Month: September 2026

Noimg

Purnia: नूतन गुप्ता ने राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से की शिष्टाचार मुलाकात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर भेंट कर दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, विकास व संगठन को लेकर हुई चर्चा पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने जिला अतिथि गृह में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान नूतन गुप्ता ने कहा कि मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का उन्हें सदैव स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. दिलीप जायसवाल का व्यक्तित्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके कुशल मार्गदर्शन […]

Noimg

Purnia: बीटीएससी में स्टाफ नर्स पद पर चयन से शिवम नर्सिंग कॉलेज में खुशी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिवम हायर एजुकेशन नर्सिंग कॉलेज के कई छात्रों ने हासिल की सफलता, संस्थान प्रबंधन ने दी बधाई पूर्णिया। काझा कोठी स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज के कई होनहार विद्यार्थियों ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए स्टाफ नर्स के पद पर चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है, वहीं कॉलेज परिसर में भी उत्साह और हर्ष की लहर है। शिक्षकों, कर्मचारियों और साथी विद्यार्थियों ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए चयनित विद्यार्थियों ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनकी कड़ी मेहनत के […]

Noimg

Purnia: शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरु, बच्चों ने साझा कीं खुशियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन, उपहार देकर शिक्षकों का बढ़ाया सम्मान पूर्णिया। महबूब खान टोला रोड स्थित किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षकों के महत्व, गुरु-शिष्य परंपरा और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना से परिचित कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल अम्बरीन खान एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर […]

Noimg

Purnia: मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया सेवा संकल्प का मंत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाजपा की जिला कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार, 5 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय, वनभाग, पूर्णिया में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा यात्रा, विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के […]

Noimg

Purnia: झोपड़ी में पढ़ाकर सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले गुमनाम शिक्षकों को मिला सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिक्षक दिवस पर सहयोग ने पेश की अनूठी मिसाल, केदार सिंह और मनोज कुमार झा को अंगवस्त्र व लेखन सामग्री देकर किया सम्मानित पूर्णिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा को महज पेशा नहीं बल्कि सेवा और धर्म मानकर आर्थिक लालच से ऊपर उठते हुए वर्षों तक विद्यार्थियों को शिक्षित करने का काम किया। सहयोग की ओर से समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले और झोपड़ी में बच्चों को पढ़ाकर उनके जीवन को संवारने वाले दो गुमनाम शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सामने लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने भारत के द्वितीय […]

Noimg

Naugachia: आधी रात गूंजा नंद के घर आनंद भयो, गोसाईंगांव के प्राचीन मंदिर में जन्मे श्रीकृष्ण लाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

100 वर्ष से अधिक पुराने श्रीकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव, रोहिणी नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में हुआ कान्हा का प्राकट्य; रविवार को कंधे पर प्रतिमा लेकर गंगा घाट पहुंचेंगे ग्रामीण नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईंगांव स्थित 100 वर्ष से अधिक पुराने ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर गोसाईंगांव सहित आसपास के गांवों में कई दिनों से उत्सवी माहौल बना हुआ था। जन्माष्टमी की शाम से ही प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर रात तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। जैसे ही मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म […]

Noimg

Naugachia: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे राघोपुर-काजीकोरैया व नवगछिया बांध का हवाई सर्वेक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा नवगछिया । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे बेगूसराय से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मुंगेर, सुल्तानगंज, नाथनगर, काजीकोरैया-राघोपुर तथा नवगछिया बांध का हवाई सर्वेक्षण करते हुए नवगछिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे नवगछिया बांध स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और तटबंध की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ क्षेत्र की स्थिति को लेकर समीक्षा किए जाने की भी संभावना है। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पटना लौटेंगे। राघोपुर क्षेत्र में गंगा के भीषण कटाव और नवगछिया इलाके में तटबंधों पर बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री […]

Noimg

Naugachia: हथियार के बल पर शिवरथ बस में लूटपाट, विरोध करने पर खलासी के सिर पर पिस्टल के बट से हमला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जगतपुर के समीप वारदात, 5500 रुपये लूटकर फरार हुए दो बदमाश; घायल खलासी अस्पताल में भर्ती नवगछिया। परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के समीप विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर शुक्रवार को बेगूसराय से भागलपुर जा रही शिवरथ बस में हथियार के बल पर लूटपाट का मामला सामने आया है। बस को रोककर दो बदमाशों ने हथियार के बल पर खलासी से रुपये मांगे। विरोध करने पर बदमाशों ने खलासी के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसके पास रखे 5500 रुपये लूटकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल खलासी की पहचान बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लाखो निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद […]

Noimg

Naugachia: तटबंध से सटे बालू उठाव पर ग्रामीणों का विरोध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ग्रामीणों ने तटबंध की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, विभाग से तत्काल रोक लगाने की मांग नवगछिया । गोपालपुर-इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच तटबंध से सटे क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पोकलेन मशीन के जरिए बालू उठाव किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध के समीप से लगातार बालू उठाव होने से उसकी सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो सकता है। मामले से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। ग्रामीण एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाब ने बताया कि तटबंध से सटे क्षेत्र में बालू उठाव की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। […]

Noimg

Naugachia: मोटर चोरी के शक में नाबालिग को घर में बंद कर पीटने का आरोप, सड़क पर टायर जलाकर जताया विरोध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पंचायत में नहीं सुलझा मामला तो परिजनों ने पीडब्ल्यूडी सड़क पर किया प्रदर्शन, करीब एक घंटे तक आवागमन रहा बाधित नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गांव में मोटर चोरी के आरोप में एक नाबालिग को घर में बंद कर उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 30 अगस्त की बताई जा रही है। मामले को लेकर नाबालिग के पिता ने गोपालपुर थाने में आवेदन देकर अंभू चौधरी, श्यामदेव चौधरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस को दिए आवेदन में नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उनके नाबालिग पुत्र पर मोटर चोरी करने का आरोप लगाया और उसे घर में बंद कर उसके साथ मारपीट की। मारपीट […]