Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: पिता की बिसात से बेटे की अंतरराष्ट्रीय उड़ान,वैभव विशाल ने भागलपुर में लिखी नई कहानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ रोसड़ा के 15 नंबर वार्ड के युवा खिलाड़ी ने हासिल की 1630 रैपिड FIDE रेटिंग, शतरंज की पारिवारिक विरासत को पहुंचाया नई ऊंचाई पर प्रदीप विद्रोहीभागलपुर/रोसड़ा।शतरंज की बिसात पर मोहरों की चाल भले छोटी हो, लेकिन सही चाल कभी-कभी पहचान बहुत बड़ी बना देती है। रोसड़ा नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 निवासी वैभव विशाल झा ने भागलपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1630 रैपिड अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटिंग हासिल कर ली है। इस उपलब्धि के साथ वैभव ने न केवल अपनी मेहनत का परिचय दिया, बल्कि परिवार से मिली शतरंज की विरासत को भी नई पहचान दी है।वैभव की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि उनके घर में शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि एक परंपरा […]

Noimg

Bhagalpur: इस्माईलपुर-बिंद टोली में मंडराया बड़ा खतरा 2021 के रिकार्ड से महज चंद सेंटीमीटर दूर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का जलस्तर एक बार फिर उस खौफनाक निशान की ओर बढ़ रहा है, जिसकी याद आज भी इस्माईलपुर-बिंद टोली के लोगों के जेहन में ताजा है। रविवार की सुबह स्पर संख्या-7 पर नदी का जलस्तर 33.10 मीटर दर्ज किया गया। यानी वर्ष 2021 में दर्ज किए गए अब तक के सर्वाधिक बाढ़ स्तर 33.50 मीटर से नदी अब सिर्फ 40 सेंटीमीटर नीचे है। ऐसा अनुमान है कि दोपहर बाद हालात और बिगड़ने वाला है। सबसे चिंता की बात यह है कि गंगा लगातार चढ़ रही है। पिछले 12 घंटे में करीब 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है। मौजूदा जलस्तर इस क्षेत्र में निर्धारित खतरे के निशान 31.60 मीटर से 1.50 मीटर ऊपर पहुंच चुका है। […]

Noimg

Bhagalpur: सीएम सम्राट चौधरी के जाते ही राघोपुर में पूरी रात पसरा रहा सन्नाटा, कांट्रेक्टर नदारद, मजदूर ग़ायब- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राघोपुर बांध से लौटते ही देर रात बांध क्षेत्र में सन्नाटा पसरा नजर आया। रात करीब 9:30 बजे की सामने आई तस्वीरों में मौके पर अपेक्षित गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि जिस संवेदनशील बांध क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य को लेकर सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के पश्चात दिन-रात बचाव कार्य करने का प्रशासनिक सक्रियता की जरूरत है, वहां देर रात जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित कांट्रेक्टर की मौजूदगी क्यों नहीं दिख रही है। इधर कटाव में स्थिरता तो आई है परंतु गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं रेलवे लाइन बांध के नीचे से पानी का बहाव […]

Noimg

Naugachia: जीबी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य निर्माता : प्रो. शिवशंकर मंडल नवगछिया । जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। सांस्कृतिक परिषद की सचिव डॉ. ऊषा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह के मुख्य अतिथि मानविकी संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. शिवशंकर मंडल तथा विशिष्ट अतिथि जे.पी. कॉलेज, नारायणपुर के पूर्व प्राचार्य प्रो. विभांशु मंडल एवं राजकीय डिग्री कॉलेज, गोपालपुर के प्राचार्य डॉ. राजकुमार प्रसाद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ […]

Noimg

naugachia: नवगछिया क्रिकेट अकैडमी(कचहरी मैदान) के उभरते क्रिकेटर सचिन रॉय का तीन बीसीसीआई कैंपों में चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया के उभरते हुए प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी सचिन रॉय का बीसीसीआई द्वारा आयोजित तीन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं—सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23, कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 एवं वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19—के कैंप में चयन होने से नवगछिया सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सचिन रॉय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिवार में विशेष उत्साह का माहौल है। उनके माता-पिता सहित पिता सुनील कुमार, जो मदन अहलिया महिला कॉलेज के बॉटनी विभाग में डेमॉन्स्ट्रेटर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं, ने सचिन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सचिन के चयन की खबर मिलते ही नवगछिया क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। एकेडमी के प्रेसिडेंट […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया की धरती पर पूर्व आईएएस डॉ. गोरेलाल यादव का भव्य अभिनंदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सोल्ट्री होटल में आयोजित समारोह में बुके, फूल-माला एवं चादर भेंट कर किया गया सम्मान, जनहित व सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा पूर्णिया। रामबाग स्थित सोल्ट्री होटल में जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस पदाधिकारी डॉ. गोरेलाल यादव तथा पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुरेश कुमार के पूर्णिया आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और बुके, फूल-माला एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया। पूर्णिया आगमन पर अतिथियों के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्णिया के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों, सामाजिक सरोकारों तथा […]

Noimg

Purnia: सराहनीय कार्य के लिए सदर डीएसपी अभिनव पाराशर सम्मानित- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए पूर्णिया सदर डीएसपी अभिनव पाराशर को स्मृति चिह्न एवं भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डीएसपी के कार्यों की प्रशंसा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम लोगों की समस्याओं के प्रति सक्रियता और जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों का सम्मान करना संगठन के लिए गौरव की बात है। ऐसे अधिकारियों से समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होती है। उन्होंने डीएसपी अभिनव पाराशर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीमांचल अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि क्षेत्र […]

Noimg

Purnia: बीटीएससी में शिवम नर्सिंग कॉलेज के छात्रों का स्टाफ नर्स पद पर चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सफलता से संस्थान में खुशी का माहौल, छात्रों ने मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया श्रेय पूर्णिया। काझा कोठी स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर स्टाफ नर्स पद पर चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, संस्थान के अनुशासित शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में चेयरमैन, डायरेक्टर और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समय-समय पर मिले मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने […]

Noimg

Purnia: शिक्षकों के सम्मान में सजा मंच, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया सम्मानित, ‘मिस्टर गोयनका’ और ‘मिस गोयनका’ का भी हुआ चयन पूर्णिया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शिक्षक दिवस गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, अशोक सर्राफ, डायरेक्टर-प्रिंसिपल पुलोमा नंदी, उपप्रधानाचार्य राज कुमार दास सहित शिक्षक एवं प्रशासनिक सदस्य मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने कक्षाचार्यों का सम्मान किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने समूह गीत, नृत्य […]

Noimg

Purnia: बूथों को मजबूत करने के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नगर मध्य मंडल की कार्यशाला में विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर सेवा यात्रा का संदेश पहुंचाने का किया आह्वान पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी नगर मध्य मंडल की बैठक प्रभात कॉलोनी स्थित हनुमानबाग के विमल आवासीय विद्या मंदिर में मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। इसमें सदर विधायक विजय खेमका के साथ मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य तथा विभिन्न मंच-मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर चर्चा की गई। विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और […]