Month: September 2026

Noimg

Naugachia: नया टोला के हनुमान मंदिर में हर मंगलवार-शनिवार गूंजता है भक्ति का स्वर,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कामकाज की व्यस्तता के बीच मोहल्लेवासी दो से ढाई घंटे तक करते हैं कीर्तन-भजन, तालियों की गूंज से भक्तिमय होता है माहौल नवगछिया। नया टोला ब्लॉक रोड स्थित एसपी कार्यालय के पुराने भवन के ठीक सामने एवं एसपी आवास के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर इन दिनों मोहल्लेवासियों की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार की संध्या यहां आस-पड़ोस के दर्जनों लोग एकत्रित होकर सामूहिक रूप से कीर्तन-भजन करते हैं। अलग-अलग कार्यों में व्यस्त रहने के बावजूद मोहल्लेवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र में हनुमान जी की विशेष कृपा है और मंदिर में पहुंचकर भजन-कीर्तन करने से मन को शांति एवं आनंद की अनुभूति होती है। मंगलवार और शनिवार की शाम मंदिर […]

Noimg

Naugachia: तेतरी गांव में 19 वर्षों से जारी गणपति पूजा, भक्ति गीतों से गूंजा माहौल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर सोमवार से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का दौर, मंगलवार को भजन संध्या और बुधवार को होगा भव्य जागरण नवगछिया। नवगछिया के तेतरी गांव में महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर पिछले 19 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही गणपति पूजा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है। सोमवार से भगवान गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। पूजा को लेकर गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं। सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर […]

Noimg

Naugachia: पानी के तेज बहाव में फंसी छात्र की साइकिल, हादसा टला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिनाबा बसगड़ा जाने वाली ग्रामीण सड़क ध्वस्त, जिप अध्यक्ष विपिन मंडल ने लिया संज्ञान इस्माइलपुर। प्रखंड अंतर्गत परबत्ता पंचायत के बिनाबा बसगड़ा गांव जाने वाली ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर होकर ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गई है। सड़क पर पानी के तेज बहाव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। मंगलवार को स्कूल जाने के दौरान एक विद्यार्थी की साइकिल पानी के तेज बहाव में फंस गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति संभल गई और बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों को पत्थरबाजी और नशाखुरानी से बचाव को लेकर किया जागरूक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पत्थरबाजी, बिना कारण एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग), नशाखुरानी, मानव तस्करी एवं महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे एवं पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया। निरीक्षक प्रभारी, थाना बिहपुर के निर्देशन में उप निरीक्षक रवि कुमार रजक, प्रधान आरक्षी शिव शंभू, आरक्षी रमेश कुमार साह सहित जीआरपी के पदाधिकारी, स्टेशन अधीक्षक, मंडल वाणिज्य निरीक्षक एवं रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी अभियान में शामिल हुए। अभियान के दौरान यात्रियों से अपील की गई कि ट्रेनों पर किसी भी परिस्थिति में पत्थर न चलाएं। चलती ट्रेन में बिना आवश्यक कारण के एसीपी नहीं करने तथा रेल यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर […]

Noimg

Naugachia: एसपी ने पुलिस वाहनों की परेड कर रख-रखाव का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को नवगछिया पुलिस केंद्र में पुलिस वाहनों की परेड करवाकर उनके रख-रखाव एवं कार्यक्षमता का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने पुलिस केंद्र में उपलब्ध वाहनों का एक-एक कर निरीक्षण किया और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वाहनों के रख-रखाव, संचालन एवं कार्यक्षमता के साथ-साथ उनमें उपलब्ध आवश्यक संसाधनों की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से वाहनों के संचालन और नियमित रख-रखाव से जुड़ी जानकारी ली। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुलिस के सभी वाहन हर समय पूरी तरह दुरुस्त एवं परिचालन योग्य स्थिति में रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें तत्काल मौके पर भेजा जा सके। उन्होंने वाहनों की […]

Noimg

Naugachia: ज्ञान बिंदु के निदेशक रोशन आनंद ने मदरौनी पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल, बोले- बाढ़ से स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना जरूरी नवगछिया। गंगा और कोसी के बढ़े जलस्तर से नवगछिया अनुमंडल के कोसी प्रभावित इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पटना स्थित ज्ञान बिंदु संस्थान के निदेशक रोशन आनंद मंगलवार को स्वयं मदरौनी पंचायत पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन एवं राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और आगे भी सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया। राहत वितरण के दौरान रोशन आनंद ने कहा कि बिहार में प्रत्येक वर्ष बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। बाढ़ आने के बाद राहत […]

Noimg

Naugachi: एसपी नवगछिया ने थानाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने मंगलवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ संगोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में सीसीटीएनएस के कार्यों, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण और गश्ती व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कांडों के त्वरित निष्पादन में तेजी लाने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और अनुसंधान के दौरान सभी आवश्यक बिंदुओं पर गंभीरता से काम किया जाए। अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित गश्ती पर जोर अपराध नियंत्रण के लिए सभी […]

Bhagalpur: राज्य सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान एवं पूर्वी चंपारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में गांधी मैदान, मोतिहारी में 33वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (महिला वर्ग) का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान पूर्वी चंपारण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दरभंगा को लगातार दो सेटों में 35-12, 35-15 से पराजित कर विजयी अभियान की शुरुआत की। उद्घाटन मुकाबले में पूर्वी चंपारण की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता कुमारी तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमकुम, शबनम खातून, तमन्ना और रानी कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं दरभंगा की ओर से नेहा, शालिनी और खुशी ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के जिलाधिकारी सौरव […]

Noimg

Naugachia: प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में संवैधानिक पद पर 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए भाजपा जिला नवगछिया की ओर से स्थानीय आनंद भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को भागलपुर विधायक रोहित पाण्डेय ने संबोधित किया। विधायक रोहित पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना प्रमुख रही है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से […]

Bhagalpur: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नई रफ्तार, बोट एम्बुलेंस का संचालन शुरू प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों तक त्वरित और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, भागलपुर ने बोट एम्बुलेंस का संचालन शुरू कर दिया है। बाढ़ के कारण सड़क मार्ग से संपर्क बाधित क्षेत्रों में यह बोट एम्बुलेंस मरीजों के लिए जीवनरक्षक परिवहन सुविधा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।बोट एम्बुलेंस के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों, बुजुर्गों, बच्चों सहित अन्य जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से निकटतम स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता के अनुसार मरीजों को प्राथमिक उपचार एवं जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद उच्चतर स्वास्थ्य संस्थान में रेफर किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग की टीम […]