September 24, 2026
Bhagalpur: बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण, बच्चों कीसुरक्षा व शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिला निरीक्षण समिति ने गुरुवार को जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने बाल गृह एवं बालिका गृह में बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने संस्थानों के कर्मियों को बच्चों के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संस्थानों में रहने वाले बच्चों की जरूरतों और भावनात्मक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनके साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।विशेष आवश्यकता […]