Month: September 2026

Noimg

Purnia: बेंगलुरु में गूंजी बिहार की संस्कृति, मिट्टी की खुशबू ने छोड़ी अमिट छाप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आर्ट ऑफ लिविंग के बिहार महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, खान-पान और आध्यात्मिक परंपराओं का दिखा भव्य संगम; डॉ. एके गुप्ता ने साझा किया अनुभव पूर्णिया। बेंगलुरु स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित बिहार महोत्सव में बिहार की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत का भव्य स्वरूप देखने को मिला। 3 से 6 सितंबर तक चले महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक खान-पान, हस्तशिल्प, पर्यटन और आध्यात्मिक परंपराओं के जरिए बिहार की सांस्कृतिक पहचान को देश के सामने प्रस्तुत किया गया। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की मौजूदगी में किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और मंत्री मोहम्मद जमा खान समेत कई प्रमुख लोग […]

Noimg

Purnia: गणितीय प्रतिभा की परीक्षा में 284 विद्यार्थियों ने दिखाई मेधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा में IOQM-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, 340 परीक्षार्थियों में 56 रहे अनुपस्थित पूर्णिया। विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा में रविवार को इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स (IOQM)-2026 की एक दिवसीय परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए पूर्णिया जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 340 विद्यार्थियों का केंद्र विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा को बनाया गया था। इनमें 284 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 56 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों ने पूरी गंभीरता और अनुशासन के साथ गणित से जुड़े प्रश्नों को हल किया। परीक्षा को लेकर केंद्र पर पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। विद्यार्थियों की सुविधा […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया क्रिकेट अकैडमी(कचहरी मैदान) के उभरते क्रिकेटर सचिन रॉय का तीन बीसीसीआई कैंपों में चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

नवगछिया। नवगछिया के उभरते हुए प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी सचिन रॉय का बीसीसीआई द्वारा आयोजित तीन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं—सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23, कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 एवं वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19—के कैंप में चयन होने से नवगछिया सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सचिन रॉय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिवार में विशेष उत्साह का माहौल है। उनके माता-पिता सहित पिता सुनील कुमार, जो मदन अहलिया महिला कॉलेज के बॉटनी विभाग में डेमॉन्स्ट्रेटर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं, ने सचिन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सचिन के चयन की खबर मिलते ही नवगछिया क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। एकेडमी के प्रेसिडेंट […]

Noimg

Bhagalpur: शिक्षा में नवाचार के लिए श्वेता रानी सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य, उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग भवन में आयोजित समारोह में चयनित शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। खरीक प्रखंड के उसमानपुर स्थित प्लस टू विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका श्वेता रानी को भी शिक्षा में बेहतर कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर उनके कार्यों और प्रयासों को देखते हुए उनका चयन शिक्षक सम्मान के लिए किया गया था। सम्मान मिलने पर श्वेता रानी ने शिक्षा विभाग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि […]

Noimg

Naugachia: कंधे पर विराजेंगे कान्हा, गंगा घाट पर होगा श्रीकृष्ण प्रतिमा का विसर्जन आज रविवार को- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जन्मोत्सव के बाद दिनभर दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु, बताशा-माखन व मिठाइयों का लगाया भोग; 100 वर्ष से अधिक पुराने मंदिर परिसर में 100 से अधिक दुकानों का सजा भव्य मेला नवगछिया । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद गोसाईंगांव का प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर रविवार को एक बार फिर आस्था के अनूठे दृश्य का साक्षी बनेगा। विधि-विधान से विसर्जन पूजा के बाद ग्रामीण भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को अपने कंधों पर लेकर स्थानीय गंगा घाट पहुंचेंगे। वहां पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। कंधे पर भगवान की प्रतिमा लेकर गंगा घाट तक पहुंचाने की वर्षों पुरानी परंपरा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समापन होगा। इससे पहले शनिवार को […]

Noimg

Naugachia: ब्रह्मोत्तर तटबंध से पानी का रिसाव शुरू, बढ़ी ग्रामीणों की चिंता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के पीछे सटे ब्रह्मोत्तर तटबंध पर लगातार बढ़ रहे जलस्तर का दबाव शनिवार दोपहर दिखाई देने लगा। तटबंध से पानी का रिसाव शुरू होने के बाद आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलने पर जल संसाधन विभाग की ओर से मौके पर बालू भरी बोरियां पहुंचाकर रिसाव को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तटबंध पर खतरा अभी टला नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध की स्थिति को देखते हुए पहले से ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत थी, लेकिन समय रहते मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए। पानी का दबाव बढ़ने के साथ रिसाव शुरू होने से ग्रामीणों को तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की आशंका सता रही है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता […]

Noimg

Naugachia: शिक्षक दिवस : ज्ञान वाटिका विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया अनुमंडल के सिंघिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में शिक्षक दिवस पर शनिवार को उत्साह और उमंग के बीच भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य, सचिव एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। केक काटकर समारोह को आगे बढ़ाया गया। मंच संचालन अनिमेष सर ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने के साथ गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखना चाहिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षक की भूमिका पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित […]

Noimg

Naugachia: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प पर भाजपा चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा नवगछिया की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी मंडलों और पंचायतों में संचालित होगा। इसके तहत बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला नवगछिया की ओर से जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री सुनील राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अभियान के सह संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय और बासुकी कुमार मंडल ने भी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यशाला को […]

Noimg

Naugachia: शिक्षक विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माता : अभय प्रकाश मूनका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में शिक्षक दिवस पर भव्य समारोह, शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित नवगछिया। बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया के विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य, गरिमामय और प्रेरणादायी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश मूनका ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माता होता है। शिक्षक की प्रेरणा विद्यार्थी के जीवन को नई दशा और […]

Noimg

Naugachia: गुरुजनों के सम्मान में सजा मंच, गीत-नृत्य से विद्यार्थियों ने बांधा समां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सावित्री पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को स्मृति चिह्न व उपहार देकर किया सम्मानित नवगछिया। सावित्री पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गुरुजनों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने गुरु की महिमा पर आधारित गीत, नृत्य और प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को उनकी निष्ठा, मार्गदर्शन और शैक्षणिक योगदान के लिए […]