Month: June 2026

Noimg

नेत्रदान-अंगदान जागरूकता का बनेगा महाकुंभ – GS NEWS

PurniaDESK 1140

7 जून को पूर्णिया में होगा दधीचि देहदान समिति का क्षेत्रीय सम्मेलन पूर्णिया। नेत्रदान, अंगदान और देहदान जैसे महादानों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दधीचि देहदान समिति द्वारा आगामी 7 जून 2026 (रविवार) को पूर्णिया में क्षेत्रीय सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देने के लिए बुधवार को मां पंचादेवी सभागार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. गुप्ता, जिलाध्यक्ष हिना सईद एवं जिला सचिव रविन्द्र साह ने बताया कि यह सम्मेलन समाज में अंगदान और नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा संगठन की गतिविधियों को […]

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज – GS NEWS

PurniaDESK 1140

25 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत अधिकारियों को दिए निर्देश, फ्यूज कॉल और ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी राहत कटिहार। भीषण गर्मी के बीच लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत विभाग को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता को कटिहार नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में लोगों की बिजली पर निर्भरता काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में बार-बार बिजली बाधित होने, ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड […]

पटना से पूर्णिया कोर्ट तक रात्रिकालीन ट्रेन की उम्मीद को मिली रफ्तार, सांसद पप्पू यादव के प्रयास रंग लाने लगे – GS NEWS

PurniaDESK 1140

रेलवे मुख्यालय स्तर पर प्रस्ताव पर चल रहा विचार, कोसी-सीमांचल के लाखों यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत पूर्णिया। कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है। वर्षों से पटना से पूर्णिया तक रात्रिकालीन ट्रेन सेवा की मांग कर रहे लोगों की उम्मीदें अब परवान चढ़ती दिखाई दे रही हैं। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के लगातार प्रयासों के बाद पटना से सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट तक नई रात्रिकालीन ट्रेन चलाने के प्रस्ताव पर रेलवे गंभीरता से विचार कर रहा है। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है तो सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से सीधे और सुविधाजनक रेल संपर्क की बड़ी […]

Noimg

घर में घुसी बेकाबू बोलेरो, सो रही महिला की दर्दनाक मौत – GS NEWS

PurniaDESK 1140

आधी रात तेज धमाके से दहला मोहल्ला, दीवार तोड़कर कमरे में घुसा वाहन; परिवार में मचा कोहराम मधेपुरा संवाददाता। मधेपुरा शहर के लक्ष्मीपुर मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या-16 में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। चिल्ड्रेन पार्क के समीप तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई, जिससे घर के अंदर सो रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच चीख-पुकार गूंज उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब दो बजे की है। अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए। जब लोग घरों से बाहर निकले […]

Noimg

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर कृषि महाविद्यालय में आशु भाषण प्रतियोगिता -GS NEWS

bihar bhagalpurPurniaDESK 1140

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, युवाओं को विरासत और संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश पूर्णिया । आकाशवाणी के गौरवशाली 90 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में आकाशवाणी पूर्णिया के युववाणी अनुभाग द्वारा बुधवार को भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया के ऑडिटोरियम में आशु भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और आकाशवाणी के योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. महतो थे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आकाशवाणी देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। उन्होंने युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेने और […]

बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, 10 जून तक ई-संबंधन का अंतिम मौका – :GS NEWS

PurniaDESK 1140

बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, 10 जून तक ई-संबंधन का अंतिम मौका   आरटीई कानून का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर लगेगा एक लाख तक जुर्माना, प्रतिदिन 10 हजार रुपये अतिरिक्त दंड का भी प्रावधान   पूर्णिया । जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे निजी विद्यालयों पर अब शिक्षा विभाग का शिकंजा कसने वाला है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रविन्द्र कुमार प्रकाश ने ऐसे विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना प्रस्वीकृति (मान्यता) के संचालित विद्यालयों को 10 जून 2026 तक ई-संबंधन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। प्राइवेट स्कूल्स […]

Naugachia : पोखरिया गोलीकांड: “पहिले धमकी देलकै, आब मारिए देलकै…” कह बेहोश हो रही थी मृतक की पत्नी – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

  युवक की हत्या के बाद अस्पताल में मचा कोहराम, परिजनों के चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल नवगछिया संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक पर बुधवार की रात हुई युवक की हत्या के बाद अनुमंडल अस्पताल नवगछिया का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। जैसे ही पुलिस शव को लेकर अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को मिली, वहां चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। मृतक की पत्नी उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार विलाप करते हुए कह रही थीं, “पहिले धमकी देलकै… आब मारिए देलकै…”। पति की हत्या की खबर सुनकर उषा देवी कई बार बेहोश हो गईं। अस्पताल परिसर में मौजूद लोग भी यह मर्मांतक दृश्य देखकर भावुक हो उठे। पत्नी के […]

Noimg

Naugachia : साइबर पुलिस की तत्पर कार्रवाई से 11 हजार रुपये की पूरी रकम हुई रिकवर, लोगों से सतर्क रहने की अपील – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच नवगछिया साइबर थाना ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय देते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को बड़ी राहत दिलाई है। त्वरित कार्रवाई, तकनीकी अनुसंधान और बैंकिंग समन्वय के माध्यम से पुलिस ने ठगी गई 11 हजार रुपये की पूरी राशि पीड़ित को वापस करा दी। इस कार्रवाई से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है, बल्कि आम लोगों का साइबर पुलिस पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी विकास कुमार साइबर ठगों के झांसे में आकर 11 हजार रुपये गंवा बैठे थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने नवगछिया साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत […]

Noimg

Naugachia : देर रात नवगछिया पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, एसपी-एसडीपीओ स्वयं उतरे सड़क पर – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई विशेष जांच, संदिग्धों की ली गई तलाशी नवगछिया । बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के तहत मंगलवार की देर रात नवगछिया पुलिस जिले में व्यापक स्तर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनिकेत अमर ने किया। अभियान के दौरान एसपी वैभव शर्मा और एसडीपीओ अनिकेत अमर ने कई जांच स्थलों का निरीक्षण किया तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच करते नजर आए। उन्होंने वाहन […]

Noimg

Naugachia : बेटे पर जानलेवा हमला का आरोप, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

ईंट से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव की निवासी अंजनी देवी ने अपने पुत्र रितेश कुमार पर जानलेवा हमला करने तथा परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी में अंजनी देवी ने बताया है कि तीन मई की सुबह वह अपने पति अशोक सिंह एवं पुत्र रितेश कुमार को भोजन करा रही थीं। दोनों भोजन करने के बाद खेत में काम करने जाने वाले थे। इसी दौरान गांव के केशव कुमार उनके घर के गेट पर पहुंचकर जोर-जोर से धक्का देने लगा। विरोध करने पर […]