Month: October 2026

Naugachia: खरीक में 23.7 ग्राम स्मैक और 8,440 रुपये नकद के साथ युवक गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया से वैशाली जा रही बस में पुलिस ने की तलाशी, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज नवगछिया। खरीक थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23.7 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर निवासी राजवल्ली राय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 8,440 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को खरीक थाना को सूचना मिली थी कि पूर्णिया से स्मैक लेकर एक व्यक्ति बस से वैशाली की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस ने तीनमुहानी मोड़ पर वाहन जांच शुरू की। इस दौरान संबंधित बस को रोककर तलाशी ली […]

Noimg

Naugachia: नवरात्र पर भव्य मंगल आरती, गंगा आरती की तर्ज पर मां वैष्णवी और भोलेनाथ की होती है आराधना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तीन पंडितों के सानिध्य में भक्तिमय माहौल में हो रही आरती, सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु एक साथ शामिल होकर करते हैं मां की आराधना नवगछिया।शारदीय नवरात्र 2026 के पावन अवसर पर नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला परिसर के जगतपति नाथ महादेव मंदिर एवं मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में भव्य मंगला आरती का आयोजन किया जा रहा है। गंगा आरती की तर्ज पर होने वाली इस विशेष आरती में मां दुर्गा के वैष्णवी स्वरूप और भगवान भोलेनाथ की आराधना की जाती है। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठता है। मंदिर में आयोजित इस मंगल आरती की विशेषता यह है कि तीन पंडित एक साथ विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ आरती संपन्न कराते हैं। आरती के समय सैकड़ों महिला […]

Noimg

Naugachia: रोहतास की गोशलडीह पंचायत के 13 गांवों के बीच होगी स्वच्छता प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 1.76 लाख रुपये- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी ने की ‘समर्थगुरु स्वच्छता पुरस्कार’ की घोषणा, प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये; नवंबर 2027 में कर्मा महोत्सव के दौरान होगा सम्मान समारोह रोहतास, बिहार। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने और गांवों को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई है। आध्यात्मिक गुरु समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी ने कर्मा महोत्सव के पांचवें दिन ‘समर्थगुरु स्वच्छता पुरस्कार’ की घोषणा की। इस अभियान के तहत रोहतास जिले की गोशलडीह पंचायत के सभी 13 गांवों के बीच स्वच्छता को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन गांवों को कुल 1 लाख 76 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र और सम्मान-शील्ड प्रदान की जाएगी। […]

Naugachia: उमेश शर्मा हत्याकांड में एक और आरोपित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो उपलब्ध कराने का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने खगड़िया के घनश्याम शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, मामले में अब तक एक महिला समेत चार आरोपित गिरफ्तार नवगछिया थाना पुलिस ने उमेश शर्मा हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदेहरा निवासी घनश्याम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घनश्याम शर्मा पर हत्या की साजिश में सहयोग करने और मुख्य आरोपित को स्कॉर्पियो वाहन उपलब्ध कराने का आरोप है। छह अगस्त को दर्ज हुआ था मामला पुलिस के अनुसार, छह अगस्त को कमलेश्वरी मिस्त्री ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर अपनी बहू अनिता देवी […]

Naugachia: अरसंडी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, चार लोग घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराया गया भर्ती नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसंडी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान अरसंडी गांव निवासी लक्ष्मण रविदास के पुत्र श्रवण कुमार, आरजू दास की पुत्री नीतू दास, संगीता कुमारी और रीता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने […]

Noimg

Naugachia:नवरात्रि विशेष : भवनपुरा की दुर्गा मैया जलेश्वरी माता के नाम से हैं प्रसिद्ध, 200 साल पुरानी है मंदिर की कहानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कोसी नदी से निकले पत्थर को माता का स्वरूप मानकर ग्रामीणों ने शुरू की थी पूजा-अर्चना, आज भी लोगों की अटूट आस्था नवगछिया के खरीक प्रखंड के भवनपुरा गांव में मां दुर्गा जलेश्वरी माता के रूप में पूजी जाती हैं। माता के इस मंदिर से जुड़ी करीब 200 साल पुरानी कहानी आज भी गांव के लोगों के बीच प्रचलित है। मंदिर में मां का प्रतीक स्वरूप एक पत्थर स्थापित है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि यह कोई साधारण पत्थर नहीं, बल्कि माता का स्वरूप है। ग्रामीणों के बीच यह मान्यता भी प्रचलित है कि इस पत्थर के आकार में लगातार वृद्धि हो रही है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, मंदिर में स्थापित माता का यह स्वरूप कोसी नदी से […]

Noimg

Naugachia: नवरात्रि विशेषांक : काजीकोरिया से बहकर आया था मेढ़, वहीं स्थापित हुआ तेतरी दुर्गा मंदिर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

425 साल पुराना है मंदिर का इतिहास, वैष्णवी स्वरूप में होती है मां दुर्गा की पूजा नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के तेतरी गांव में स्थित दुर्गा मंदिर का इतिहास करीब 425 साल पुराना बताया जाता है। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है। यहां मां दुर्गा की पूजा वैष्णवी स्वरूप में की जाती है। नवरात्र के दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है और आसपास के गांवों से भी लोग मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर की स्थापना को लेकर स्थानीय स्तर पर एक पुरानी लोकमान्यता प्रचलित है। इसके अनुसार, काजीकोरिया से गंगा की धारा में बहकर मां का मेढ़ कलबलिया धार पहुंचा था। उस समय इस […]

Noimg

Bhagalpur: नवदुर्गा की झांकी से छात्राओं ने दिया नारी सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दुर्गापूजा के अवसर पर शुक्रवार को जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने नवदुर्गा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में सजी छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मसम्मान और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्युटी, रेशमी, प्रियंका, लाखो, रबीना, गुंजा सहित अन्य छात्राओं ने नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का जीवंत चित्रण किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देते हुए समाज […]

Noimg

Bhagalpur: जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने मु. फैसल और महानगर अध्यक्ष मु. मेराजुद्दीन, नेताओं ने दी बधाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत मु. फैसल को भागलपुर जिला अध्यक्ष तथा मु. मेराजुद्दीन को महानगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने दोनों के मनोनयन को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि दोनों नेताओं का मनोनयन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि मु. फैसल और मु. मेराजुद्दीन को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन में नई ऊर्जा […]

Noimg

Bhagalpur: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भागलपुर अग्निशमन सेवा अलर्ट, 15 रणनीतिक स्थलों पर तैनात होंगे अग्निशमन वाहन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 15 अग्निशमन वाहन और दो क्विक रिस्पॉन्स टीम रहेंगी मुस्तैद, पूजा पंडालों में मॉक ड्रिल के जरिए लोगों को किया गया जागरूक। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अग्नि दुर्घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण के लिए बिहार अग्निशमन सेवा, भागलपुर ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के 15 रणनीतिक स्थलों पर अग्निशमन वाहनों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए दो क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है।अग्निशमन विभाग की ओर से त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी अग्नि दुर्घटना की स्थिति […]