Month: May 2026

Bhagalpur: मुरहन में शॉर्ट सर्किट से जियो टावर में लगी आग, तकनीकी उपकरण जलकर खाक-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

आग लगने से कई गांवों की नेटवर्क सेवा प्रभावित, घंटों बाद स्थिति हुई सामान्य भागलपुर। गोराडीह प्रखंड के मुरहन गांव स्थित जियो मोबाइल टावर में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन टावर में लगे कई महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग के कारण आसपास के क्षेत्रों में जियो की मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा भी प्रभावित रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में टावर परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और टावर परिसर में लगे उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे, कार्यकर्ताओं को दिया विकसित भारत और जनसेवा का संदेशGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नाथनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। शिविर को संबोधित करते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और जनसेवा से जुड़ी भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और […]

Noimg

Bhagalpur: विद्यालय के मुख्य द्वार पर कचरे का अंबार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

1939 से संचालित स्कूल के सामने गंदगी से छात्र-शिक्षक परेशान, परीक्षा केंद्र पर भी दुर्गंध का असर भागलपुर। भागलपुर शहर के नाथनगर स्थित एक ऐतिहासिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे कचरे के ढेर ने दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाथनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित वर्ष 1939 से संचालित सुखराज उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार के सामने लंबे समय से कचरा डंप किए जाने से छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग परेशान हैं। विद्यालय न केवल क्षेत्र का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, बल्कि मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र भी बनाया जाता रहा है। वर्तमान में भी यहां बीएससी नर्सिंग परीक्षा का केंद्र बनाया गया है, जहां दूर-दराज से विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। […]

Bhagalpur: गंगा में फंसी मां-बेटी को SDRF ने बचाया, रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। गंगा नदी में तेज आंधी और बारिश के बीच फंसी एक महिला और उसकी मासूम बच्ची को एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर मानवता और तत्परता का परिचय दिया। इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार महिला अपनी बीमार बच्ची का इलाज कराने नवगछिया से नाव के माध्यम से भागलपुर आ रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ले ली और गंगा नदी के बीच तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के कारण नाव बीच धारा में फंस गई, जिससे नाव पर सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना […]

Noimg

Bhagalpur: अवैध शराब तस्करी मामले में चालक को 8 वर्ष की सजा, एक लाख रुपये का जुर्माना-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर : अवैध शराब तस्करी से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में उत्पाद न्यायालय-2 ने दोषी चालक को कठोर सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त को आठ वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाते हुए स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त छह माह की कारावास भुगतनी होगी। यह मामला सबौर-गोराडीह थाना कांड संख्या 437/22 तथा विशेष उत्पाद वाद संख्या 3555/2022 से संबंधित है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों, दस्तावेजों और गवाहों के बयान के आधार पर अभियुक्त सोनू कुमार को दोषी करार दिया। जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2022 को पुलिस द्वारा सबौर-गोराडीह क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक […]

Purnia: STF और कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोढ़ा गैंग से लूटे गए ₹4.60 लाख बरामद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कटिहार: बिहार में लूट की वारदातों के लिए कुख्यात कोढ़ा गैंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में एसटीएफ और कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने मधुबनी जिले में लूटे गए ₹4.60 लाख की पूरी राशि बरामद कर ली है। यह रकम गैंग के एक शातिर सदस्य के घर से बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 को मधुबनी जिले में एक ही दिन दो बड़ी लूट की घटनाएं हुई थीं। पहली घटना पंडौल थाना क्षेत्र में हुई, जहां अपराधियों ने शिवकुमार तिवारी से ₹1.40 लाख लूट लिए थे। वहीं दूसरी घटना लखनौर थाना क्षेत्र में हुई, जहां जगदीश महतो से ₹3.20 लाख की नकदी उड़ा ली गई थी। दोनों मामलों में […]

Purnia: रानीगंज के भीट्ठा गांव में बुजुर्ग की हत्या, जमीनी विवाद में 5 लोग हिरासत में-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अररिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के भीट्ठा गांव में शुक्रवार देर रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाए गए बुजुर्ग की इलाज के दौरान पूर्णिया जीएमसीएच में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान बद्री ऋषिदेव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मंगल ऋषिदेव के पुत्र और रानीगंज थाना क्षेत्र के भीट्ठा गांव के निवासी थे। सोए हुए बुजुर्ग पर किया गया हमला जानकारी के अनुसार, बद्री ऋषिदेव अपनी भतीजी बुधनी देवी के घर पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुस गए और उन पर धारदार हथियार […]

Noimg

Purnia: पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मधेपुरा। पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के बघवा दियारा कुरसंडी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 13 निवासी मोहम्मद सालम के 10 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह बालक घर के समीप बहियार स्थित पोखर की ओर गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब […]

Noimg

Purnia: 2 जून को जिले के 14 प्रखंडों की पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

तैयारियों की समीक्षा तेज पूर्णिया । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगामी 2 जून 2026 (मंगलवार) को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में नामित नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा शिविर की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, धमदाहा ने शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की तथा निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नागरिकों द्वारा दिए जाने वाले शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित […]

Noimg

Purnia: पंचायत सहयोग शिविर की तैयारियों का प्रभारी जिलाधिकारी ने लिया जायजा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश पूर्णिया । आगामी 2 जून को जिले की पंचायतों में आयोजित होने वाले पंचायत सहयोग शिविरों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने शनिवार को विभिन्न पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहयोग शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कसबा प्रखंड के संझेली पंचायत सरकार भवन तथा डगरुआ प्रखंड के महतौर पंचायत सरकार भवन का दौरा किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित तैयारियों का अवलोकन करते हुए प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की। संझेली पंचायत सरकार […]