August 4, 2026
Purnia: मदरसों में एसएसबी का वृक्षारोपण अभियान, 200 पौधे लगाए- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया। उच्च मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में स्थानीय मदरसा इस्लामिया दारूल हदीस, कनवा बाजार तथा मदरसा फैजुल गौरवा, चिमनी बाजार के परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मदरसा इस्लामिया दारूल हदीस के मौलवी मो. नूर आलम, मदरसा फैजुल गौरवा के मौलवी मो. जहाँगीर, छात्र-छात्राओं तथा एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान दोनों मदरसों में कुल 200 पौधे लगाए गए, जिनमें कनवा बाजार मदरसा में 150 तथा चिमनी बाजार मदरसा में 50 पौधे रोपे गए। एसएसबी के सहायक कमांडेंट शंभु नाथ बर्मन ने बच्चों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों के महत्व की जानकारी […]