Month: October 2026

Naugachia: पचगछिया बाजार शाखा डाकघर में डाक चौपाल, 150 लोगों ने जमा किए खाता खोलने के फॉर्म- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बचत योजनाओं और डाक जीवन बीमा की दी गई जानकारी, चौपाल में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा नवगछिया। अनुमंडल के पंचगछिया बाजार स्थित शाखा डाकघर में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा सहित अन्य नागरिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान करीब 150 लोगों ने बचत खाता और आवर्ती जमा योजना के लिए आवेदन फॉर्म जमा किए। डाक चौपाल की अध्यक्षता डाक निरीक्षक श्री कुंवर ने की। कार्यक्रम में पंचगछिया ग्राम पंचायत के मुखिया राघवेन्द्र सिंह, उपप्रमुख मुकेश कुमार सिंह सहित पंचायत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल में महिलाओं की भी […]

Bhagalpur: कोसी स्नातक निर्वाचन में भागलपुर में 51.39 प्रतिशत मतदान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुरुष मतदाताओं की भागीदारी महिलाओं से अधिक, जिले के सभी 26 मतदान केंद्रों का आंकड़ा अपलोड भागलपुर। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भागलपुर जिले में कुल 51.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 23 अक्टूबर को शाम छह बजे जारी वोटर टर्नआउट रेशियो (वीटीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी 26 मतदान केंद्रों का आंकड़ा अपलोड कर दिया गया है। जारी आंकड़ों में पुरुष और महिला मतदाताओं की भागीदारी में अंतर भी सामने आया है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 52.11 रहा, जबकि महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 49.49 दर्ज किया गया। इस तरह मतदान में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं की तुलना में अधिक रही। वहीं, तृतीय लिंग श्रेणी में मतदान प्रतिशत […]

Bhagalpur: इंडिया-न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय रग्बी सीरीज में भागलपुर के कुणाल और प्रतीक संभालेंगे निर्णायक की जिम्मेदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर के दो निर्णायकों का पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन, खेल जगत में खुशी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राजगीर खेल अकादमी में 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इंडिया-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी 7s सीरीज में भागलपुर के दो निर्णायक अपनी भूमिका निभाएंगे। रग्बी इंडिया ने भागलपुर रग्बी संघ के कुणाल कर्ण और प्रतीक राज का चयन इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया है। दोनों पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इस उपलब्धि से भागलपुर के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। भारत सरकार और बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 आयु वर्ग की टीमें आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता के दौरान कुणाल कर्ण […]

Bhagalpur: साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड में टिकट जांच की सख्ती, 122 मामले पकड़े; 77,780 रुपये जुर्माना वसूला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ त्योहारी भीड़ के बीच मालदा मंडल का विशेष अभियान, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का भी लिया गया जायजा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर।त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से साहिबगंज-कहलगांव-भागलपुर रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना उचित टिकट या यात्रा नियमों के उल्लंघन से जुड़े कुल 122 मामले पकड़े गए और जुर्माने के रूप में 77,780 रुपये वसूले गए।मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संबंधित रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों और […]

Bhagalpur: कार में लोहे का बंपर लगाना पड़ेगा महंगा, भागलपुर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

में रोज चलेगा जांच अभियान; 5 हजार तक जुर्माना @ सुरक्षा बढ़ाने के चक्कर में खतरे को न दें न्योता, अवैध क्रैश गार्ड पर परिवहन विभाग सख्त। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कार को सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए आगे-पीछे भारी लोहे या स्टील का बंपर लगवाना अब वाहन मालिकों को महंगा पड़ सकता है। भागलपुर में परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है। परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। अवैध बंपर या अनधिकृत क्रैश गार्ड लगे मिलने पर वाहन मालिकों का चालान काटने के साथ उसे हटाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। नियमों के उल्लंघन पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगने की बात कही […]

Bhagalpur: गोपेश अब ISRO में वैज्ञानिक बनकर अंतरिक्ष मिशनों में देंगे योगदान, 9 बार GATE पास कर रचा कीर्तिमान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर के IIIT के पूर्व छात्र की बड़ी कामयाबी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में AIR-90 हासिल कर बढ़ाया बिहार का मान; भेल में नौकरी से लेकर इसरो तक का सफर बना युवाओं के लिए मिसाल। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सपने बड़े हों, तो रास्ते की मुश्किलें भी मंजिल तक पहुंचने का हौसला नहीं तोड़ पातीं। कुछ ऐसी ही कहानी है भागलपुर के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के पूर्व छात्र गोपेश कृष्ण यादव की, जिन्होंने अपनी मेहनत और तकनीकी प्रतिभा के दम पर देश की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी इसरो में वैज्ञानिक बनने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो की साइंटिस्ट/इंजीनियर (मैकेनिकल) भर्ती परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 90वीं रैंक हासिल कर गोपेश ने अपने संस्थान और बिहार का […]

Bhagalpur: SIR के खिलाफ कहलगांव में किसानों का हल्लाबोल, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को कहलगांव में किसानों ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। गांगुली पार्क चौक से स्टेशन चौक तक निकले मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।किसान नेताओं ने SIR रद्द करने, मतदाता सूची से हटाए गए 13.41 करोड़ नागरिकों के मतदान अधिकार बहाल करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के कथित दमन पर भी नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व रणधीर यादव, महेश प्रसाद यादव, उपेंद्र यादव और प्रो. भोला यादव ने किया। अर्जुन प्रसाद […]

Noimg

Purnia: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर महापौर ने जताया आभार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विभा कुमारी ने प्रशासन, सफाई कर्मियों और शहरवासियों को दी बधाई, स्वच्छता बनाए रखने की अपील पूर्णिया। नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर महापौर विभा कुमारी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और शहरवासियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सफाई कर्मियों, सफाई एजेंसी, स्वयं सहायता समूहों और पूजा समितियों के योगदान की भी सराहना की। महापौर ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े आयोजन के दौरान शहर में साफ-सफाई, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होती है। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों ने आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। वहीं, सफाई कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर शहर […]

Noimg

Purnia: पिंटू मंडल के परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव, 15 हजार रुपये की दी सहायता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

हत्या की घटना पर जताया दुख, आईजी से फोन पर की बात; दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पूर्णिया। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भित्ता टोला, वार्ड संख्या आठ निवासी पिंटू मंडल की हत्या के बाद शुक्रवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अपनी ओर से 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। सांसद ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। पिंटू मंडल, बिंदुनाथ मंडल के पुत्र थे। उनकी हत्या की घटना से परिवार के लोग […]

Naugachia: नवगछिया रेलवे स्टेशन पर जनसंवाद कार्यक्रम, यात्रियों ने सुविधाएं बढ़ाने के दिए सुझाव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, ट्रेनों के ठहराव और भागलपुर-कटिहार विशेष रेलगाड़ी के नियमित परिचालन की उठी मांग नवगछिया। भारतीय रेल मंत्रालय के निर्देश पर गुरुवार को देशभर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में नवगछिया रेलवे स्टेशन पर भी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा स्टेशन के विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार और रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को सीधे रेल अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके सुझावों के आधार पर स्टेशन की सुविधाओं में सुधार की दिशा में पहल करना था। इस दौरान रेल अधिकारियों ने यात्रियों […]