Month: September 2026

Noimg

Naugachia: कार्यपालक सहायक रामवृक्ष कुमार सिंह का इलाज के दौरान निधन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुरथाना क्षेत्र के चपघट गांव निवासी रामवृक्ष कुमार सिंह का इलाज के दौरान भागलपुर में निधन हो गया। वे तिनटंगा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में कंप्यूटर ऑपरेटर सह कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए भागलपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही चपघट गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों, पंचायत कर्मियों और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। ग्रामीण अविनाश कुमार ने बताया कि रामवृक्ष कुमार सिंह होनहार और मिलनसार युवक थे। उनका स्वभाव शांत और […]

Noimg

Naugachia: सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान निर्मल कुमार सिंह का सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया।बिहार गृह रक्षा वाहिनी नवगछिया एसोसिएशन की ओर से नवगछिया होमगार्ड कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त जवान निर्मल कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव कृष्णा यादव, संगठन सचिव नगीना यादव, कोषाध्यक्ष क्रांति कुमारी, संगठन सचिव अरविंद कुमार, उपसचिव घनश्याम मंडल सहित पंकज ठाकुर, सौरभ कुमार एवं संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि लंबे समय तक जिम्मेदारी के साथ सेवा देना स्वयं में सराहनीय है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और सेवाभाव को संगठन के सदस्य सम्मान की दृष्टि […]

Noimg

Naugachia: लत्तीपाकर धरहरा हाई स्कूल में एक दिवसीय योगा खेल कार्यशाला आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया।भागलपुर जिला योगा खेल संघ के तत्वावधान में नवगछिया अनुमंडल के उच्च विद्यालय लत्तीपाकर धरहरा में एक दिवसीय योगा खेल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को शारीरिक फिटनेस, योगा खेल तथा इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देने के साथ खेल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से भी अवगत कराया गया। जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने विद्यार्थियों को योग और नियमित शारीरिक व्यायाम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योगा खेल के माध्यम से विद्यार्थी अपनी शारीरिक क्षमता और अनुशासन को बेहतर कर सकते हैं। खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति के अवसर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना की जानकारी […]

Noimg

Naugachia: बाढ़ प्रभावित कौशिकीपुर-सहौरा व मदरौनी पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया।कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने भाजपा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को कौशिकीपुर-सहौरा और मदरौनी पंचायत पहुंचा। जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में नेताओं ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, डब्लू सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण आवागमन, भोजन, स्वास्थ्य और पेयजल से जुड़ी परेशानियों की जानकारी नेताओं को दी। स्थिति को देखते हुए भाजपा नेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तत्काल तेज करने […]

Noimg

Naugachia: सेवा श्री नवगछिया में विराट शिक्षक सम्मान समारोह, वरिष्ठ शिक्षकों को किया गया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिक्षक दिवस पर सैकड़ों लोगों ने लिया महाप्रसाद, गुरुजनों ने सेवा श्री के प्रयासों की सराहना कर दिया आशीर्वाद नवगछिया।परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित सेवा श्री नवगछिया की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को एनएच-31 स्थित सेवा श्री परिसर में विराट शिक्षक सम्मान समारोह एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के कई वरिष्ठ शिक्षकों, प्रोफेसरों, पूर्व प्राचार्यों एवं शिक्षाविदों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परम पूज्य गुरुदेव के निर्देश और आशीर्वाद के अनुरूप किया गया। समारोह में पूर्व प्राचार्य सुभाष चौधरी, पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र बाबू, कॉलेज शिक्षक विजय बाबू, बनारसी लाल महाविद्यालय के शिक्षक मनिक सर, जीबी […]

