Month: September 2026

Noimg

Bhagalpur: नई शिक्षा नीति पर सबौर कॉलेज की बड़ी पहल, ‘विकसित भारत की नींव’ बनेगी शोधपरक पुस्तक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ देशभर के शिक्षाविदों के आलेख होंगे शामिल, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का संदेश। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों और विकसित भारत की परिकल्पना को केंद्र में रखकर सबौर महाविद्यालय, सबौर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रकाशन की तैयारी में जुट गया है। महाविद्यालय द्वारा प्रस्तावित संपादित पुस्तक ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : विकसित भारत की नींव’ के ब्रोशर का विधिवत अनावरण किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार झा ने संपादक मंडल के सदस्यों के साथ ब्रोशर का अनावरण किया। संपादक मंडल में डॉ. राकेश रंजन, डॉ. कुमार नित्य गोपाल, डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. मोहिनी कुमारी एवं डॉ. मयंक वत्स शामिल हैं।देशभर के शिक्षाविदों के आलेख होंगे शामिल:प्रस्तावित पुस्तक में राष्ट्रीय शिक्षा […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ के बीच ‘ग्राउंड जीरो’ पर प्रशासन: राहत शिविरों में पहुंचीं डीएम, एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ की चुनौती के बीच भागलपुर प्रशासन ने राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर जमीनी सक्रियता तेज कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी, भागलपुर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने टी.एन.बी. कॉलेज मैदान और पॉलिटेक्निक मैदान में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए अस्थायी निवास स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राहत शिविरों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को करीब से देखा। इस दौरान अस्थायी आवास, भोजन, पेयजल समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। किसी भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति को भोजन, रहने […]

Noimg

Bhagalpur: आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे भागलपुर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा के सोमवार को भागलपुर पहुंचने पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।भागलपुर पहुंचने के बाद मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके बाद वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। समीक्षा बैठक में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों, प्रशासन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।मंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और एनडीए नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण […]

Noimg

Bhagalpur: मछली पकड़ने वाले अब बनेंगे मछली पालने वाले, कहलगांव में आधुनिक मत्स्य पालन की कार्यशाला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। नदियों में घटती मछलियों की संख्या के बीच मछुआरा समुदाय की आजीविका को मजबूत करने के लिए सोमवार को मंडपम हॉल, कहलगांव में आधुनिक मत्स्य पालन पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। परिधि संस्था ने जल श्रमिक संघ एवं गंगा मुक्ति आंदोलन से जुड़े मछुआरों के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया।कार्यशाला में जल जीविका के संसाधन व्यक्ति बृजेश एवं वर्तिका प्रिय तथा स्थानीय मत्स्य किसान कुंज बिहारी ने आधुनिक मत्स्य पालन की तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि नदियों पर निर्भर मछुआरों की आजीविका लगातार संकट में है। नदियों में मछलियों की संख्या और उपलब्धता घटने के कारण निःशुल्क शिकारमाही का अधिकार मिलने के बावजूद परिवारों की आजीविका सुनिश्चित […]

Noimg

Purnia: जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ पूर्णिया, मंदिरों में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महापौर विभा कुमारी ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, नगरवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना पूर्णिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को पूर्णिया शहर भक्तिरस में डूबा रहा। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना, भक्ति जागरण एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का दर्शन-पूजन किया और नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। मंदिरों में पहुंचने पर पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं ने महापौर का आत्मीय स्वागत किया। महापौर सबसे पहले फ्लावर मिल चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचीं, जहां जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण का फीता काटकर उद्घाटन किया। […]

Noimg

Purnia: नगर निगम की लंबित योजनाएं 15-20 दिनों में शुरू कराने का निर्णय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सड़क, जलनिकासी, सफाई व प्रकाश व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले पूर्णिया। नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व की बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। शहर के विकास से जुड़ी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों की मांग पर नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे ने आश्वस्त किया कि अधिकांश लंबित कार्य अगले 15 से 20 दिनों के भीतर शुरू करा दिए जाएंगे। आगामी गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा, दुर्गापूजा समेत अन्य पर्वों को देखते हुए शहर में साफ-सफाई, जलनिकासी […]

Noimg

Purnia: सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की विभागवार रिपोर्ट मांगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विधायक विजय खेमका ने जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर पंचायत एवं वार्डवार स्थिति उपलब्ध कराने को कहा पूर्णिया । पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर जुलाई 2026 से अब तक आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की विभागवार एवं पंचायत/वार्डवार स्थिति उपलब्ध कराने को कहा है। विधायक ने प्रशासन से यह जानकारी मांगी है कि अब तक कितने आवेदन प्राप्त हुए, कितने मामलों का निष्पादन किया गया और कितने आवेदन लंबित हैं। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित मामलों की संख्या भी उपलब्ध कराने को कहा है। विधायक ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रखंडों की पंचायतों एवं नगर निगम के वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को […]

Noimg

Purnia: स्वच्छ वायु के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं : डॉ. अजीत प्रसाद सिंह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर सहयोग पूर्णिया ने लोगों को निशुल्क पौधे देकर किया जागरूक पूर्णिया। नीले आसमान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर सहयोग पूर्णिया की ओर से बुधवार को आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोगों के बीच निशुल्क पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अपने संबोधन में डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रत्येक वर्ष 7 सितंबर को नीले आसमान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण से उत्पन्न स्वास्थ्य […]

Noimg

Purnia: ग्रीनहाउस गैसों के प्रभाव को समय रहते नहीं रोका तो भुगतना होगा खामियाजा : डॉ. एके गुप्ता-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ग्रीन पूर्णिया के सदस्यों ने आर्ट गैलरी परिसर में किया पौधरोपण पूर्णिया। बदलते मौसम चक्र और बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन के बीच ग्रीन पूर्णिया संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण अभियान चलाया गया। 6 सितंबर को संस्था के सदस्यों ने अग्निशमन कार्यालय के सामने स्थित नवनिर्मित आर्ट गैलरी परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ नेपाल में हाल में आई भीषण जलप्रलय पर भी चिंता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने नेपाल में आई जलप्रलय में जान-माल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते उत्सर्जन […]

Noimg

Naugachia: ब्रह्मोत्तर तटबंध पर बढ़ा पानी का दबाव, रिसाव से ग्रामीणों में दहशत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुरप्रखंड मुख्यालय के पीछे स्थित ब्रह्मोत्तर तटबंध पर कोसी के बढ़ते जलस्तर के कारण पानी का दबाव बढ़ गया है। पिछले दो दिनों से तटबंध में पानी का रिसाव होने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रिसाव की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के सहयोग से तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया है। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, एमएलसी प्रतिनिधि रोशन राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता नितेंद्र सिंह, गुलाब सिंह और पीयूष झा पहुंचे। उन्होंने तटबंध की स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य में आवश्यक सहयोग को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों के […]