September 15, 2026
Purnia: जीडी गोयनका स्कूल में भूकंप मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों ने सीखे आपदा से बचाव के व्यावहारिक गुर- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया । जीडी गोयनका स्कूल, पूर्णिया में सोमवार को विद्यार्थियों एवं विद्यालय के कर्मचारियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सुरक्षित, संयमित और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करने के उद्देश्य से भूकंप मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक चले इस अभ्यास में पुनित भवन, महामाया भवन एवं प्रशासनिक ब्लॉक के विद्यार्थियों के साथ शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल से पहले 12 सितंबर को विद्यालय के कर्मचारियों के लिए विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई थी। इसमें भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, निर्धारित निकासी मार्ग, आपातकालीन जिम्मेदारियों, सुरक्षित सभा स्थल तथा विद्यार्थियों को व्यवस्थित तरीके से भवन से बाहर निकालने की प्रक्रिया के संबंध में […]