Month: October 2026

Noimg

Naugachia: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर नवगछिया पहुंची पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की टीम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का नगरपारा में हुआ स्वागत, जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने वेलकम बैंड, सांस्कृतिक नृत्य और गायन से मोहा मन नवगछिया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों की टीम गुरुवार को राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के क्रम में नवगछिया पहुंची। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों के बीच एकता, सामाजिक सद्भाव और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने भी रैली में सहभागिता की। रैली के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश […]

Noimg

Naugachia: संकटमोचक हनुमान मंदिर के समीप श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह का वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जीएस न्यूज़ के सौजन्य से प्रकाशित आरती संग्रह पुस्तिका का किया गया निःशुल्क वितरण, मौके पर मौजूद रहे बिहुला विषहरी के उपासक मुकेश राणा समेत कई गणमान्य लोग नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की ओर से मां दुर्गा के आरती संग्रह के निःशुल्क वितरण का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में संकटमोचक हनुमान मंदिर के समीप जीएस न्यूज़ के सौजन्य से प्रकाशित आरती संग्रह पुस्तिका का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मां दुर्गा की आरती के बोल अधिक से अधिक भक्तों तक पहुंचाना है, ताकि श्रद्धालु मंदिरों के साथ-साथ अपने घरों में भी पूरे भक्तिभाव के साथ मां की आरती कर सकें। आरती संग्रह वितरण के अवसर पर बिहुला विषहरी […]

Naugachia: दुर्गा मंदिर पुनामा प्रताप नगर और रेलवे मां दुर्गा मंदिर में पहुंची आरती संकलन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जीएस न्यूज़ की ओर से निःशुल्क वितरण अभियान लगातार जारी नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की ओर से श्रद्धालुओं के बीच मां दुर्गा के आरती संग्रह के निःशुल्क वितरण का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी स्थित पुनामा प्रताप नगर के मां दुर्गा मंदिर तथा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मां दुर्गा की आरती के बोल अधिक से अधिक भक्तों तक पहुंचाना है, ताकि श्रद्धालु मंदिरों के साथ-साथ अपने घरों में भी पूरे भक्तिभाव के साथ मां की आरती कर सकें। नवरात्र के दौरान नवगछिया के मंदिरों में पूजा-अर्चना और आरती […]

Noimg

Naugachia: नवरात्रि विशेष : तुलसीपुर के भगवती स्थान में नौ दिनों तक गूंजता है नवाह पाठ, बिना बलि के होती है मां की आराधना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के खरीक प्रखंड में स्थित मां भगवती का प्राचीन आस्था केंद्र, नवरात्र में चौबीसों घंटे दुर्गा सप्तशती का पाठ और नवमी-दशमी पर महाहवन की रहती है विशेष तैयारी नवगछिया। नवरात्र का पर्व आते ही वातावरण मां दुर्गा की भक्ति और आराधना से सराबोर हो जाता है। कहीं मंदिरों में घंटियों की गूंज सुनाई देती है, तो कहीं शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी भक्तिमय वातावरण के बीच नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड अंतर्गत तुलसीपुर गांव स्थित भगवती स्थान भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां नवरात्र के नौ दिनों तक चौबीसों घंटे नवाह पाठ की परंपरा निभाई जाती है। मां के दरबार में धूप, दीप, फूल-माला और […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर की छतों से खेतों तक सूरज से बनेगी बिजली, 5 करोड़ की परियोजना पर काम तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर के खरीक में भी लगेगा 2.4 मेगावाट का प्लांट; रूफटॉप सोलर लगाने में जिले का बिहार में चौथा स्थान। भागलपुर। अब सूरज की रोशनी सिर्फ खेतों और घरों को रोशन नहीं करेगी, बल्कि बिजली उत्पादन में भी भागलपुर और बांका की तस्वीर बदलने जा रही है। एक ओर बांका जिले में 85 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट संचालित हो रहे हैं, तो दूसरी ओर भागलपुर भी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में है। खरीक में पांच करोड़ रुपये की लागत से 2.4 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में सात से आठ अन्य सौर ऊर्जा परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं। खास बात यह है कि बड़े […]

Noimg

Naugachia: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बढ़ाया नवगछिया का मान, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीते दो कांस्य पदक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कुमार अभिनव और आदित्य कुमार ने किया शानदार प्रदर्शन, खेल प्रेमियों ने दी बधाई नवगछिया।खेल विभाग, बिहार सरकार की ओर से आयोजित बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में एकेडमी के कुमार अभिनव ने सब-जूनियर वर्ग और आदित्य कुमार ने कैडेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर नवगछिया सहित जिले का नाम रोशन किया। जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन शेखपुरा में 12 से 14 अक्टूबर तक किया गया था। इसमें नवगछिया के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों को मिल रही बधाइयां संघ के मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि […]

Noimg

Bhagalpur: मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त! फर्जी निकासी और खाने में छिपकली मिलने के मामले में प्रधानाध्यापक व रसोइया पर होगी कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर में मिड-डे मील योजना में अनियमितता पर बड़ा एक्शन, डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समिति ने लिया कार्रवाई का फैसला। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता और सरकारी राशि की कथित फर्जी निकासी के मामलों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय चयन एवं अवधि विस्तार समिति की बैठक में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और रसोइया के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दो गंभीर मामलों की समीक्षा की गई। पहला मामला गोराडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय तरछा में राशि की कथित फर्जी निकासी से संबंधित है। वहीं, दूसरा मामला सुल्तानगंज प्रखंड के […]

Noimg

Bhagalpur: नवीन निश्चल, जयप्रकाश भारती और कांतेश कुमार बने युवा जदयू के प्रदेश महासचिव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पंकज कुमार सिंह को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी, मनोनयन पर नवगछिया के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई नवगछिया। युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश कमेटी की नई सूची जारी की गई है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने नवगछिया के तीन नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल, पूर्व प्रदेश सचिव जयप्रकाश भारती और कांतेश कुमार उर्फ टीनू यादव शामिल हैं। वहीं, पंकज कुमार सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश कमेटी में जिम्मेदारी मिलने पर मनोनीत नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल और नवगछिया […]

Bhagalpur: भागलपुर में 209 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के उल्टा पुल स्थित जामा मस्जिद के पास कार्रवाई, तलाशी में बरामद हुआ मादक पदार्थ भागलपुर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने 209 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक आनंद के रूप में हुई है। वह बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज का निवासी बताया जा रहा है। सिटी एसपी के अनुसार, मोजाहिदपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उल्टा पुल स्थित जामा मस्जिद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा […]

Noimg

Bhagalpur: जुर्माना नहीं भर पाने वाले गरीब बंदियों को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 की रिहाई का रास्ता साफ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में सशक्त समिति की बैठक में 8 बंदियों के मामलों पर विचार, 11 हजार रुपये का जुर्माना जमा करने की अनुशंसा भागलपुर : गरीबी के कारण जुर्माना नहीं भर पाने वाले बंदियों को राहत देने की दिशा में भागलपुर जिला प्रशासन ने पहल की है। गरीब बंदियों को जुर्माना चुकाने और जमानत हासिल करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की योजना के क्रियान्वयन को लेकर गठित सशक्त समिति (Empowered Committee) की बैठक बुधवार को जिला पदाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जुर्माना जमा नहीं कर पाने के कारण जेल में निरुद्ध कुल आठ सजावार बंदियों के मामलों पर विचार किया गया। इनमें से पांच बंदियों को योजना के तहत सहायता के लिए योग्य पाया गया। इन […]