Noimg

Naugachia: गोविंद बोल भाई राधे राधे के जयघोष के साथ श्री कृष्ण लला की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कंधे पर विराजे कान्हा, भक्ति और आस्था के रंग में डूबा गोसाईंगांव मंदिर परिसर से पूरे गांव तक निकली भव्य शोभायात्रा, ठाकुरबाड़ी से ग्राम देवताओं के दरबार तक पहुंची मेड़; गंगा घाट पर विधि-विधान से हुआ प्रतिमा विसर्जन नवगछिया । गोपालपुर केगोसाईंगांव स्थित प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव 2026 का समापन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हो गया । भगवान श्रीकृष्ण सहित मेड पर स्थापित माता देवकी, माता यशोदा, नंद बाबा, गणेश जी महराज की प्रतिमाओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गंगा घाट ले जाकर विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। गांव की गलियों से होकर निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और […]

Noimg

Bhagalpur: ऊपर खाली बोरियां, नीचे 12 लाख की शराब; भागलपुर पहुंचने से पहले खुल गया तस्करी का खेल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। ऊपर से देखने पर पिकअप में प्लास्टिक कार्टन और खाली बोरियां नजर आ रही थीं। पहली नजर में ऐसा कुछ नहीं था, जिससे अंदर छिपी बड़ी खेप का अंदाजा लगे। लेकिन वाहन जांच के दौरान जब सामान हटाया गया तो बोरियों के नीचे शराब की 118 पेटियां मिलीं। झारखंड की ओर से भागलपुर लाई जा रही इस खेप को रास्ते में ही मद्यनिषेध विभाग की टीम ने पकड़ लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा 1,019.520 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है। शराब Officers Choice ब्रांड की है और टेट्रा पैक में पैक थी।कार्रवाई जगदीशपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पुरैनी के आसपास वाहन जांच के दौरान हुई। मद्यनिषेध विभाग को पहले से सूचना मिली […]

Noimg

Bhagalpur: कैंपस में गंगा की दस्तक, हॉस्टल हुआ खाली; अब घर से होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिस कैंपस में अब तक इंजीनियरिंग के छात्र किताबों और प्रैक्टिकल के बीच भविष्य की तैयारी कर रहे थे, वहां रविवार को गंगा का पानी पहुंच गया। पानी बढ़ने के साथ ही भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल खाली कराने पड़े। छात्र जरूरी सामान समेटकर घर लौट रहे हैं और कॉलेज ने उनकी पढ़ाई को पटरी पर रखने के लिए अब क्लासरूम की जगह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को माध्यम बनाया है।गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कॉलेज परिसर में बाढ़ का पानी फैल चुका है। मुख्य द्वार के पास करीब दो फीट पानी बताया जा रहा है, जबकि हॉस्टल परिसर में पानी का स्तर करीब सात फीट तक पहुंच गया है। हालात को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल में […]

Noimg

Bhagalpur: राहत शिविर पहुंचे तो सामने आई बाढ़ की दूसरी तस्वीर: पानी-बिजली के बीच स्वास्थ्य, चारा और छत का इंतजार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। सरकारी राहत व्यवस्था शुरू होने के बावजूद शिविरों में रह रहे लोगों के सामने इलाज, पशुओं के चारे, शौचालय और बारिश से बचाव जैसी बुनियादी जरूरतें अब भी चुनौती बनी हुई हैं। रविवार को बिहार जनसंघर्ष समिति के संयोजक गौतम कुमार ने बाल निकेतन स्कूल और टिल्लाह कोठी पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत एवं पुनर्वास व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान राहत शिविरों में सरकारी इंतजामों की एक मिली-जुली तस्वीर सामने आई।बाल निकेतन स्कूल में बिजली, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है। भोजन की व्यवस्था 7 सितंबर से शुरू होने की बात कही गई है। […]

Noimg

Bhagalpur: बिना टिकट सफर पड़ा भारी: 242 यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला ₹2.11 लाख जुर्माना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर – बाराहाट – बांका रेलखंड में मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। रेलवे में बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ मालदा मंडल ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। भागलपुर – बाराहाट – बांका रेलखंड में चलाए गए सघन टिकट जांच अभियान के दौरान 242 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते पकड़े गए। इन यात्रियों से रेलवे ने ₹2,11,380 का जुर्माना वसूला।मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक-II रवि कुमार ने किया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी शामिल रहे।टीम ने […]