Month: October 2026

Noimg

Bhagalpur: 60 साल बाद फिर प्रकाशित होगी डॉ एलके मिश्र की ऐतिहासिक कृति ‘द डायनामिक्स ऑफ रामायण’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पिंक लोटस पब्लिकेशन हाउस प्रकाशित करेगा पुस्तक का द्वितीय संस्करण। विक्रमशिला महाविहार के पूर्ण अन्वेषक डॉ एलके मिश्र आज भी गुमनामी के अंधेरे में। ‘द डायनामिक्स ऑफ रामायण’ का प्रथम संस्करण स्कॉटलैंड के मुख्य लाइब्रेरी में सुरक्षित है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। इतिहासविद् डॉ. लक्ष्मी कांत मिश्र की ऐतिहासिक कृति ‘द डायनामिक्स ऑफ रामायण’ का द्वितीय संस्करण 12 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित किए जाने की घोषणा की गई है। पुस्तक का पहला संस्करण वर्ष 1966 में प्रकाशित हुआ था। लगभग छह दशक बाद इसके पुनर्प्रकाशन को परिवार ने अपनी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुस्तक का प्रकाशन पिंक लोटस पब्लिकेशन हाउस द्वारा किया जा रहा है। डॉ लक्ष्मीकांत मिश्र के पौत्र विष्णुकांत मिश्र कहते […]

Bhagalpur: बियाडा घाट पर एक सप्ताह से फंसा जहाज, गंगा का जलस्तर घटने से बढ़ी परेशानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ जलस्तर में गिरावट के कारण घाट के पास फंसा जहाज, निकालने का प्रयास जारी प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है और नदी की मुख्य धारा की ओर लौट रहा है। जलस्तर में गिरावट के कारण बियाडा घाट पर एक जहाज के फंसने की समस्या सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह जहाज पिछले करीब एक सप्ताह से घाट के पास फंसा हुआ है। इसे निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जलस्तर कम होने के कारण परेशानी बनी हुई है। जहाज को निकालने में ड्रेजिंग मशीन के भी पसीने छूट रहे हैं। लगातार ड्रेजिंग मशीन की मदद से जहाज के इर्द-गिर्द जमा गाद को हटाया जा रहा है। इसके बावजूद जहाज […]

Noimg

Purnia: महापौर विभा कुमारी ने मरंगा में दुर्गा पूजा मेले का किया उद्घाटन, कोरठबाड़ी में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूर्णिया शहर में दुर्गा पूजा और सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में शनिवार की रात महापौर विभा कुमारी ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मरंगा पश्चिम में दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर दुर्गा पूजा मेले का शुभारंभ किया। वहीं, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मां शीतला मंदिर प्रांगण, कोरठबाड़ी में बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दोनों स्थानों पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। कोरठबाड़ी स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने […]

Noimg

Purnia: विधायक विजय खेमका ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना, पूर्णियावासियों की सुख-समृद्धि की कामना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका ने रविवार को पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र एवं पूर्णिया पूर्व प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मां भवानी से पूर्णिया सहित समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विधायक ने नगर निगम क्षेत्र के शक्तिनगर, सिपाही टोला, माता स्थान, मधुबनी, रामबाग ब्रह्मस्थान, रजनी चौक, लाइन बाजार, पूर्णिया कोर्ट, स्टेशन क्लब, सिटी साईं मंदिर और गुलाबबाग सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं, पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा, दीवानगंज, वीरपुर और हरदा स्थित दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में भी उन्होंने मां भवानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस […]

