Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पैसों के लेन-देन के विवाद में हत्या का आरोप, शव छिपाने के लिए मिट्टी में दफनाने की बात; कुल्हाड़ी, खंती और कुदाल बरामद भागलपुर। ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मोहम्मद सलमान उर्फ फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर घटना से जुड़े कुछ औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में 19 सितंबर को मोहम्मद सलमान की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से […]

Noimg

Bhagalpur: अनंत चतुर्दशी पर गूंजा – ॐ अनंताय नमः और ‘भगवान अनंत की जय’ के जयघोष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा व भक्तिभाव का माहौल रहा। घरों, मंदिरों और पूजा स्थलों पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। पूजा स्थलों पर मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भगवान अनंत के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कहलगांव क्षेत्र के पश्चिम टोला एकचारी-भोलसर स्थित मां शारदे क्लब की ओर से चांदनी चौक स्थित कीर्तन पंडाल में सामूहिक अनंत पूजा एवं कथा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने श्रद्धापूर्वक भगवान अनंत की कथा सुनी।पूजा के दौरान कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले […]

Noimg

Bhagalpur: 11वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का समापन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में पटना चैंपियन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। दो दिवसीय 11वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 30 टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।समापन समारोह में राजद के विधायक प्रत्याशी जेड हसन, बिहार रग्बी संघ के सचिव पंकज कुमार ज्योति, भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, राजद नेता सौरभ सुमन, भागलपुर रग्बी संघ के सचिव राज गौरव, कोच कुणाल कर्ण, शारीरिक शिक्षक जितेंद्र मणि, नवादा रग्बी संघ के सचिव विक्रम कुमार तथा भागलपुर एथलेटिक संघ के सचिव नसर आलम सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर ने नालंदा को […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर शुक्रवार को भागलपुर जंक्शन चौक पर जिला राजद के बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने की। पुतला दहन के बाद नाथनगर विधानसभा से 2025 में राजद प्रत्याशी रहे शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जेड हसन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को प्रभावित किया गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की […]

Purnia: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, आरएन साह चौक पर किया पुतला दहन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से शुक्रवार को पूर्णिया के आरएन साह चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। राजद ने यह कार्यक्रम चुनावी प्रक्रिया, विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों के विरोध में आयोजित किया। बिहार के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर 25 सितंबर को विरोध कार्यक्रम आयोजित करने की राजद की घोषणा पहले ही की गई थी। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद पूर्णिया जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ […]

Noimg

Bhagalpur: कहलगांव-भागलपुर-मंदार हिल रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान, 220 मामले पकड़े गए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। आगामी त्योहारी मौसम और यात्रियों की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने टिकट जांच अभियान तेज कर दिया है। यात्रियों को सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से विभिन्न रेलखंडों और ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार को कहलगांव–भागलपुर–मंदार हिल रेलखंड और इस मार्ग पर संचालित ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मालदा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने किया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।रेलवे के अनुसार, अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले […]

Noimg

Bhagalpur: डोभी पंचायत में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत हुई कबड्डी प्रतियोगिता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बच्चों ने खेल कौशल के साथ स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सनहौला प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोभी में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत स्वच्छ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस में अपनी चपलता, रणनीति और दमखम का प्रदर्शन किया। मैदान के आसपास मौजूद शिक्षक, अभिभावक और साथी विद्यार्थियों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और ग्रामीणों […]

Purnia: वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष पर विद्या विहार कैरियर प्लस में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक गायन, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का दिया संदेश पूर्णिया। ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्या विहार कैरियर प्लस, पूर्णिया में विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रभावना, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, मातृभूमि के प्रति सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। विद्यार्थियों की सामूहिक आवाज से पूरा परिसर राष्ट्रभावना से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और वातावरण देशप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता […]

Purnia: वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव है : बिजेंद्र यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्णिया जिला के पूर्व अध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने कहा कि मतदान भारतीय लोकतंत्र की मूल आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी लोकतांत्रिक आवाज है और मतदाता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता तथा मतदान प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि संविधान की शक्ति, नागरिकों के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की वैधता से भी जुड़ा हुआ है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों का तथ्यात्मक और पारदर्शी तरीके से समाधान आवश्यक है। बिजेंद्र यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल में चुनावी प्रक्रिया में कथित ‘वोट […]

Noimg

Naugachi: सात साल की दिव्या ने उत्साह और आस्था के साथ मनाया कर्म-धर्म पर्व- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दिनभर उपवास रखकर की पूजा-अर्चना, घर के बाहर आयोजित सामूहिक कर्म-धर्म पूजा में उत्साह के साथ हुई शामिल नवगछिया। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक कर्म-धर्म पर्व रविवार को क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकंदपुर निवासी धीरज शर्मा की सात वर्षीय पुत्री दिव्या शर्मा ने भी अपने घर के बाहर आयोजित सामूहिक कर्म-धर्म पूजा में पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया। दिव्या का पर्व को लेकर उत्साह पूरे दिन बना रहा। व्रत के दौरान उसने दूध और फल का सेवन किया। शाम को घर के बाहर आयोजित सामूहिक कर्म-धर्म पूजा में शामिल हुई और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। दिव्या ने पूरे दिन व्रत रखा और कर्म-धर्म पर्व की […]