Month: September 2026

Noimg

Purnia: सहयोग शिविरों का विधायक विजय खेमका ने किया निरीक्षण, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण इलाकों में आयोजित शिविरों में उमड़ी भीड़, त्योहारों से पहले साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने को कहा पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों का मंगलवार को पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। विधायक ने नगर निगम के जिला स्कूल परिसर तथा ईस्ट ब्लॉक के हरदा पंचायत स्थित पार्वती मंडल उच्च विद्यालय और भोगा करिया पंचायत भवन में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सहयोग शिविर का जायजा लिया। इस दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिविर में पहुंचे और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए। शिविर में पहुंचकर विधायक ने […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में सहयोग शिविर में उमड़ी शहरवासियों की भीड़, 444 आवेदनों में 416 का हुआ निष्पादन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिला स्कूल मैदान में वार्ड 20, 21, 22, 23 और 25 के लोगों ने रखीं समस्याएं; महापौर विभा कुमारी ने सभी स्टॉलों का किया निरीक्षण पूर्णिया। बिहार सरकार के निर्देश पर मंगलवार को पूर्णिया नगर निगम की ओर से जिला स्कूल मैदान में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड संख्या 20, 21, 22, 23 एवं 25 के बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सेवाओं के लिए आवेदन दिया। नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अलग-अलग स्टॉल एक ही स्थान पर लगाए गए थे। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने स्टॉल पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनते रहे […]

Noimg

Naugachi: आरडीएसएस कार्य को लेकर इस्माइलपुर के तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे रहेगी बंद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत 11 केवी विद्युत फीडरों के बाइफरकेशन कार्य को लेकर 15 सितंबर को इस्माइलपुर पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े तीन 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान इस्माइलपुर एजी, मोती टोला और राघोपुर 11 केवी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि आरडीएसएस भागलपुर परियोजना के अंतर्गत 11 केवी फीडरों के बाइफरकेशन का कार्य किया जाना है। कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक इस्माइलपुर […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ कटाव के बाद जलजमाव, तेज धूप, पानी में डूब गई कतरनी धान की उम्मीद, किसानों में हाहाकार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर, बांका और मुंगेर में करीब 2099 एकड़ में लगी जीआई टैग वाली कतरनी धान की फसल दस दिनों से बाढ़ के पानी में डूबी है। इस बीच कड़क तेज धूप की भी मार जारी है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। दूर से देखने पर खेतों में फैला पानी और उसके बीच झलकती हरियाली का दृश्य भले ही बेहद खूबसूरत और मनमोहक नजर आता हो, लेकिन इस तस्वीर के पीछे किसानों की बड़ी चिंता और उनकी महीनों की मेहनत के बर्बाद होने का खतरा भी छिपा रहता है। जलजमाव में भागलपुर की वैश्विक पहचान से जुड़ी जीआई टैग प्राप्त खुशबूदार कतरनी धान की फसल डूबी हुई है। साथ ही कड़क धूप की मार भी बदस्तूर जारी है। पानी के उतरने की संभावना […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा-कोसी के बढ़ते जलस्तर से भागलपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 9.15 लाख से अधिक लोग प्रभावित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। नदी के बढ़ते जलस्तर और पानी के दबाव के बीच तटबंधों की सुरक्षा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया और जिला प्रशासन की टीमें संवेदनशील तटबंधों एवं कटाव संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रही हैं। संभावित कटाव और पानी के दबाव से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा रही है। खरीक अंचल के राघोपुर पंचायत स्थित काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध एवं पुरानी रेलवे लाइन बांध की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों और तकनीकी टीमों द्वारा तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। जलस्तर […]

Noimg

Naugachi: प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में संवैधानिक पद पर 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए भाजपा जिला नवगछिया की ओर से स्थानीय आनंद भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को भागलपुर विधायक रोहित पाण्डेय ने संबोधित किया। विधायक रोहित पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना प्रमुख रही है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से […]

Noimg

Naugachia: हरितालिका तीज और चौरचन पर्व पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, विधि-विधान से की पूजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । हरितालिका तीज और चौरचन (चौठ चंद्र) पर्व सोमवार को गोपालपुर, रंगरा और इस्माईलपुर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। हरितालिका तीज के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। वहीं चौरचन पर्व पर महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। तीज को लेकर सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक माहौल रहा। व्रती महिलाओं ने स्नान आदि के बाद पूजा की तैयारी शुरू की। घरों में पूजा स्थल की सफाई कर उसे सजाया गया। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए फल, फूल, बेलपत्र, पूजन सामग्री और प्रसाद की व्यवस्था की गई। शाम के समय […]

Noimg

Naugachia: सुकटिया बाजार में नौवीं बार सजी गणपति की प्रतिमा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्थानीय युवाओं की ओर से लगातार नौवें वर्ष गणपति पूजा का आयोजन किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद पूजा-अर्चना और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना का आयोजन सैदपुर के पंडित नवनीत झा ने वैदिक विधि से कराया। यजमान की भूमिका रवि कुमार साह ने निभाई। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश का आह्वान कर पूजा की गई तथा पुष्प, अक्षत, दूर्वा, फल एवं नैवेद्य अर्पित किए गए। पूजा […]

Noimg

Naugachi: नवगछिया में धूमधाम से शुरू हुआ गणेशोत्सव, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नवगछिया में सोमवार को गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के साथ गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। गणेश सेवा समिति, नवगछिया की ओर से आयोजित पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा स्थल पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा एवं कथा का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार गणेशोत्सव के तहत पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार 14 सितंबर को पूजा एवं कथा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलवार शाम छह बजे महाआरती होगी। बुधवार सुबह नौ बजे दूर्वा अर्पण […]

Noimg

naugachia: भवानीपुर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, विधि-विधान से हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। गांव स्थित काली मंदिर परिसर के समीप आयोजित पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पंडित शैलेश झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कराई। पूजा स्थल को फूलों, रोशनी और अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया है। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं का पूजा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी पूजा को लेकर उत्साह देखा […]