Month: June 2026

12 थानों से जब्त 1115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण – GS NEWS

bihar bhagalpurभागलपुरDESK 1140

पीरपैंती के मुरली पहाड़ पर मध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब को गड्ढा खोदकर किया नष्ट भागलपुर । बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में मध निषेध विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित मुरली पहाड़ पर बड़ी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। मध निषेध विभाग की निगरानी में 12 विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त कुल 1115 लीटर शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। मध निषेध विभाग के थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत शराबबंदी कानून के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जब्त की गई शराब को एकत्र कर मुरली पहाड़ लाया […]

विशेष अभियान का असर: भागलपुर में 78 खराब चापाकल हुए दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

Bhagalpur: पीएचईडी की पहल से पेयजल संकट कम करने की दिशा में बड़ा कदम, सात डिफंक्ट चापाकलों के प्रतिस्थापन की प्रक्रिया शुरू भागलपुर । भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बिहार सरकार के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर पूर्वी एवं पश्चिमी की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए व्यापक अभियान चलाया गया, जिसके तहत गुरुवार को एक ही दिन में 78 चापाकलों को मरम्मत कर पुनः चालू कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और ग्रामीणों को […]

कोयले की नई ताकत से बदलेगी भागलपुर की तस्वीर, औद्योगिक विकास को मिलेगा नया पंख – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

  भागलपुर । भागलपुर जिले के लिए विकास की नई इबारत लिखने वाली खबर सामने आई है। जिले में कोल ब्लॉक (कोयला भंडार) की खोज ने औद्योगिक और आर्थिक प्रगति की संभावनाओं को नई उड़ान दे दी है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि कोयला भंडार की खोज भागलपुर के औद्योगिक विकास, निवेश आकर्षण और रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर अब बिहार के उभरते हुए औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। जिले में कोयले के विशाल भंडार की उपलब्धता, गंगा नदी के रूप में प्रचुर जल संसाधन तथा पहले से […]

भागलपुर को मिली विकास की नई ऊर्जा, कोल ब्लॉक की खोज से औद्योगिक क्रांति की उम्मीद – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

भागलपुर । भागलपुर जिले में कोल ब्लॉक (कोयला भंडार) की खोज को जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि कोयला भंडार की उपलब्धता भागलपुर को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे न केवल ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि बड़े उद्योगों और निवेशकों को आकर्षित करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर अब औद्योगिक निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल जिला बनकर उभर रहा है। जिले में कोयला भंडार की खोज, गंगा नदी के रूप में उपलब्ध प्रचुर जल संसाधन तथा पहले से मौजूद […]

Noimg

शराबबंदी को चुनौती: लोदीपुर में बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था विदेशी शराब, पुलिस ने दबोचा – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

भागलपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्कर और कारोबारी अवैध शराब की खरीद-बिक्री से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोदीपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार लीटर विदेशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार लोदीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक अवैध विदेशी शराब लेकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और थाना के […]

बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 9 केंद्रों पर 4578 परीक्षार्थी होंगे शामिल – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए व्यापक तैयारी, केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति और वीडियोग्राफी की व्यवस्था पूर्णिया। आगामी 7 जून को आयोजित होने वाली दो वर्षीय बीएड (B.Ed.) एवं शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 (CET-B.Ed.-2026) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महानंदा सभागार में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक […]

Noimg

बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 9 केंद्रों पर 4578 परीक्षार्थी होंगे शामिल – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया। आगामी 7 जून को आयोजित होने वाली दो वर्षीय बीएड (B.Ed.) एवं शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 (CET-B.Ed.-2026) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महानंदा सभागार में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4578 […]

Noimg

मेटली खेमचंद पंचायत में चला ‘खेती बचाओ अभियान’- GS NEWS

PurniaDESK 1140

  मिट्टी जांच और वैज्ञानिक खेती पर किसानों को किया गया जागरूक पूर्णिया । रुपौली प्रखंड अंतर्गत मेटली खेमचंद पंचायत भवन में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से “खेती बचाओ अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा सरकार की विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर खेती-किसानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी जांच (मृदा परीक्षण) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी की नियमित जांच कराने से खेत में उपलब्ध पोषक तत्वों की सही […]

Noimg

पूर्णिया में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की कवायद तेज – GS NEWS

PurniaDESK 1140

  पेट्रोल पंप, होटल, ढाबा और मॉल संचालकों के साथ प्रशासन की समीक्षा बैठक, हरित परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर पूर्णिया। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करते हुए गुरुवार को महानंदा सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने की। बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों, होटल व्यवसायियों, ढाबा संचालकों, शॉपिंग मॉल प्रतिनिधियों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार प्रदूषण मुक्त और हरित परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या […]

Noimg

डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण – GS NEWS

PurniaDESK 1140

ग्रीष्मकालीन अवकाश की तैयारियों और निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा पूर्णिया। जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा गुरुवार को बनमनखी प्रखंड के बुढ़िया स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में आगामी 5 जून 2026 से शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की रोस्टरवार प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रधानाध्यापक के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी ने अवकाश अवधि में भी विद्यालय की आवश्यक गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का […]