Month: August 2026

Noimg

Naugachia: सिमरा के अंशु हत्याकांड की जांच तेज, नवगछिया के दो युवक हिरासत में- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कुर्सेला पुलिस कर रही पूछताछ, मोबाइल, बाइक और पारिवारिक विवाद समेत कई बिंदुओं पर जांच जारी नवगछिया।कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में मिले नवगछिया के सिमरा निवासी अंशु कुमार झा के शव मामले की जांच तेज हो गई है। इस बहुचर्चित हत्याकांड की कड़ियां अब नवगछिया से भी जुड़ती नजर आ रही हैं। मामले की जांच कर रही कुर्सेला थाना पुलिस ने नवगछिया के मीलटोला से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक अंशु कुमार झा का इन दोनों युवकों से लगातार संपर्क था और वह उनसे घंटों बातचीत किया करता था। इसी आधार पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि रविवार को कटिहार जिले के कुर्सेला थाना […]

Noimg

Naugachia: पहली सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा जगतपति नाथ महादेव मंदिर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सुबह से मिनी डाक बम और स्थानीय श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, संध्या में हुआ भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार एवं देर रात तक गूंजते रहे शिवभजन नवगछिया। सावन 2026 की पहली सोमवारी पर नवगछिया स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर, गोपाल गौशाला में सोमवार को सुबह से देर रात तक श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही मिनी डाक बम, कांवरियों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। सोमवार की संध्या […]

Noimg

Naugachia: जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक – कार की टक्कर, बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। महादेवपुर घाट, नवगछिया से जल लेकर मधेपुरा स्थित बाबा सिंहेश्वर स्थान में जलाभिषेक करने जा रहे एक ही परिवार के तीन श्रद्धालु सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की रात को परबता थाना क्षेत्र स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर एक बलेनो कार से हो गई। हादसे में बाइक सवार दिलखुश मंडल (34 वर्ष), पिता- रामदेव मंडल, उनकी पत्नी पूजा देवी (25 वर्ष) तथा पुत्री अनुष्का कुमारी (10 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकधारा गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल […]

Noimg

Naugachia: विद्यालय की घोर लापरवाही से छात्रा गंभीर रूप से घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बरामदे में खुले में रखे धारदार चदरा से कटा हाथ, अस्पताल में भर्ती, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर में स्थित श्री लाल जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया। विद्यालय परिसर में निर्माण कार्य के लिए खुले में रखे धारदार चदरा (टिन शीट) की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने आनन-फानन में घायल छात्रा को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण छात्रा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल छात्रा की पहचान […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुई मधुश्रावणी पूजा, नवविवाहिताओं ने पति की दीर्घायु की कामना की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार से मिथिला की लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक मधुश्रावणी पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ शुरू हो गया। नवविवाहित महिलाओं ने अपने-अपने मायके पहुंचकर भगवान शिव, माता पार्वती एवं नाग देवता की पूजा-अर्चना की तथा पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा को लेकर घर-घर में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मंगल गीत गाए और विधि-विधान से पूजा संपन्न की। भवानीपुर गांव में अपने मायके पहुंची नवविवाहिता रिया ने पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मधुश्रावणी पूजा की शुरुआत की। पूजा के दौरान परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। वहीं नवगछिया के नगरह […]

Noimg

Bhagalpur: शंखनाद से गूंजा उत्तरवाहिनी गंगा तट, भक्ति की लहर में डूबा कहलगांवमहाआरती और महारुद्राभिषेक में उमड़ा जनसैलाब, भजनों की फुहार पर झूमे शिवभक्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन की पहली सोमवारी पर कहलगांव का राजघाट उत्तरवाहिनी गंगा तट आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया। ऐतिहासिक पड़ाव संघ की 5 अगस्त को निकलने वाली 114वीं कांवर यात्रा से पहले आयोजित गंगा महाआरती और महारुद्राभिषेक ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयघोष, शंखनाद और घंटियों की अनुगूंज से गंगा तट देर तक गूंजता रहा। राजघाट और श्री जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों और आकर्षक विद्युत सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया गया था। जैसे ही महाआरती आरंभ हुई, दीपों की जगमगाहट और मंत्रोच्चार ने ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बनाया कि श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। भजनों की मधुर फुहार पर शिवभक्त झूमते, नाचते और बोल-बम के जयकारे […]

Noimg

Bhagalpur: दो माह की बेटी को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा पर निकले पिता, दिया ‘बेटी सम्मान’ का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। श्रावणी मेले में शिवभक्तों की आस्था के अनूठे स्वरूप लगातार देखने को मिल रहे हैं। इस बार सुल्तानगंज-बाबाधाम कच्ची कांवरिया पथ पर एक पिता अपनी महज दो माह की बेटी को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। उनकी यह अनोखी यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मुजफ्फरपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन के दौरान उन्होंने पुत्री रत्न की कामना करते हुए संकल्प लिया था कि यदि उनके घर बेटी का जन्म होगा तो वह अगली बार अपनी बेटी को साथ लेकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा के दरबार पहुंचेंगे। वर्ष 2026 में उनकी मनोकामना पूरी हुई और अब वे अपना […]

Noimg

Bhagalpur: संसद में उठा भागलपुर का विकास एजेंडा, तीन वर्षों में CSR से मिले ₹33.14 करोड़; उद्योग और रोजगार पर भी केंद्र का फोकस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। संसद में भागलपुर के विकास, औद्योगिक संभावनाओं और युवाओं के रोजगार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में जिले को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कुल ₹33.14 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। यह धनराशि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आजीविका और ग्रामीण विकास जैसी योजनाओं पर खर्च की गई। कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने 3 अगस्त को संसद में दिए लिखित उत्तर में बताया कि वर्ष 2022-23 में भागलपुर को ₹9.05 करोड़, वर्ष 2023-24 में ₹12.86 करोड़ तथा वर्ष 2024-25 में ₹11.23 करोड़ का CSR निवेश मिला। मंत्रालय के अनुसार, इसी अवधि […]

Noimg

Bhagalpur: पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का ज्वार, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजे शिवालय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। देवों के देव महादेव को समर्पित पावन सावन मास की पहली सोमवारी पर अंग नगरी भागलपुर पूरी तरह शिवमय हो उठी। अलसुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और पूजा सामग्री लिए शिवभक्त ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। पूरा वातावरण शिवमंत्रों, घंटियों और शंखनाद से भक्तिमय बना रहा।पहली सोमवारी पर बने विशेष शुभ योग और नक्षत्र के कारण श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने श्रद्धाभाव से भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य […]

Noimg

Bhagalpur: प्रेरणा केंद्रों से बदल रही किशोरियों की सोच, शिक्षा के साथ नेतृत्व और आत्मविश्वास का हो रहा विकास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि नेतृत्व, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बन सकती है। इसी सोच के साथ समवेत संस्था पिछले कई वर्षों से आठ गांवों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय की किशोरियों के लिए प्रेरणा केंद्र संचालित कर रही है। इन केंद्रों के माध्यम से किशोरियों को शिक्षा के साथ जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। प्रेरणा केंद्रों में नियमित पढ़ाई के अलावा जेंडर समानता, बाल अधिकार, नेतृत्व विकास, जीवन कौशल, सामूहिक संवाद, नाटक, खेल, गीत-संगीत और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों का उद्देश्य किशोरियों में सोचने, प्रश्न करने, निर्णय लेने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की क्षमता […]