Month: October 2026

Naugachia: तेतरी जीरोमाइल के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर, घायल की हालत गंभीर नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास टोटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तेतरी निवासी संजीव पोद्दार के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार मोटरसाइकिल लेकर जीरोमाइल गया था। वहां से घर लौटने के दौरान उसकी बाइक की टक्कर एक टोटो से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी […]

Naugachia: राघोपुर में गंगा कटाव से बेघर हो रहे परिवारों की चिंता, राहत और पुनर्वास को लेकर बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों के साथ की चर्चा, कटाव रोकने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने पर हुआ विचार-विमर्श नवगछिया। खरीक प्रखंड के राघोपुर में गंगा नदी के कटाव से घरों और संपत्तियों को हो रहे नुकसान को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने अनुमंडल पदाधिकारी के. परीक्षित, भूमि सुधार उपसमाहर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों के साथ कटाव की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत कार्य और कटाव की समस्या के समाधान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि […]

Naugachia: दुर्गा पूजा में बिजली की समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया विद्युत विभाग ने जारी किए संपर्क नंबर, बिजली कटने और कम वोल्टेज की शिकायत के लिए 1912 पर करें फोन नवगछिया। दुर्गा पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर उपभोक्ता विद्युत विभाग के कस्टमर केयर सेंटर और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, ताकि बिजली कटने, कम वोल्टेज और अन्य तकनीकी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सके। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवगछिया के कस्टमर केयर सेंटर का मोबाइल नंबर 7541814813 जारी किया गया है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित होने, कम वोल्टेज या अन्य समस्याओं की शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल […]

Noimg

Naugachia: महाष्टमी पर रेलवे दुर्गा पूजा समिति के मेला सह मंच का उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने किया शुभारंभ, मां दुर्गा को महाभोग अर्पित कर बांटा गया प्रसाद; डांडिया में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा नवगछिया। महाष्टमी के अवसर पर रेलवे दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित मेला सह मंच का उद्घाटन समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर धार्मिक श्रद्धा के साथ सांस्कृतिक उत्साह भी देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। समारोह में प्रो. रामदेव प्रसाद यादव, रामकुमार साहू, पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, चंदेश्वरी सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, आचार्य शिवशंकर पंडित, प्रमोद यादव, शंकर साह और प्रवीण केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में […]

Noimg

Naugachia: टोटो की बैटरी बेचने के लालच में 14 वर्षीय किशोर की हत्या, 24 घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सहौड़ी बहियार के खेत में मिला था लक्की कुमार का शव, पुलिस ने टोटो, बैटरी और पांच हजार रुपये किए बरामद नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के सहौड़ी बहियार स्थित खेत में मिले 14 वर्षीय किशोर लक्की कुमार के शव मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, टोटो की नई बैटरी बेचकर रुपये कमाने के लालच में किशोर की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर मृतक की टोटो की बैटरी, बिक्री से प्राप्त राशि में से पांच हजार रुपये और लावारिस अवस्था में टोटो बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरियो निवासी इंडियन कुमार और मधुरापुर बाजार निवासी […]

Noimg

Bhagalpur: नगरह वाली मैया का मंदिर 1100 दीपों से जगमगाया, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर हुआ दीपोत्सव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ग्रामीण बच्चियों ने बनाई रंगोली, प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ नगरह का लिया संकल्प; सोमवार को लगेगा छप्पन भोग नवगछिया। नगरह स्थित नगरह वाली मैया के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रविवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को 1100 दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस मौके पर ग्रामीण बच्चियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर मां का स्वागत किया। धार्मिक उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रकृति संरक्षण और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प भी लिया। दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत गुरुमां, मंदिर समिति के अध्यक्ष, सचिव और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद मंदिर परिसर में दीप […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में विधायक रोहित पांडे ने किया फलाहार कार्यक्रम का आयोजन, एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में की मतदान की अपील- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। दुर्गा पूजा की सप्तमी तिथि के अवसर पर बरारी रोड स्थित अदिति पैलेस में भागलपुर के विधायक रोहित पांडे की ओर से मां दुर्गा के भजन एवं फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर विधायक रोहित पांडे ने राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिलाध्यक्षों, नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का अभिनंदन किया तथा दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में मतदाताओं से अपील की। उन्होंने दावा किया […]

Noimg

Bhagalpur: दुर्गा पूजा पंडालों के अंदर नहीं होगा हवन, अग्निशमन विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज स्वयं विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं और पूजा समितियों के आयोजकों को आग से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। महानवमी की पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर हवन नहीं किया जाएगा। सभी पूजा समितियों को पंडाल के बाहर ही हवन करने का निर्देश दिया गया है। विभाग का उद्देश्य आग लगने की आशंका को कम करना और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अग्निशमन विभाग की ओर से पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने […]

Noimg

Bhagalpur: महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, खोइछा चढ़ाने मंदिर पहुंचीं महिलाएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर भागलपुर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा के दरबार में पहुंचीं और माता रानी को खोइछा चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना की। महाअष्टमी के अवसर पर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मंदिरों और पूजा पंडालों में […]