Month: September 2026

Noimg

Naugachia: जीबी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित नवगछिया। जीबी कॉलेज, नवगछिया में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सत्येंद्र कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्वज का झंडोत्तोलन कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और महाविद्यालय के शिक्षकों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान तथा समाज की सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सत्येंद्र कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया जीरोमाइल में बस की टक्कर से टोटो सवार युवक गंभीर घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया से परीक्षा देकर सुल्तानगंज लौट रहा था युवक, बस और टोटो के बीच फंसने से हुआ हादसा नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया जीरोमाइल में गुरुवार को सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुल्तानगंज के श्यामबाग लीची बगान निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है। वह पूर्णिया से एनटीपीसी की टाइपिंग परीक्षा देकर बस से अपने घर सुल्तानगंज लौट रहा था। घायल युवक के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बस से सुल्तानगंज लौट रहा था। नवगछिया जीरोमाइल के पास बस रुकी, जिसके बाद वह बस से उतरकर टोटो पर सवार हो गया। इसी दौरान पीछे से किसी पुलिसकर्मी द्वारा बस पर डंडा मारने […]

Naugachia: नवगछिया समेत चार रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सोनपुर मंडल में पहली बार ई-नीलामी से पांच वर्षों के लिए आवंटन, रेलवे को हर वर्ष 1.02 लाख रुपये की आय नवगछिया। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। मंडल में पहली बार ई-नीलामी के माध्यम से प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन (पीबीसीएम) लगाने का आवंटन किया गया है। इसके तहत नवगछिया, सोनपुर, हाजीपुर और बरौनी रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनें स्थापित की जाएंगी। 23 सितंबर को मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से इन स्टेशनों पर पांच वर्षों की अवधि के लिए मशीनें लगाने का आवंटन किया गया। इस व्यवस्था से रेलवे को प्रत्येक वर्ष 1,02,590 […]

Naugachia: कुर्सेला रेल पुल के गार्डर प्लेट में मिली दरार, आरडीएसओ की टीम ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पांच से छह स्थानों पर दरार के निशान, कारणों की तकनीकी जांच जारी; सुरक्षा के लिए ट्रेनों की गति सीमित नवगछिया । कटिहार जिले में कोसी नदी पर बने कुर्सेला रेल पुल संख्या-10 के गार्डर प्लेट में दरार मिलने के बाद रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ), लखनऊ की टीम ने पुल पर पहुंचकर गार्डर प्लेट, वेब, फ्लैंज सहित अन्य हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल के गार्डर प्लेट में करीब पांच से सात सेंटीमीटर तक की दरार के निशान पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, पुल के करीब पांच से छह स्थानों पर दरार के निशान मिले हैं। आरडीएसओ की टीम ने […]

Noimg

Naugachi: बनारसीलाल कॉलेज में पंखा चोरी करते दो आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एक आरोपित मौके पर पकड़ा गया, उसकी निशानदेही पर दूसरे की गिरफ्तारी; दो पंखे बरामद नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित बनारसीलाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय में पंखा चोरी करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के दो पंखे बरामद किए हैं। मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को बनारसीलाल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य दिनकर आचार्य ने नवगछिया थाना पुलिस को सूचना दी कि कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति छत वाला पंखा चोरी करते हुए पकड़ा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल कॉलेज पहुंची और मौके से मो. अफताब, पिता मो. अफजल, निवासी बनिया, थाना […]

Noimg

Naugachia: शादी कराने के नाम पर राजस्थान के युवकों को बुलाया, बंधक बनाकर मारपीट और डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलकिया की घटना, महिला सहित तीन आरोपित गिरफ्तार; अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी नवगछिया। शादी कराने के नाम पर राजस्थान के दो युवकों को नवगछिया बुलाकर शादी की रस्म कराने के बाद उन्हें डराने-धमकाने, बंधक बनाकर मारपीट करने और करीब डेढ़ लाख रुपये जबरन लेने के आरोप में इस्माईलपुर थाना पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलकिया गांव में राजस्थान के दो युवकों कमल कोटई और राजेश […]

Naugachia: गोनरचक में राजमिस्त्री की संदिग्ध स्थिति में मौत, अस्पताल में चिकित्सक ने किया मृत घोषित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक गांव में गुरुवार को एक राजमिस्त्री की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोनरचक निवासी कुंदन सिंह, पिता मुल्हाय सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुंदन सिंह बुधवार की दोपहर शराब पीकर घर आया था। घर आने के बाद वह सो गया। कुछ समय बाद जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी और वह कोई गतिविधि नहीं कर रहा था, तब परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने कुंदन सिंह की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों और आसपास […]

Naugachia: नवगछिया में सोनी डेयरी से 13 वर्षीय बाल श्रमिक मुक्त, संचालक पर मामला दर्ज- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

स्टेशन रोड स्थित मिठाई दुकान में श्रम विभाग की छापेमारी, संयुक्त अभियान में नाबालिग को कराया गया मुक्त; पुनर्वास के लिए सहायता राशि का प्रावधान नवगछिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने नवगछिया स्टेशन रोड स्थित सोनी डेयरी नामक मिठाई दुकान में छापेमारी की। विभाग की टीम ने जांच के दौरान दुकान में काम कर रहे 13 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया। नाबालिग के दुकान में काम करने की पुष्टि होने के बाद श्रम विभाग ने प्रतिष्ठान के संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। कार्रवाई के बाद बाल श्रमिक को तत्काल दुकान से मुक्त कराया गया और उसकी सुरक्षा एवं देखरेख […]

Noimg

Bhagalpur: छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, तीन महाविद्यालयों में गूंजा विरोध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। छात्राओं की सुरक्षा एवं सम्मान के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने मंगलवार को भागलपुर के तीन प्रमुख महाविद्यालयों में प्रदर्शन किया। मारवाड़ी महाविद्यालय, टीएनबी महाविद्यालय और एसएम महाविद्यालय में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने अपनी सुरक्षा, सम्मान और महाविद्यालय परिसर में सुरक्षित वातावरण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के लिए सुरक्षित, भयमुक्त और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित किया जाए। छात्राओं ने स्पष्ट कहा कि उनकी सुरक्षा और गरिमा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा किसी भी शैक्षणिक संस्थान की मूल […]

Noimg

Bhagalpur: ततारपुर थाने में देर रात औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

थाने की कार्यप्रणाली और पुलिस की सक्रियता की हुई समीक्षा, गश्ती बढ़ाने और फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश भागलपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भागलपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में देर रात ततारपुर थाना का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की सक्रियता, लंबित कांडों के अनुसंधान और उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना स्तर पर दर्ज विभिन्न कांडों की प्रगति और लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि लंबित कांडों के अनुसंधान और निष्पादन में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। […]