Month: May 2026

BHAGALPUR : भागलपुर जिला स्थापना दिवस: दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दूसरे दिन कला, संस्कृति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंग संस्कृति भवन और भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कलाकारों और प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और बिहार गीत से हुई। पहले सत्र में प्रदर्श कला प्रतियोगिता के अंतर्गत लोकगीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ऑडिशन के बाद कुल 15 प्रतिभागियों ने मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। इनमें से 6 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सरोज अली ने प्रथम, मोहित कुमार ने द्वितीय तथा अमन कुमार ने तृतीय स्थान […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु सेवा बाधित : जिलाधिकारी की मांग पर पूर्व मध्य रेलवे ने चलाई समर स्पेशल ट्रेन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर यातायात अवरुद्ध होने के बाद आम लोगों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है। इसी क्रम में 4 मई 2026 को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर को पत्र लिखकर भागलपुर को नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा सहित अन्य जिलों से जोड़ने के लिए एक-दो विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की थी। जिलाधिकारी की इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन (समर स्पेशल) उपलब्ध करा दी है। यह ट्रेन सरायगढ़ से देवघर तक, भागलपुर होते हुए संचालित की जाएगी, जिससे प्रभावित क्षेत्रों के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद एक्शन में सरकार: मुख्यमंत्री ने किया एरियल सर्वे, जल्द मरम्मत के निर्देश || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर का लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु हालिया हादसे के बाद सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते रविवार देर रात सेतु के पिलर संख्या 133 के पास का स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में समा गया, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया। हेलीकॉप्टर से किए गए इस सर्वे के दौरान बरारी पुल घाट के समीप जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने मौके की वास्तविक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक […]

BHAGALPUR : भागलपुर नगर निगम में भूख हड़ताल: सातवें वेतनमान की मांग तेज, घूसखोरी का आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर नगर निगम परिसर में स्थायी सफाईकर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल का मंगलवार को दूसरा दिन रहा और कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। नगर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लड्डू हरि ने बताया कि सातवें वेतनमान का लाभ देने और पिछले दो वर्षों में कटी राशि का भुगतान करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए कई बार आवेदन और आग्रह किए गए, लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लगातार अनदेखी के कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर भूख हड़ताल का रास्ता […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त: नाव बना सहारा, फिर भी यात्रियों की मुश्किलें बरकरार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर का लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सेतु पर आवागमन बाधित रहने से हजारों लोगों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। स्थिति को संभालने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गंगा घाटों से नाव परिचालन शुरू कर दिया है। घाटों पर दंडाधिकारी की तैनाती के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन द्वारा नाव चालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षमता से अधिक यात्रियों को नाव पर सवार न करें। साथ ही […]

BHAGALPUR : बिलैया बगीचा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बीविया टोला स्थित बिलैया बगीचा में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाईपास थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त: प्रशासन अलर्ट, मुफ्त नाव सेवा व मेडिकल सुविधा शुरू || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर का लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और राहत एवं वैकल्पिक व्यवस्था तेजी से लागू की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को तत्काल राहत देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बरारी पुल घाट के समीप जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव तथा उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह स्वयं अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि घाट के पास मेडिकल टीम की तैनाती […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु मरम्मत में तेजी: BRO टीम ने किया क्षतिग्रस्त हिस्से का तकनीकी निरीक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर का लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद अब इसकी मरम्मत को लेकर काम तेज कर दिया गया है। एक ओर जहां पुल निर्माण विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है, वहीं अब सेना से जुड़ी एजेंसी भी इस कार्य में सक्रिय हो गई है, जिससे लोगों में जल्द बहाली की उम्मीद बढ़ गई है। इसी क्रम में Border Roads Organisation (BRO) की टीम मंगलवार को भागलपुर पहुंची और सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से निरीक्षण किया। BRO के अधिकारी विपिन कुमार चंद्र अपनी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुल के टूटे हुए हिस्से का विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पुल की संरचना की मौजूदा […]

PURNIA : कपूर्णिया में अवैध ‘सवेरा क्लीनिक’ पर छापेमारी: नवजात शिशु मिला, क्लीनिक सील—एफआईआर के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया के भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ‘सवेरा क्लीनिक’ पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध क्लीनिक संचालन की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी धमदाहा भी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान जांच टीम ने गंभीर अनियमितताएं पाईं। क्लीनिक में बिना किसी डॉक्टर एवं नर्स की उपस्थिति के एक नवजात शिशु को रखा गया था, जो स्वास्थ्य मानकों के खिलाफ है और शिशु की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा माना गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के सहयोग से नवजात शिशु को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया। प्रशासन […]

PURNIA : बिहार खेल विश्वविद्यालय में नामांकन तिथि बढ़ी, 15 मई तक आवेदन का अवसर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न खेल एवं शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह जानकारी समाहरणालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। जारी सूचना के अनुसार बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (BPES), खेल प्रशिक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDSC) तथा खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDSM) पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 अप्रैल 2026 से चल रही है। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मई 2026 कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अपील की गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया ने […]