Month: September 2026

Noimg

Naugachia: हत्या के प्रयास मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बगड़ी में आपसी विवाद के दौरान हुई थी मारपीट, गंभीर रूप से घायल हुआ था एक व्यक्ति नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में 12 सितंबर को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बगड़ी निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को बगड़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले को लेकर पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी […]

Noimg

Naugachia : पिता की हत्या के मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग, परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तेलघी गांव निवासी गौतम कुमार चौधरी ने पुलिस-प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव निवासी गौतम कुमार चौधरी ने अपने पिता की हत्या के मामले में फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग पुलिस-प्रशासन से की है। गौतम कुमार चौधरी के अनुसार, उनके पिता की 8 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। मामले में एक आरोपित भगवान चौधरी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं गौतम कुमार चौधरी ने बताया कि पिता की हत्या के बाद से परिवार के बीच भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई है कि हत्या के मामले में फरार आरोपित उनके या […]

Noimg

Naugachia: बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही महिला से झपटा झोला, बाइक सवार फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

यूको बैंक से रुपये निकालने के बाद पैदल जा रही थी महिला, पुलिस ने पीछा किया लेकिन हाथ नहीं लगे झपटमार नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की एक महिला से बुधवार को बाइक सवार दो युवकों द्वारा 50 हजार रुपये झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान भगवानपुर निवासी रामानंद मंडल की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद महिला ने ढोलबज्जा थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह ढोलबज्जा स्थित यूको बैंक से रुपये निकालने आई थी। बैंक से 50 हजार रुपये की निकासी करने के बाद उसने रुपये और पासबुक को एक झोले में रख लिया। इसके बाद वह पैदल […]

Noimg

Naugachia: चार घंटे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नहीं पहुंचे, कार्यक्रम स्थल पर फाड़े गए बैनर-पोस्टर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुबह से जुटे थे ग्रामीण और कार्यकर्ता, नेताओं के नहीं आने की सूचना पर जताई नाराजगी नवगछिया । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर मंच, सुरक्षा, बैठने सहित तमाम तैयारियां पूरी की गई थीं। लोगों को उम्मीद थी कि दोनों नेता निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें संबोधित करेंगे। लेकिन करीब चार घंटे तक इंतजार के बाद दोनों नेताओं के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर वहां मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। सुबह से कार्यक्रम स्थल पर जुटी रही भीड़ मुख्यमंत्री और केंद्रीय […]

Noimg

Naugachia: मदरौनी में बाढ़ : समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह की टीम ने नाव से घर-घर बांटा राशन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के मदरौनी गांव में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 22 दिनों से गांव के कई हिस्सों में कोसी का पानी फैला हुआ है। बाढ़ के पानी से घिरे घरों में रहने वाले कई परिवार अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। गांव में आवागमन का प्रमुख साधन नाव बनी हुई है। मदरौनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए गांव के समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ राहत कार्य शुरू किया। टीम नाव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची और पानी से घिरे घरों तक राशन एवं राहत सामग्री पहुंचाकर जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरण किया। बाढ़ के कारण ग्रामीणों के सामने भोजन सहित रोजमर्रा की […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में हथियार लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल, जेल से छूटने के बाद जश्न का दावा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर में हथियार जैसा दिखाई दे रहे सामान को हाथ में लेकर दो युवतियों के साथ डांस करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली स्थान के समीप का है। वायरल वीडियो में एक युवक दो युवतियों के साथ डांस करता नजर आ रहा है। इसी दौरान युवक के हाथ में हथियार जैसा दिखाई देने वाला सामान भी नजर आ रहा है। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक महेशपुर निवासी मुकेश पाल, पिता कल्लू पाल […]

Noimg

Bhagalpur: जमीन विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति पर हमला, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

परिजनों ने लोहे की रॉड से हमला करने का लगाया आरोप, छह लोगों के खिलाफ लगाया आरोप भागलपुर के मुंगेर तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय श्रीकांत सिंह की भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कमरगामा गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह के पुत्र श्रीकांत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर श्रीकांत सिंह के साथ मारपीट की गई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने लोहे की रॉड से श्रीकांत सिंह पर हमला किया, जिससे वह […]

Noimg

Bhagalpur: केंद्र भी देगा हरसंभव मदद : शिवराज सिंह चौहान-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-सह-ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और स्थिति को सामान्य करने के लिए बिहार सरकार लगातार राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से बातचीत की है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10-12 दिनों से प्रभावित लोगों के लिए भोजन, दवाइयों, वस्त्र सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। केंद्र सरकार भी बिहार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से फसलों, पशुओं और अन्य क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा और क्षति के आधार पर केंद्र सरकार की ओर […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ की पीड़ा के बीच मंजूषा के रंगों ने भरी उम्मीद की रोशनी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राहत शिविरों में कला बनी सहारा, बच्चों ने कागज पर उकेरी कल्पनाएं; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देखा मंजूषा कला का हुनरप्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भीषण बाढ़ की विभीषिका के बीच राहत शिविरों में जिंदगी को फिर से सामान्य बनाने की कोशिश जारी है। इसी कोशिश में अब मंजूषा कला के रंग उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दे रहे हैं। भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से संचालित विभिन्न बाढ़ राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों को आश्रय, भोजन और जरूरी सुविधाएं देने के साथ उनके मानसिक संबल और रचनात्मक अभिव्यक्ति का भी ख्याल रखा जा रहा है। इसी क्रम में जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय की ओर से राहत शिविरों में प्रतिदिन मंजूषा कला प्रशिक्षण और […]

Noimg

Bhagalpur: खाना ठीक लग य छै न…’ – मुख्यमंत्री के अंगिका सवाल से गूंजा बाढ़ राहत शिविर, पीड़ितों का जाना हाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ @ भागलपुर में मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण, विक्रमशिला सेतु पर 1 अक्टूबर से नए निर्माण का संकेत।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ की त्रासदी के बीच भागलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित राहत शिविर में उस समय माहौल कुछ सहज हो गया, जब मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से उनकी ही अंगिका बोली में संवाद शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने शिविर में रह रहे लोगों से भोजन की व्यवस्था के बारे में पूछते हुए कहा – ‘खाना ठीक लगय छै न…’ मुख्यमंत्री का यह स्थानीय अंदाज शिविर में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।बिहार के मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भागलपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में संचालित बाढ़ राहत […]