Month: October 2026

Noimg

Purnia: सांसद पप्पू यादव ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवरत्न हाता, डीएस ग्राउंड और रजनी चौक के पूजा पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना, पूर्णियावासियों की सुख-समृद्धि की कामना पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने नवरत्न हाता दुर्गा पूजा समिति, डीएस ग्राउंड और रजनी चौक स्थित पूजा पंडालों में माता रानी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने समस्त पूर्णियावासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान सांसद पप्पू यादव ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे, लोगों के जीवन में खुशहाली आए और […]

Noimg

Purnia: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और अध्यक्ष राजेश राम का पूर्णिया में स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने चादर भेंट कर किया सम्मानित, संगठन की मजबूती पर दिया जोर पूर्णिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के पूर्णिया आगमन पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं को चादर भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बिजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, संविधान […]

Noimg

Purnia: जी.डी. गोयनका स्कूल में डांडिया नाइट की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, गरबा-डांडिया और ड्रमजैम की प्रस्तुतियों से उत्सवमय हुआ परिसर पूर्णिया । शारदीय नवरात्र के अवसर पर जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया में शुक्रवार की शाम भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। विद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और भक्तिमय संगीत के बीच विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में पूर्णिया की सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा (आईएएस), पूर्णिया के एडीएम (विधि-व्यवस्था) राजकुमार गुप्ता, कटिहार के जिला […]

Noimg

Purnia: विद्या विहार में स्टार्टअप मेला व टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आईआईटी बॉम्बे के ई-सेल की एनईसी जूनियर 2026 पहल के तहत रोबोटिक्स, स्मार्ट सिंचाई और IoT परियोजनाएं बनीं आकर्षण का केंद्र पूर्णिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के उद्यमिता प्रकोष्ठ (ई-सेल) की राष्ट्रीय उद्यमिता प्रतियोगिता (एनईसी जूनियर 2026) के अंतर्गत स्टार्टअप मेला एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार और विद्यालय के सचिव अभियंता राजेश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। मेले में विद्यार्थियों ने उद्यमिता, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी नवाचार और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। स्टार्टअप मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यावसायिक स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों और व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत किया। खाद्य पदार्थों, हस्तनिर्मित वस्तुओं और मनोरंजक खेलों से जुड़े स्टॉलों […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया नगर निगम को मिलीं पांच नई फॉगिंग मशीनें, दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में होगा छिड़काव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। शहर में मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्णिया नगर निगम की ओर से पांच नई फॉगिंग मशीनें शुरू की गई हैं। महापौर विभा कुमारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई मशीनों के जुड़ने से शहर में मच्छररोधी छिड़काव अभियान को गति मिलने की उम्मीद है। इससे पहले नगर निगम की चार फॉगिंग मशीनों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छिड़काव कराया जा रहा था। अब पांच नई मशीनें उपलब्ध होने से नगर निगम की फॉगिंग क्षमता में वृद्धि होगी। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को देखते हुए पूजा पंडालों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप […]

Noimg

Naugachia: बाल भारती में नन्हे मुन्ने बच्चों ने डांडिया नृत्य से बांधा समां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दुर्गा पूजा के अवसर पर नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन नवगछिया। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय उत्सव के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल ने मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों की प्रस्तुतियों का […]

Naugachia: नवटोलिया, पंचगछिया और बम काली मंदिर के समीप श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क आरती संग्रह का वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जीएस न्यूज़ के सौजन्य से प्रकाशित आरती संग्रह पहुंचा भक्तों तक, अनंत महतो, मुकेश राणा और शंभू रजक सहित अन्य लोग रहे उपस्थित नवगछिया। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीएस न्यूज़ के सौजन्य से प्रकाशित आरती संग्रह का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत नवटोलिया स्थित दुर्गा मंदिर और पंचगछिया स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह वितरित किया गया। वहीं, नवगछिया बाजार स्थित बम काली मंदिर के समीप भी भक्तों को आरती संग्रह उपलब्ध कराया गया। इस पहल का उद्देश्य मां दुर्गा की आरती और प्रार्थना के बोल अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचाना है, ताकि भक्त मंदिरों में […]

Naugachia: नवगछिया क्रिकेट क्लब के यशराज का जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में आयोजित चयन शिविर के बाद मिली जगह, प्रमंडल क्रिकेट प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व नवगछिया। नवगछिया क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी यशराज का चयन जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में किया गया है। इस उपलब्धि से नवगछिया के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। जिला टीम आगामी प्रमंडल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। नवगछिया क्रिकेट क्लब के संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि खेल विभाग, बिहार सरकार की ओर से भागलपुर में चयन शिविर आयोजित किया गया था। इसी शिविर के माध्यम से जिला टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें यशराज ने जगह बनाई। यशराज को मिली बधाइयां जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने पर नवगछिया क्रिकेट संघ के अध्यक्ष […]

Noimg

Naugachia: पूर्व सांसद ज्ञानेश्वर यादव के पौत्र डॉ. राजीव कुमार का स्थायी सहायक प्राध्यापक पद पर चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

इतिहास विषय की मेधा सूची में मिला 14वां स्थान, नारायणपुर और परिवार में खुशी का माहौल नवगछिया । बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना की ओर से आयोजित सहायक प्राध्यापक चयन प्रक्रिया में नारायणपुर निवासी डॉ. राजीव कुमार का इतिहास विषय में स्थायी सहायक प्राध्यापक पद पर चयन हुआ है। मेधा सूची में उन्होंने 14वां स्थान प्राप्त किया है। डॉ. राजीव कुमार पूर्व सांसद स्व. ज्ञानेश्वर यादव के छोटे पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. राजीव कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पूजनीय दादा, माता-पिता, गुरुजनों, मित्रों तथा अपने संघर्ष और धैर्य को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना उनकी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया के हृदयस्थल स्थित दुर्गा मंदिर में भक्ति की धूम, बेलपत्र निमंत्रण के बाद निकला नगर भ्रमण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाया मंदिर व बाजार, संध्या आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु नवगछिया। नवगछिया बाजार के हृदयस्थल स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। मां दुर्गा के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के बाजार तक आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा रहे हैं। मंदिर की मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी क्रम में मां दुर्गा के बेलपत्र निमंत्रण का आयोजन किया गया। इसमें पूजा समिति के कार्यकर्ताओं और पुजारियों ने भाग लिया। बेलपत्र निमंत्रण के बाद नगर भ्रमण किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में संध्या आरती आयोजित हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल […]