Month: October 2026

Noimg

Naugachia: सेवा श्री में नवरात्र की सप्तमी पर महाप्रसाद वितरण, सैकड़ों भक्तों के बीच हुआ वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से प्रत्येक शनिवार को आयोजित हो रहा कार्यक्रम नवगछिया । परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित सेवा श्री नवगछिया की ओर से शारदीय नवरात्र की सप्तमी पूजा के अवसर पर शनिवार को बजरंगबली का महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर धार्मिक श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच मां दुर्गा की आराधना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती की आराधना के साथ हुआ। उपस्थित भक्तजनों ने मां दुर्गा की आरती ‘जय अम्बे गौरी’ का सामूहिक गायन किया तथा क्षमा स्तुति के साथ माता से सुख, […]

Noimg

Bhagalpur: सबौर की बेटी माधवी मधुकर झा की भक्ति साधना को PM मोदी ने दिया खास सम्मान, ‘भवान्यष्टकम’ की स्वर-लहरियां पहुंचीं देशभर में- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 500 से अधिक संस्कृत स्तोत्रों को आवाज दे चुकी हैं माधवी, हर महीने करीब दो करोड़ श्रोता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुनते हैं उनके भक्ति गीत। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कभी साधना के सुर मंदिरों और आध्यात्मिक मंचों तक सीमित रहते हैं, तो कभी वही स्वर देशभर में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। भागलपुर जिले के सबौर की बेटी और झारखंड के गोड्डा की बहू माधवी मधुकर झा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। संस्कृत के प्राचीन स्तोत्रों को मधुर संगीत में पिरोकर लोगों तक पहुंचाने वाली माधवी की भक्ति साधना को उस समय विशेष पहचान मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी आवाज में प्रस्तुत आदि शंकराचार्य रचित ‘भवान्यष्टकम’ का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सबौर के ब्रह्मदेव होटल के पास छापेमारी में मिली सफलता, मोबाइल जब्त; नशे के सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी पुलिस। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबौर थाना क्षेत्र से 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सरधो गांव निवासी पंचानंद कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम महादेव मंडल बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त किया है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर कहां से आई और इसके पीछे कोई […]

Noimg

Bhagalpur: दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, DM और SSP के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ प्रमुख मार्गों और पूजा स्थलों का लिया जायजा, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश; अफवाहों से बचने की अपील।प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के संयुक्त नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और पूजा स्थलों के आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।फ्लैग मार्च के जरिए आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा, शांति एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। प्रशासन ने पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को […]

Naugachia: रंगदारी मांगने, मोबाइल और रुपये छीनने के आरोप में तेतरी निवासी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगदारी मांगने, मोबाइल और रुपये छीनने तथा घर पर गोलीबारी कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में नवगछिया थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तेतरी निवासी राजकुमार उर्फ कर्मा पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान के दौरान मिली आसूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। रंगदारी मांगने का लगाया गया था आरोप मिली जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को वादी पिंटू कुमार ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में कर्मा पासवान ने उनसे रंगदारी के रूप […]

Noimg

Bhagalpur: विधान परिषद चुनाव: विधायक ई. शुभानंद मुकेश की मौजूदगी में सन्हौला में NDA की समीक्षा बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड स्थित स्व. सदानंद सिंह स्मृति भवन में एनडीए के पदाधिकारियों एवं स्नातक मतदाताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक ई. शुभानंद मुकेश शामिल हुए। बैठक के दौरान आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही, स्नातक मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं, सुझावों और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एनडीए के घटक दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने चुनावी तैयारियों को […]

Noimg

Naugachia: तेतरी दुर्गा मंदिर में सात दिवसीय विराट मानस सत्संग सद्भावना महासम्मेलन का भव्य समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

13 वर्षीय कथा वाचिका वैष्णवी तिवारी ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को किया भावविभोर, कथा और भजनों से भक्तिमय रहा मंदिर परिसर नवगछिया प्रखंड के तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय विराट मानस सत्संग सद्भावना महासम्मेलन का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में कथा, भजन और सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार, सामाजिक सद्भाव और जीवन के आदर्शों का संदेश दिया गया। महासम्मेलन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस धार्मिक आयोजन का प्रमुख आकर्षण अयोध्या से पधारीं मात्र 13 वर्ष की कथा वाचिका वैष्णवी तिवारी रहीं। उन्होंने […]

Noimg

Bhagalpur: पूर्व MLA गोपाल मंडल के घर से कांग्रेस तक पहुंची सियासत, समर्थकों के साथ आशीष मंडल ने थामा हाथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ली सदस्यता, पिता के राजनीतिक सफर से अलग बेटे की नई सियासी शुरुआत पर टिकी निगाहें। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार की राजनीति में गोपाल मंडल का नाम अपनी बेबाक बयानबाजी और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहा है। अब उनके पुत्र आशीष मंडल ने कांग्रेस का हाथ थामकर अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत की है। भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में आशीष मंडल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान मौजूद रहे। आशीष मंडल का कांग्रेस में शामिल होना महज एक राजनीतिक सदस्यता का कार्यक्रम […]

Noimg

Purnia: कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान का पांचवां स्थापना दिवस एवं फ्रेशर उत्सव धूमधाम से मना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

संस्थापक स्व. इंजीनियर राजीव कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नवदुर्गा के स्वरूप ने मोहा मन पूर्णिया। परोरा स्थित कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान सह अजय हॉस्पिटल का पांचवां स्थापना दिवस एवं फ्रेशर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों के महत्व पर जोर दिया गया। समारोह की शुरुआत संस्थान के संस्थापक स्मृतिशेष इंजीनियर राजीव कुमार सिंह के तैलचित्र पर समाज निर्माण फाउंडेशन ट्रस्ट की सचिव कंचन भारती और संस्थान के निदेशक रंजीत रमण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया के सिविल सर्जन एवं क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया तथा मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल किशोर चौधरी सहित […]

Noimg

Purnia: महाकाली ग्रुप के प्रबंध निदेशक रंजीत कुमार चौधरी ने दीं दशहरा की शुभकामनाएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया एवं सीमांचलवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की पूर्णिया। महाकाली ग्रुप के प्रबंध निदेशक रंजीत कुमार चौधरी ने शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के पावन अवसर पर पूर्णिया सहित समस्त सीमांचलवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की। अपने शुभकामना संदेश में रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि दशहरा सत्य की विजय, नारी शक्ति के सम्मान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा समाज में प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि […]