Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: मंत्री के ‘61 हजार वाली’ बयान पर सियासी संग्राम, महागठबंधन के नेताओं ने खोला मोर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ महिला नेत्री ने कथित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर श्लोक से पलटवार किया। अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा से जुड़े लोगों ने भी मंत्री के बयान की भर्त्सना की है।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा पार के इलाकों में बाढ़ का पानी भले उतरने लगा हो, लेकिन सियासत का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिए गए कथित बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता दिख रहा है। सभा में कथित तौर पर महिला नेत्री को लेकर ’61 हजार वाली कहां गई?’ जैसी टिप्पणी किए जाने के बाद महागठबंधन से जुड़े नेताओं ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुछ गंगोत्री नेताओं ने इस बयान के खिलाफ संगठित होकर अगले विधान […]

Noimg

Bhagalpur: मिलेट्स पर शोध से भागलपुर के अभिषेक गौरव ने रचा इतिहास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ NIT राउरकेला से फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग में पीएचडी, बिहार में मिलेट्स विषय के पहले शोधार्थी होने का गौरव। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिस ‘श्री अन्न’ को कभी ग्रामीण भारत की रसोई और खेतों तक सीमित समझा जाता था, आज वही मोटा अनाज पोषण और आधुनिक खाद्य तकनीक की नई कहानी लिख रहा है। इस कहानी में सिल्क सिटी भागलपुर के एक युवा शोधकर्ता ने भी अपना नाम दर्ज कराया है। भीखनपुर गुमटी नंबर-2 निवासी अभिषेक गौरव ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) राउरकेला से मिलेट्स पर अपना उच्चस्तरीय शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर पीएचडी की उपाधि हासिल की है। खाद्य प्रसंस्करण अभियांत्रिकी (Food Process Engineering) के क्षेत्र में मिलेट्स विषय पर पीएचडी उपाधि अर्जित करने वाले बिहार के पहले शोधार्थी […]

Noimg

Bhagalpur: मालदा मंडल में 21 हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर लगाए गए, ट्रेन सुरक्षा होगी और मजबूत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ ये डिटेक्टर साहिबगंज, जमालपुर, भागलपुर, मालदा टाउन,बरहरवा, धुलियान गंगा, हंसडीहा, बाराहाट और गोड्डा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। यात्री सुरक्षा को और मजबूत करने तथा ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु परिचालन के लिए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर (HABD) स्थापित किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक, मालदा श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में यह सुरक्षा व्यवस्था विकसित की गई है। मालदा मंडल में कुल 21 हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर लगाए गए हैं। ये डिटेक्टर मालदा टाउन, बरहरवा, साहिबगंज, जमालपुर, भागलपुर, धुलियान गंगा, हंसडीहा, बाराहाट और गोड्डा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए हैं।हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर एक स्वचालित ट्रैकसाइड सुरक्षा प्रणाली है, जो चलती […]

Noimg

Bhagalpur: सैंडिस कंपाउंड में बनेगा नया छोटा स्वीमिंग पूल, 59.60 लाख का टेंडर जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सैंडिस कंपाउंड में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (बीएससीएल) ने परिसर में नया छोटा स्वीमिंग पूल बनाने के लिए 59 लाख 60 हजार 761 रुपये की अनुमानित लागत से ई-निविदा जारी की है। नया पूल खासकर बच्चों और तैराकी सीखने वाले शुरुआती तैराकों के प्रशिक्षण के लिए उपयोग किया जाएगा।वर्तमान में सैंडिस कंपाउंड में 50 मीटर लंबा स्वीमिंग पूल मौजूद है, जिसकी गहराई करीब पांच फीट है। बड़े पूल की अधिक गहराई के कारण छोटे बच्चों और नौसिखिए तैराकों को शुरुआती अभ्यास कराने में प्रशिक्षकों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए लंबे समय से कम गहराई वाले प्रशिक्षण पूल […]

Noimg

Bhagalpur: पार्ट-III परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, 21 सितंबर तक मौका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने स्नातक पार्ट-III (पुराना कोर्स) सत्र 2022-2025 की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को राहत दी है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब संबंधित विद्यार्थी 21 सितंबर 2026 तक विलंब शुल्क (फाइन) के साथ परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा कर सकेंगे। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से परीक्षा सूचना संख्या 128/2026 जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित अवधि के दौरान विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा शुल्क एवं फॉर्म जमा कर सकते हैं।कॉलेजों को दी गई सूचनाटीएमबीयू प्रशासन ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य को भी सूचना भेजी है। इसके अलावा […]

Noimg

Purnia: बेटी की शादी से नाराज पिता ने निकाली ‘अर्थी’, पुतले का किया दाह संस्कार: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रेम विवाह से नाराजगी के बाद पिता ने सार्वजनिक रूप से बेटी से संबंध खत्म करने का जताया ऐलान, चपय गांव की घटना पूर्णिया। एक तरफ बेटी की विदाई के समय पिता की आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू होते हैं, लेकिन पूर्णिया के केनगर प्रखंड में एक पिता ने अपनी बेटी की ऐसी ‘विदाई’ की, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गंगेली पंचायत के चपय गांव में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने कथित तौर पर उसका पुतला तैयार कराया। पुतले को अर्थी पर रखा गया, अंतिम यात्रा की तरह गांव में घुमाया गया और इसके बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मनोज गोस्वामी की बेटी रिया कुमारी का गांव […]

Purnia: गणपति भक्ति में सराबोर हुआ पूर्णिया, महापौर ने कई पूजा आयोजनों में की सहभागिता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गुलाबबाग में 13 दिवसीय महागणपति चतुर्थी महोत्सव के जागरण का किया उद्घाटन, कलाकारों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित पूर्णिया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार की रात शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित गणेश पूजा एवं महोत्सव कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भक्ति गीतों और धार्मिक आयोजनों से शहर का वातावरण गणपति भक्ति में सराबोर नजर आया। इसी क्रम में महापौर विभा कुमारी ने गुलाबबाग में आयोजित 13 दिवसीय महागणपति चतुर्थी महोत्सव के तहत आयोजित भव्य जागरण संध्या का दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। जागरण संध्या में बाय-बाय ग्रुप एवं छोटा बिहारी टीम के कलाकारों ने भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गणपति बप्पा की भक्ति और संगीत से गुलाबबाग का […]

Noimg

Purnia: राजेंद्र नगर झंडा चौक की तीनमुहानी का हुआ सौंदर्यीकरण, महापौर ने किया उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पथ-वे, बैठने के लिए बेंच, व्यायाम उपकरण, हरियाली और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से बदला स्थल का स्वरूप पूर्णिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित राजेंद्र नगर झंडा चौक की तीनमुहानी का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। सौंदर्यीकरण के बाद तीनमुहानी स्थल का स्वरूप आकर्षक और व्यवस्थित हो गया है। यहां स्थानीय लोगों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और कुछ समय सुकून के साथ बिताने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के अवसर पर वार्ड पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने महापौर विभा कुमारी का बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। महापौर ने सौंदर्यीकरण स्थल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा […]

Noimg

Purnia: वीवीआईटी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वेश्वरैया जयंती एवं अभियंता दिवस-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विभिन्न बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता प्रतिभागियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया में भारत के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर अभियंता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अवसर पर वीवीआईटी के चेयरमैन इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि सर विश्वेश्वरैया के आदर्शों से प्रेरणा लेकर नवाचार, तकनीक और मशीनों का उपयोग समाज को अधिक प्रगतिशील बनाने में किया […]

Noimg

Naugachia: पंचायत भवन निर्माण के दौरान सरिया मिस्त्री पर चाकू से हमला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कड़े को सरिया काटने वाले औजार से काटने को लेकर हुआ विवाद, सीने पर वार से बचने में कंधे पर लगी गंभीर चोट नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के गोपाल गौशाला के समीप पंचायत भवन निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को सरिया मिस्त्री के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में श्रीपुर निवासी सरिया मिस्त्री रोशन सिंह, पिता अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, घायल हो गए। चाकू के वार से उनके कंधे पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सरिया काटने को लेकर […]