Month: September 2026

Noimg

Naugachia: बाल भारती विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रबंधन समिति ने शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित, विद्यार्थियों ने गीत-संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां नवगछिया । बाल भारती विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और भावनाएं व्यक्त कीं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मूनका, संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया, बालकृष्ण पंसारी, पंकज टिबड़ेवाल और पारस खेमका ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों के […]

Noimg

Bhagalpur : नवाचार आधारित शिक्षण के लिए अमरनाथ झा को भागलपुर प्रमंडलीय शिक्षक सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिक्षक दिवस समारोह में सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में अब तक कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं गोसाईंगाँव निवासी शिक्षक भागलपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिले के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईगांव निवासी शिक्षक अमरनाथ झा को प्रमंडलीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, भागलपुर प्रमंडल की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान में विद्यालय के शैक्षणिक विकास में उनके योगदान, शिक्षण कार्य में नवाचार और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। अमरनाथ झा शिक्षक के रूप में लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थियों के लिए सरल बनाने के उद्देश्य से वे शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) और […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा का रौद्र रूप! भागलपुर, कहलगांव और सुल्तानगंज, 24 घंटे में बढ़ा पानी, खतरे के निशान से ऊपर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ, जल संसाधन विभाग, पटना की ओर से 5 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर और कहलगांव में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में बढ़ा है। इससे गंगा किनारे के इलाकों में बाढ़ की स्थिति को लेकर निगरानी बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भागलपुर स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 34.17 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के 33.88 मीटर के मुकाबले 0.29 मीटर यानी 29 सेंटीमीटर अधिक है। यहां जलस्तर निर्धारित खतरे के निशान से 0.49 मीटर ऊपर पहुंच गया है। भागलपुर में गंगा का खतरे का स्तर 33.68 मीटर निर्धारित है।वहीं कहलगांव में […]

Noimg

Bhagalpur: तीन साल पुरानी चेतावनी धरी रह गयी, अंततः टूट ही गया काजीकोरैया-राघोपुर बांध!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ इंजीनियरों ने 2023 में ही बताया था गंगा के बढ़ते दबाव का खतरा, जमीन और फाइलों के फेर में अटका रहा 910 मीटर का सुरक्षा बांध। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव ने खरीक प्रखंड के काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध के ध्वस्त होने के बाद डाउनस्ट्रीम में राघोपुर बांध-सह-रेलवे टैगिंग बांध का भी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राघोपुर बांध टूटने के बाद गंगा के उफान और कटाव से तबाही झेल रहे लोगों के बीच अब सिर्फ पानी का सवाल नहीं है, बल्कि उस चेतावनी का भी सवाल है जिसे समय रहते गंभीरता से लिया गया या नहीं। उपलब्ध दस्तावेज बताते हैं कि जिस खतरे का असर आज गांवों और घरों पर दिखाई दे रहा है, उसकी […]

Noimg

Bhagalpur: VIP रफ्तार को लगा ‘डिवाइडर ब्रेक’ जाम में फंसी मंत्री बुलो मंडल की गाड़ी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विक्रमशिला सेतु पर CM के कार्यक्रम का असर: पुलिस की चौकसी के बीच वाहनों की लंबी कतार, बेली ब्रिज के डिवाइडर से टकराई मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की गाड़ी।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का ऐसा ‘वीआईपी असर’ दिखा कि आम वाहन तो दूर, मंत्री जी की गाड़ी भी जाम की परीक्षा में फंस गई। सेतु पर वाहनों की लंबी कतार रेंग रही थी और इसी बीच मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की गाड़ी बेली ब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विक्रमशिला सेतु पर पुलिस की भारी चौकसी थी। सुरक्षा इंतजाम इतने पुख्ता थे कि वाहनों की रफ्तार ने मानो खुद ही ‘सुरक्षा […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा के कटाव पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन प्लान: 12 किमी तटबंध होगा मजबूत, ड्रेजिंग से थमेगी नदी की मार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राघोपुर-महादेवपुर में एरियल सर्वे के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने कटाव स्थल का लिया जायजा, संवेदनशील इलाकों में तेजी से बचाव कार्य के निर्देश।पुरानी रेल लाइन तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा की तेज धारा और लगातार हो रहे भीषण कटाव के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने नवगछिया अनुमंडल के राघोपुर और महादेवपुर इलाके का दौरा कर बाढ़ और कटाव की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पहले हेलीकॉप्टर से भागलपुर और नवगछिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया। इसके बाद राघोपुर-महादेवपुर पहुंचकर कटाव प्रभावित स्थलों का […]

Noimg

Purnia: शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी नहीं, जिम्मेदार नागरिक बनना है : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिक्षक दिवस पर मां काली उच्च विद्यालय में विधायक ने छात्रों से किया संवाद, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित पूर्णिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्णिया के मधुबनी स्थित मां काली उच्च विद्यालय में विधायक विजय खेमका ने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा और उसके उद्देश्य को लेकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को महापुरुषों की पुस्तक, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करती है और उसे समाज तथा राष्ट्र के […]

Noimg

Purnia: प्रकाश टोयोटा में शिक्षक सम्मान समारोह, ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिक्षकों का हुआ सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया डीलरशिप परिसर में समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके ज्ञान, मेहनत और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह में कोचैली, रामपुर, डगरूआ स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, जेएलएनएस प्लस टू स्कूल गुलाबबाग, एएमएस एकेडमी स्कूल बरसौनी तथा न्यू पूर्णिया पब्लिक स्कूल बरसौनी से शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई शिक्षकों के लिए यह अनुभव खास रहा। निजी ऑटोमोबाइल संस्थान में इस तरह शिक्षक सम्मान […]

Noimg

Purnia: दर्शन साह महाविद्यालय परिसर में पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना से लोगों में खुशी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के प्रयास से मिली सुविधा, छात्र-छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ने की उम्मीद पूर्णिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद के प्रयास से दर्शन साह महाविद्यालय परिसर में पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं ने इस पहल को कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। बताया गया कि पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी लगातार पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि कॉलेज परिसर में बाहरी असामाजिक तत्वों की आवाजाही के कारण छात्र-छात्राओं के बीच […]

Noimg

Purnia: कैलाश सुशील नर्सिंग इंस्टीट्यूट में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छात्र-छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अर्पित की पुष्पांजलि, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां पूर्णिया। गणेशपुर परोरा स्थित कैलाश सुशील नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं अजय हॉस्पिटल के परिसर में शिक्षक दिवस श्रद्धा, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक रंजीत रमन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु को सदैव सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। अपने संबोधन में उन्होंने संत कबीर के प्रसिद्ध […]