Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: मैदान से लेकर स्विमिंग पूल तक पहुंचीं डीएम, खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शहर के सैंडिस कंपाउंड में गुरुवार को खेल सुविधाओं की जमीनी पड़ताल हुई। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने परिसर में मौजूद खेल मैदानों और संरचनाओं का निरीक्षण कर यह देखा कि खिलाड़ियों को उपलब्ध संसाधनों का कितना लाभ मिल रहा है और कहां सुधार की जरूरत है। डीएम ने स्टेशन क्लब, कैफेटेरिया और ओपन थिएटर का जायजा लिया। ओपन थिएटर में प्रस्तावित ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।इसके बाद निरीक्षण का रुख स्विमिंग पूल की ओर हुआ। यहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति देखने के साथ जिलाधिकारी ने भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को आवश्यक कमियों को दूर […]

Noimg

Bhagalpur: स्कूल की छुट्टी के बाद तालाब में नहाने गए थे चार दोस्त, दो की डूबने से मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। स्कूल की छुट्टी के बाद चार दोस्त साथ निकले थे। कुछ देर बाद दो बच्चे सुरक्षित लौट आए, लेकिन विभीषण कुमार और मनीष कुमार अपने घर नहीं पहुंच सके। कहलगांव थाना क्षेत्र के सदानंदपुर पंचायत स्थित कवैया टोला के तालाब में गुरुवार को नहाने के दौरान डूबने से दोनों छात्रों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान नंदलालपुर हरिजन टोला निवासी गिरिराज दास के 15 वर्षीय पुत्र विभीषण कुमार और सुनील दास के 12 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों मध्य विद्यालय कामत टोला में पढ़ते थे।नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए:जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद चारों बच्चे साथ में खेलते-टहलते हुए कवैया टोला स्थित तालाब पहुंचे। वहां वे नहाने […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ ने घर छीने तो राहत शिविर बना सहारा, 380 परिवारों को मिला कपड़ा-बर्तन और रोजमर्रा का सामान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बाढ़ की मार से घर से दूर पॉलिटेक्निक कॉलेज के राहत शिविर में रह रहे 380 परिवारों के लिए गुरुवार को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई गई। शिविर में रहने वाले परिवारों को केवल खाद्यान्न ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कपड़े, बर्तन, साबुन और अन्य उपयोगी सामग्री से तैयार राहत किट वितरित की गई।अपर समाहर्ता (आपदा) कुंदन कुमार के नेतृत्व में राहत किट का वितरण शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीकृत 380 परिवारों के सभी सदस्यों और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किट तैयार की गई है। उम्र और जरूरत के अनुसार परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए सामग्री शामिल की गई है। बच्चों से […]

Noimg

Purnia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भेजा शुभकामना पत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से दीं मंगलकामनाएं, प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन की ओर से शुभकामना पत्र भेजकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना की। शुभकामना पत्र में आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता, राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने विभिन्न क्षेत्रों में नई दिशा और गति प्राप्त की है। साथ ही भारतीय संस्कृति, सनातन […]

Noimg

Purnia: एकेयू गोल्ड मेडल हासिल कर वीवीआईटी के बीबीए छात्र सोनू कुमार ने बढ़ाया संस्थान का मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सभी छह सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मिली उपलब्धि, संस्थान परिवार ने दी बधाई पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बीबीए छात्र सोनू कुमार ने आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय का स्वर्ण पदक हासिल कर संस्थान और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। सोनू कुमार वर्ष 2023-26 सत्र के छात्र हैं और उन्होंने सभी छह सेमेस्टर में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। सोनू कुमार की इस उपलब्धि पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, वीवीआईटी के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर पहुंचकर सोनू कुमार और उनके माता-पिता से मुलाकात की तथा उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर वीवीआईटी के अध्यक्ष राजेश चंद्र मिश्रा ने सोनू कुमार को बधाई देते हुए कहा […]

