Month: October 2026

Bhagalpur: भागलपुर में अब पुल पार करना भी पड़ेगा महंगा! सन्हौला-बैसा-हनवारा पुल पर जल्द शुरू होगी टोल वसूली, दो स्टेट हाईवे भी रडार पर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 11 नवंबर को खुलेगी निविदा की तकनीकी बिड, एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू; अकबरनगर-अमरपुर और घोघा-पंजवारा सड़क पर भी टोल वसूली की तैयारी।प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले में अब पुल और सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की तैयारी है। सन्हौला-बैसा-हनवारा रोड पर स्थित पुल से गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूली की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने एजेंसी चयन को लेकर निविदा जारी कर दी है। वहीं, जिले की दो अन्य प्रमुख सड़कों अकबरनगर-अमरपुर और घोघा-पंजवारा स्टेट हाईवे को भी टोल वसूली की प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इस पहल के बाद आने वाले दिनों में इन मार्गों से […]

Noimg

Bhagalpur: NTPC कहलगांव में खबर का बड़ा धमाका! गैंग-3 के 40 मजदूरों को मिला बकाया एरियर, बाकी सैकड़ों अब भी इंतजार में- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खबर का असर @ प्रबंधन की 28 सितंबर की समयसीमा बीती, श्रम आयुक्त की बैठक भी रद्द; अब सवाल – क्या आंदोलन के दबाव में ही खुलेगा बकाया भुगतान का रास्ता। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। वादे पर वादा, तारीख पर तारीख और मजदूरों के बकाया भुगतान पर इंतजार! एनटीपीसी कहलगांव में एमजीआर (MGR) से जुड़े कामगारों के एरियर भुगतान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ 500 से अधिक कामगारों की मांगों पर अब तक पूर्ण समाधान नहीं होने से दुर्गा पूजा के बाद आंदोलन और हड़ताल के आसार बने हुए हैं, तो दूसरी तरफ बकाया एरियर भुगतान को लेकर उठी आवाज के बाद गैंग संख्या-3 के करीब 40 मजदूरों को 15 अक्टूबर 2026 को भुगतान किए जाने […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में सदर अस्पताल, दो नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र सहित 29 सड़कों-नालों के निर्माण को मिलेगी गति : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाजपा नगर पश्चिम मंडल की बैठक में कोसी स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर चर्चा, एनडीए प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव के समर्थन में जुटने का आह्वान पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के डीएवी रोड स्थित भाजपा नगर पश्चिम मंडल की बैठक में विधायक विजय खेमका शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक विजय खेमका ने सभी मंडलों के शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं प्रभारियों से स्नातक मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव को भारी मतों से विजयी बनाने के […]

Noimg

Purnia: किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में बाल डांडिया उत्सव की धूम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कला, संस्कृति, प्रतिभा और पारिवारिक आत्मीयता का दिखा खूबसूरत संगम; बच्चों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने मिलकर मनाया उत्सव पूर्णिया। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में बाल डांडिया उत्सव-2026 का आयोजन हर्षोल्लास और उमंग के साथ किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों, डांडिया की मधुर धुनों और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति, प्रतिभा और पारिवारिक आत्मीयता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन किलकारी के बच्चों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राजकुमार गुप्ता और जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्णिया रविंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां डांडिया उत्सव के दौरान नृत्य […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक और रंगोली से दिया स्वच्छता का संदेश: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में वार्ड-25 स्थित रामजानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी में सफाई अभियान, नागरिकों से जनभागीदारी की अपील पूर्णिया नगर निगम की ओर से शुक्रवार को वार्ड नंबर 25 स्थित रामजानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी (दुर्गा मंदिर) परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान के दौरान महापौर, नगर आयुक्त, वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी और स्वच्छता कर्मियों ने झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक और रंगोली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने अपनी रोचक प्रस्तुतियों के जरिए स्वच्छता का महत्व बताया और लोगों को अपने घर, आसपास के क्षेत्रों तथा सार्वजनिक […]

Noimg

Purnia: दुर्गा पूजा में सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें: आशीष गोस्वामी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं और युवाओं से की अपील, सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन धार्मिक पोस्ट साझा करने से बचने का आग्रह पूर्णिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं, युवाओं और आम नागरिकों से सतर्कता, संयम और जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आशीष गोस्वामी ने लोगों से पूजा पंडालों के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और ऐसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल संबंधित प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों को सूचना देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कई […]

Noimg

Naugachia: ज्योतिष हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सीबीआई जांच की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गोला टोला, कदवा में 22 वर्षीय युवक की हत्या के बाद परिवार को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन, 50 लाख रुपये मुआवजा और सुरक्षा की मांग नवगछिया। कोसी पार कदवा के गोला टोला निवासी 22 वर्षीय ज्योतिष सिंह की हत्या के बाद आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने परिवार के साथ पूर्व में हुई घटनाओं और लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष की जानकारी साझा की। राजेंद्र यादव ने परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग […]

Naugachia: राजकीय डिग्री महाविद्यालय खरीक में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

संवाद श्रृंखला-6 में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिसाइल मैन के व्यक्तित्व, वैज्ञानिक उपलब्धियों और शिक्षा के प्रति समर्पण पर की चर्चा, उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान खरीक। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खरीक में संवाद श्रृंखला-6 के अंतर्गत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने डॉ. हैकलाम के व्यक्तित्व, कृतित्व, वैज्ञानिक उपलब्धियों और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों से उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन […]

Naugachia: भारी सुरक्षा के बीच कुख्यात मुकेश यादव को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाएं हाथ में दर्द की शिकायत पर चिकित्सकों ने कराया एक्सरे, इलाज के बाद वापस जेल भेजा गया नवगछिया। जेल में बंद मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तोफिर निवासी कुख्यात मुकेश यादव को गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया। उसके बाएं हाथ में बैंडेज लगा हुआ था। हाथ में दर्द की शिकायत के बाद उसे चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। जानकारी के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने मुकेश यादव के हाथ की जांच की और एक्सरे करवाया। इसके बाद चिकित्सकीय देखरेख में उसका इलाज किया गया। उपचार पूरा होने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस जेल भेज दिया गया। इस […]

Naugachia: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से खरीद अंचल कार्यालय के क्लर्क घायल, पैर टूटा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के जीरोमाइल के पास हुआ हादसा, ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे मनोज कुमार नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से खरीद अंचल कार्यालय में कार्यरत क्लर्क मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका पैर टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायल मनोज कुमार सबौर के सर्दो निवासी कार्तिक प्रसाद मंडल के पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास सड़क किनारे खड़े […]