Month: June 2026

Naugachia: भूमि विवाद में हथियार लेकर धमकाने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

  परबत्ता थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सूचना मिलते ही दबोचा गया आरोपी   नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर तनाव उस समय बढ़ गया जब एक व्यक्ति कथित रूप से अवैध हथियार लेकर विरोधी पक्ष के घर पहुंच गया। मामले की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई परबत्ता थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र निवासी शंकर कुमार सुमन ने बुधवार को थाना पुलिस को सूचना दी कि भूमि विवाद को लेकर […]

Naugachia: ट्रैक्टर नें किशोर को कुचला, दर्दनाक मौत – Gs NEWS

NaugachiaDESK 1140

छठी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम पानी लाने निकला था 11 वर्षीय अंकित, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत अठगामा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अंकित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान छोटी अठगामा निवासी संतोष शर्मा के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा […]

Naugachia: बकरी टकराने के विवाद में हथियार लेकर पहुंचा आरोपी, पुलिस ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ दबोचा – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

गाली-गलौज और मारपीट के बाद परवत्ता थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया जेल नवगछिया । परवत्ता थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक व्यक्ति कथित रूप से अवैध हथियार लेकर दूसरे के घर पहुंच गया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई परवत्ता थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को देसी हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी शंकर कुमार सुमन ने 3 जून को थाना पुलिस को सूचना दी कि उनके चारपहिया वाहन से […]

Naugachia: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; सात राज्यों की शिकायतों से जुड़ा निकला मामला – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

म्यूल बैंक खातों के जरिए हो रही थी साइबर ठगी, कई राज्यों में दर्ज हैं शिकायतें नवगछिया । साइबर थाना नवगछिया पुलिस ने साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान एक बड़े साइबर नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपितों के बैंक खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार […]

Naugachia: एक साल से लो वोल्टेज की मार झेल रहे भवानीपुर के लोग, बढ़ी ट्रांसफार्मर क्षमता की मांग – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

बिजली की कमी से किसानों की सिंचाई प्रभावित, उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर भी नहीं दे रहे राहत नवगछिया । रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के ब्राह्मण टोला में पिछले एक वर्ष से लो वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार कम वोल्टेज मिलने के कारण स्थानीय उपभोक्ताओं, किसानों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले वर्ष नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद से ही लो वोल्टेज की समस्या शुरू हुई थी, जो […]

Naugachia: मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल नवगछिया पुलिस की कार्रवाई जारी, चोरी की बाइक मामले में पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी नवगछिया संवाददाता। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नवगछिया थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया थाना क्षेत्र के निवासी संतोष कुमार राय ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने को लेकर नवगछिया थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू […]

Naugachia: चेती दुर्गा मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव 12 जून को, भक्ति और आस्था से सराबोर होगा नवगछिया – सेवक अजित पांडे – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

सुंदरकांड, दुर्गा पाठ, रुद्राभिषेक और भजन संध्या सहित होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील नवगछिया के सुप्रसिद्ध वासंतिक दुर्गा मंदिर चेती दुर्गा मंदिर शहीद टोला परिसर में आगामी 12 जून को मंदिर स्थापना का आठवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिर स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति एवं मंदिर परिवार द्वारा पूरे कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। मंदिर समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुदेव के आशीर्वाद […]

Naugachia: आम लूटने का विरोध करने पर किसान पर हमला, पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप -GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में आम के बगीचे को लेकर दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसके बगीचे से जबरन आम तोड़े जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि थ्रीनट के बट से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपितों ने कथित रूप से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए केस करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले को लेकर पीड़ित किसान ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक और गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान वासो प्रसाद यादव पिता स्व. महावीर प्रसाद यादव , […]

Naugachia : गोलीकांड के एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं, दहशत में जी रहे नवटोलिया के किसान – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गंगा दियारा में किसानों पर हुई कथित गोलीबारी की घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से किसानों में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि मूंग और मकई की फसल को मवेशियों से बचाने का विरोध करने पर दबंगों ने उन पर सात राउंड फायरिंग की थी। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 29 मई को नवटोलिया गंगा दियारा में बड़ी संख्या में मवेशियों को किसानों के खेतों में छोड़ दिया गया था। इससे मूंग और मकई की हरी-भरी फसल को भारी […]

BHAGALPUR : सबौर में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

भागलपुर । जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सबौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी कीमत बताई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सबौर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पटेल नगर के समीप कुछ युवक स्मैक की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की। […]