Noimg

Purnia : संत रविदास विकास शिविर का विधायक विजय खेमका ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ग्रामीणों से समस्याओं और सरकारी योजनाओं की ली जानकारी, आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश पूर्णिया । पूर्णिया पूर्व प्रखंड के घोरघाट वार्ड नंबर-1 स्थित अनुसूचित जनजाति टोला में आयोजित संत रविदास विकास शिविर का विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे महिला-पुरुषों से क्षेत्र की समस्याओं तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। विधायक विजय खेमका ने संत रविदास जी की 650वीं जयंती के संदर्भ में उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज को शांति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की जयंती वर्ष के अवसर पर अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य टोलों में लगातार विकास […]

Noimg

Purnia: बंगाली समाज के प्रयास से पूर्णिया में हुआ 22वां नेत्रदान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

84 वर्षीय दुलाल चंद्र दास के निधन के बाद परिजनों ने पेश की मानव सेवा की मिसाल पूर्णिया। शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बंगाली समाज जनसेवा और मानवीय कार्यों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। इसी क्रम में बंगाली समाज की पहल से पूर्णिया शहर में 22वां सफल नेत्रदान कराया गया। इस पहल के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। नेत्रदान भट्ठा बाजार, रजनी चौक स्थित आजाद नगर निवासी 84 वर्षीय स्वर्गीय दुलाल चंद्र दास का कराया गया। दुलाल चंद्र दास चित्रवाणी रोड के मुहाने पर जूते की दुकान चलाते थे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी रंजू श्री दास सहित […]

Noimg

Purnia : वेद मंत्रों की गूंज के बीच प्रकाश टोयोटा में हुई विश्वकर्मा पूजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सृजन और निर्माण के देवता की आराधना में निदेशक गौरव मरोती समेत कर्मचारी, कारीगर और ग्राहक हुए शामिल पूर्णिया। सृजन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कारखानों, वर्कशॉप और निर्माण कार्य से जुड़े संस्थानों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। इसी परंपरा के तहत गुरुवार को बरसौंनी स्थित प्रकाश टोयोटा के शो रूम परिसर में विश्वकर्मा पूजा समारोहपूर्वक आयोजित की गई। पूजा-अर्चना के दौरान पूरे शो रूम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। प्रकाश टोयोटा के निदेशक गौरव मरोती ने वेदाचार्य द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रतिष्ठान की सुख-समृद्धि, कर्मचारियों की उन्नति और कारोबार में निरंतर प्रगति की कामना की। प्रकाश […]

Noimg

Bhagalpur: 1 अक्टूबर से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, बेली ब्रिज हटाने की तैयारी तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गंगा का जलस्तर घटने के बाद शुरू होगा काम, सेतु बंद रहने के दौरान नदी मार्ग से यात्री व माल परिवहन की तैयारी भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन की तैयारियां तेज हो गयी हैं। गंगा का जलस्तर घटने के बाद एक अक्टूबर से बेली ब्रिज हटाने का काम शुरू किये जाने की तैयारी है। इसके साथ ही विक्रमशिला सेतु को भी आवागमन के लिए बंद किया जायेगा। निर्माण कार्य के लिए जरूरी सामग्री की अधिकांश खेप पंजाब और हरियाणा से भागलपुर पहुंच चुकी है, जबकि शेष सामग्री भी काम शुरू होने से पहले उपलब्ध कराने की तैयारी है। जलस्तर पर प्रशासन की नजर बेली ब्रिज हटाने को लेकर जिला प्रशासन और निर्माण एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गंगा […]

Noimg

Naugachia: “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से गूंजा तेतरी गांव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

19 वर्षों से जारी गणपति पूजा में बुधवार को सजी भजन संध्या, स्थानीय कलाकारों के साथ गायक-गायिकाओं ने दी एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियां नवगछिया। तेतरी गांव में महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर पिछले 19 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही गणपति पूजा इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाई जा रही है। सोमवार से शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठानों के बाद बुधवार को भी पूजा स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा की भक्ति में गायक-गायिकाओं और स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। भक्ति गीतों की मधुर धुन और तालियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बुधवार की […]