईएएस) तथा एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) श्री राज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध क्विज […]

Noimg

Purnia: राखी के धागे में बंधा विश्वास: NCC छात्राओं ने SSP को बांधी राखी, पुलिस-समाज के रिश्ते को मिली नई मजबूती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भागलपुर में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व उस समय और भी भावुक हो उठा, जब NCC की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के कार्यालय पहुंचकर उन्हें स्नेहपूर्वक राखी बांधी। इस आत्मीय पहल ने पुलिस और समाज के बीच भरोसे, सम्मान और अपनत्व के रिश्ते को एक खूबसूरत संदेश दिया। NCC की छात्राओं ने राखी के पवित्र धागे के माध्यम से भाई-बहन के अटूट स्नेह के साथ-साथ सुरक्षा, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को भी अभिव्यक्त किया। कार्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम औपचारिकता से कहीं आगे बढ़कर आत्मीयता और सौहार्द्र का भाव लिए नजर आया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक […]

Noimg

Purnia: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अधिकारियों को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन, एसएसपी के लिए बनाई छह फीट लंबी हस्तनिर्मित राखी पूर्णिया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के बच्चों ने अनूठे और भावपूर्ण अंदाज में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे जिले के जिलाधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर प्रेम और स्नेह के साथ उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने अधिकारियों से उनकी सुरक्षा और संरक्षण का वचन भी लिया। बच्चों के इस आत्मीय प्रयास से […]

Noimg

Purnia: श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर में विधायक विजय खेमका ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं महादलित टोलों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर में गुरुवार को विधायक विजय खेमका ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया। विधायक ने जिलाधिकारी के साथ पूर्णिया नगर निगम के वार्ड संख्या-7 स्थित ब्रजेश नगर सामुदायिक भवन तथा पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक की हरदा पंचायत अंतर्गत ठाढ़ा एवं छबिघिया महादलित टोला सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक विजय खेमका ने शिविर में मौजूद स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए काउंटरों पर उपलब्ध सेवाओं की भी जानकारी […]

Noimg

Purnia: 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का वैदिक अनुष्ठान के साथ समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

हवन-पूजन, रुद्राभिषेक, आरती एवं कलश विसर्जन के बाद कांवरियों की सेवा में जुटे सहयोगियों को किया गया सम्मानित पूर्णिया। विश्वकर्मा नगर, कटोरिया (बांका) में श्रावण मास के प्रथम दिवस से आयोजित 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का गुरुवार, 27 अगस्त को विधिवत पूजा-अर्चना, हवन, रुद्राभिषेक, आरती एवं कलश विसर्जन के साथ आध्यात्मिक वातावरण में समापन हुआ। समापन अवसर पर शिविर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समापन कार्यक्रम में निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर के अध्यक्ष राजीव राय, संयोजक प्रवीण चौरसिया, ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव, श्रीप्रसाद महतो, आमोद मंडल, मनोज साह, बबलू चौधरी, विवेका यादव, संजय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हवन-पूजन, रुद्राभिषेक और आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान […]

Noimg

Purnia: संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत सहयोग शिविर आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर पूर्णिया। महान संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को अनुसूचित जाति टोला में समरसता संकल्प अभियान के तहत वार्ड नंबर 7 के ब्रजेश नगर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल कुमार, महापौर विभा कुमारी, विधायक विजय खेमका, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे, प्रशिक्षु आईएएस कुमुद मिश्रा एवं जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति सहित अन्य जरूरतमंद परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान […]

Noimg

Purnia: पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए पूर्णिया सिटी-कस्बा मार्ग स्थित जबलपुर में इंडियन पेट्रोल पंप से पहले एकदिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह सेवा शिविर अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर गया है। शिविर का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक नितेश सिंह, कटिहार के पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, भाजपा कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह शिविर संरक्षक आशीष गोस्वामी, सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक एवं डॉ. अनिल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम […]

Noimg

Purnia: पप्पू यादव ने NHAI के समक्ष उठाए सीमांचल-कोसी की सड़कों के बड़े मुद्दे, दिसंबर तक प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का मिला भरोसा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सदस्य (परियोजना) अनिल चौधरी से मुलाकात कर कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र की सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने इस दौरान क्षेत्र की लंबित सड़क, पुल, फ्लाईओवर, बाईपास और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में सांसद को बताया गया कि सहरसा से पूर्णिया तक के सभी आरओबी और सड़क निर्माण कार्यों को दिसंबर तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सहरसा-पूर्णिया तथा सहरसा-मधेपुरा कोर्ट सड़क परियोजनाओं को भी दिसंबर की निर्धारित समय-सीमा से आगे नहीं जाने देने […]

Noimg

Purnia: गुलाब बाग में फिर सजी महागणपति चतुर्थी महोत्सव की तैयारी, पुरानी कमेटी का पुनर्गठन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। गुलाब बाग में आयोजित होने वाले 28वें महागणपति चतुर्थी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को मेला ग्राउंड, गुलाब बाग में बैठक आयोजित की गई। बैठक शाम पांच बजे हुई, जिसमें महागणपति चतुर्थी महोत्सव की नई कमेटी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व की कमेटी का ही पुनर्गठन किया गया। साथ ही कमेटी में कुछ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। नए सदस्यों में बलराम यादव, अरविंद पासवान, विष्णु प्रसाद साह, अमित शर्मा और आनंद साह शामिल हैं। पुनर्गठित कमेटी में नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह को संरक्षक, जितेंद्र कुमार यादव को संयोजक तथा राजीव कुमार पासवान उर्फ पप्पू पासवान को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अजय मांझी, […]