Noimg

Bhagalpur: दुर्गा पूजा में भी टीएमबीयू के पेंशनरों को नहीं मिली राहत, कई पेंशनर भुगतान से वंचित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ अगस्त-सितंबर के पेंशन भुगतान में देरी पर टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच ने जताई नाराजगी, सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की मांग। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पेंशनरों की परेशानी दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में भी दूर नहीं हो सकी। पेंशन भुगतान में देरी के कारण अधिकांश पेंशनरों की दुर्गा पूजा उदासी में बीतने की आशंका है। इस मामले को लेकर टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से पेंशनरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की मांग की है।मंच के संयोजक प्रो. पवन कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य सरकार के वित्त विभाग की ओर से टीएमबीयू को अगस्त और सितंबर महीने की पेंशन राशि विमुक्त नहीं की गई। त्योहार की […]

Naugachia: ए.एस. क्रिकेट क्लब नवगछिया के तीन खिलाड़ियों का जिला क्रिकेट टीम में चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अंडर-14 में अक्ष सिंह, अंडर-17 में विशाल कुमार और अंडर-19 में दीपक कुमार को मिला मौका, क्लब में खुशी का माहौल नवगछिया। ए.एस. क्रिकेट क्लब नवगछिया के तीन खिलाड़ियों का चयन भागलपुर जिला क्रिकेट प्रभाग की टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग से अक्ष सिंह, अंडर-17 वर्ग से विशाल कुमार और अंडर-19 वर्ग से दीपक कुमार शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों के चयन से क्लब में खुशी का माहौल है। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तीनों खिलाड़ियों का चयन नवगछिया में क्रिकेट के क्षेत्र में सक्रिय खिलाड़ियों के लिए उत्साहजनक खबर है। अलग-अलग आयु वर्गों में क्लब के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का […]

Noimg

Naugachia: दुर्गा पूजा को लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद, अधिकारियों ने तय मार्गों का किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गौशाला में अनुमंडल और नगर प्रशासन की बैठक, पूजा मेले के दौरान जाम से निपटने पर हुई चर्चा नवगछिया। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए शनिवार को गौशाला में अनुमंडल प्रशासन, नगर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पूजा मेले के दौरान वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने, जाम की समस्या से निपटने और निर्धारित मार्गों पर यातायात संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षित, कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, यातायात पदाधिकारी सुजीत वारसी और नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पार्षद मुन्ना भगत, […]

Naugachia: 15 वर्षीय किशोर का मिला शव, टोटो की बैटरी गायब होने से गहराया संदेह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खगड़िया के मानसी का रहने वाला था लकी कुमार, एसपी वैभव शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा, जांच के लिए विशेष टीम गठित नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के सोहड़ी बिहार गांव में शनिवार को 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अरैया गांव निवासी लकी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर टोटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, लकी कुमार इन दिनों झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। उसका टोटो भी वहीं रखा […]

Noimg

Naugachia: दुर्गा मंदिरों में खुले मां के पट, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया बाजार से तेतरी, भ्रमरपुर , सैदपुर, पंचगछिया, रंगरा और डुमरिया तक भक्तों में उत्साह, मां की प्रतिमा की तस्वीरें लेने में जुटे श्रद्धालु नवगछिया। शारदीय नवरात्र को लेकर नवगछिया अनुमंडल के दुर्गा मंदिरों में शनिवार को काफी चहल-पहल रही। मां दुर्गा के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवगछिया बाजार के मेन रोड स्थित दुर्गा मंदिर, नवगछिया के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर, तेतरी, सैदपुर, पंचगछिया, रंगरा और डुमरिया सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। मंदिरों में मां के दर्शन के लिए शाम से ही भक्त पहुंचने लगे थे। पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के अवसर पर […]

Naugachia: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर नवगछिया बाजार में 17 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक निजी चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद, टोटो और टेंपो के लिए निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्ग नवगछिया। दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर नवगछिया पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष यातायात योजना लागू की है। इसके तहत 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक नवगछिया बाजार में सभी प्रकार के भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक बाजार क्षेत्र में निजी चारपहिया वाहनों का प्रवेश और निकास भी बंद रहेगा। त्योहार के दौरान बाजार में खरीदारी करने वालों, पूजा-पंडालों में जाने वाले श्रद्धालुओं और […]